ममदानी ने युद्ध को एक लापरवाह फैसले का परिणाम बताते हुए कहा कि हजारों निर्दोष लोगों की जान जा चुकी है और इसका दुष्प्रभाव अब समाज तथा अर्थव्यवस्था दोनों पर दिखने लगा है। Read More
सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने NTA अधिकारियों से पूछा कि संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) जैसे संस्थान देशभर में बड़े पैमाने पर और अत्यंत संवेदनशील परीक्षाएं आयोजित करते हैं, लेकिन वहां कभी पेपर लीक जैसी स्थिति क्यों नहीं बनती। Read More
जस्टिस नरेंद्र कुमार व्यास की वेकेशन बेंच ने सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट की ओर से आवारा कुत्तों के प्रबंधन और रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का हवाला देते हुए सूबे के मुख्य सचिव से शपथ पत्र के साथ जवाब मांगा है। Read More
मामला 27 मई की शाम का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, राजापुर तहसील तिराहे के पास हुए विवाद के दौरान नायब तहसीलदार तुषार मानिकपुरी ने विधायक रामकुमार टोप्पो और उनके समर्थकों पर शासकीय कार्य में बाधा डालने, दबाव बनाने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। Read More
आनंद साहू रोजाना की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान शहर के सिग्नल चौक स्थित एक दुकान के पास उन्हें काले रंग का बैग संदिग्ध अवस्था में पड़ा दिखाई दिया। जब उन्होंने बैग खोलकर देखा तो उसमें सोने के आभूषण और करीब 40 हजार रुपये नकद मौजूद थे। Read More
ट्रम्प की टिप्पणी ऐसे समय आई है जब ईरान और ओमान के बीच इस मार्ग से गुजरने वाले वाणिज्यिक जहाजों पर शुल्क व्यवस्था को लेकर चर्चाओं की खबरें सामने आई हैं। Read More
पंडरिया विकासखंड की कामठी समिति में खाद्य विभाग की जांच के दौरान 3289 क्विंटल धान की फर्जी खरीदी और बिक्री पकड़ी गई। वहीं लोहारा विकासखंड के धरमगढ़ में करीब 1200 क्विंटल धान की हेराफेरी सामने आई है। Read More
गुरुवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे CBI की विशेष टीम गिरिबाला सिंह के घर पहुंची, जहां जांच एजेंसी के अधिकारियों ने आधुनिक तकनीक की मदद से घटनास्थल का बारीकी से परीक्षण किया। टीम ने हाई-इंटेंसिटी 3D कैमरों के जरिए पूरे घर और आसपास के इलाके की 360 डिग्री रिकॉर्डिंग की। Read More
काठमांडू स्थित फिल्म एंड टेलीविजन कैम्पस सभागृह, गौशाला में आयोजित इस महोत्सव में मणिपुर, मुंबई, असम समेत विभिन्न राज्यों और देशों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान गीत वितान कला केन्द्र के विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ी लोक संगीत (राजगीत) ‘अरपा पैरी की धार, महानदी हे अपार’ की समूह प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब सराहना बटोरी। Read More
मरीजों की जांच और उपचार करने के बजाय अस्पताल कर्मी अपने चैंबर में जश्न मनाने में व्यस्त थे। वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने इसे मरीजों के प्रति असंवेदनशीलता और कर्तव्यहीनता करार दिया है। Read More
मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर संदिग्ध क्रेटा वाहन को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान कार के पिछले हिस्से में रखे दो बैगों से भारी मात्रा में नगदी बरामद हुई। वाहन में बालोद निवासी कारोबारी अमित जैन और चालक लच्छू ठाकुर, निवासी ग्राम तरौद, सवार थे। Read More
यदि यह समझौता लागू होता है तो अगले 30 दिनों के भीतर होर्मुज स्ट्रेट में व्यावसायिक जहाजों की आवाजाही को युद्ध से पहले जैसी स्थिति में बहाल किया जा सकता है। Read More
कांग्रेस की ओर से विश्रामपुर थाना प्रभारी पर कार्रवाई और जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन पर लगाए गए आर्म्स एक्ट के प्रकरण को हटाने की मांग की गई थी। प्रशासन ने सकारात्मक आश्वासन दिया, जिसके बाद आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया गया। Read More
शुरुआत में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की थी। हाल ही में आई पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) रिपोर्ट में सामने आया कि बच्ची की मौत सामान्य नहीं थी। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि उसे जिंदा पानी में फेंका गया था और फेफड़ों में पानी भरने व दम घुटने से उसकी मौत हुई। Read More
साइड देने को लेकर शुरू हुई कहासुनी के बाद युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उन्होंने एकजुट होकर विश्राम प्रकाश और उनके परिजनों पर हाथ-मुक्कों, डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया। Read More
यह अनुबंध नवंबर 2019 से लागू है और 31 मई 2026 को समाप्त होना था। MSTC के ई-नीलामी प्लेटफॉर्म के जरिए स्क्रैप बिक्री में पारदर्शिता और बेहतर राजस्व मिलने की बात कही गई। Read More
सरकार ने यह फैसला केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय के निर्देशों के अनुरूप लिया है। आदेश में कहा गया है कि बढ़े हुए महंगाई भत्ते का भुगतान जनवरी 2026 से नकद रूप में किया जाएगा। Read More
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि बेलतरा सहित पूरे बिलासपुर जिले में अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। भीषण गर्मी में बिना पूर्व सूचना घंटों बिजली बंद रहने से आमजन को पेयजल जैसी बुनियादी जरूरतों के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। Read More
कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन पर आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज एफआईआर को लेकर पार्टी नेताओं में नाराजगी है। कांग्रेस का आरोप है कि राज्य सरकार के दबाव में यह कार्रवाई चुनाव को प्रभावित करने के उद्देश्य से की गई है। Read More
महिला ने घटना से पहले डायल 112 पर संपर्क कर अपनी स्थिति की जानकारी दी थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे सुरक्षित नीचे लाने और समझाने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति को नियंत्रित नहीं किया जा सका। Read More
रिटायर्ड महिला प्रोफेसर से ठगी गई रकम में से 54 लाख 40 हजार रुपये आरोपियों के एक बैंक खाते में ट्रांसफर हुए थे। बाद में मुख्य मास्टरमाइंड ने रकम निकाल ली, जबकि आरोपियों को उनका तय कमीशन दे दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बैंक पासबुक, चेकबुक और संदिग्ध बैंक ट्रांजैक्शन से जुड़े दस्तावेज जब्त किए हैं। Read More
कड़े शब्दों में प्रतिक्रिया देते हुए शुभेंदु अधिकारी ने कहा, “जल्दी-जल्दी यहां से निकल जाओ, वरना कड़ी कार्रवाई होगी। हम घुसपैठियों को जेल में रखकर सरकारी खर्च पर नहीं पालेंगे। Read More
स्वामी रामभद्राचार्य इन दिनों चिरमिरी में आयोजित रामकथा कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे हैं। कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इसी बीच उनके कार्यक्रम और बयानों को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। Read More
जरही निवासी गणेश मिश्रा का कुछ वर्ष पहले दोनों महिलाओं से परिचय हुआ था। इसी पहचान का फायदा उठाकर महिलाओं ने उसे मिलने के बहाने सूरजपुर बुलाया। आरोप है कि वहां युवक को शराब पिलाई गई और नशे की हालत में उसके अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए गए। Read More
आरोप है कि प्रार्थना सभा के दौरान लोगों को कथित रूप से प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा था। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। Read More