JOB NEWS. बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने बड़ी भर्ती निकाली है। बैंक ने 270 से अधिक स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) पदों पर आवेदन मांगे हैं। खास बात यह है कि इन पदों पर नियुक्ति कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर की जाएगी और उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर होगा। इन पदों के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है। संबंधित पद के अनुसार उम्मीदवार से 3 से 15 वर्ष तक का अनुभव भी मांगा गया है।

SBI की इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। यानी अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के बजाय निर्धारित चयन प्रक्रिया में इंटरव्यू के लिए उपस्थित होना होगा। आवेदन के लिए: SBI की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट recruitment.sbi.bank.in और ऑनलाइन आवेदन पोर्टल onlinesbi.sbi.bank.in पर जाएं। आयु की गणना और पदवार योग्यता से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक भर्ती नोटिफिकेशन देखना होगा।

उम्र सीमा कितनी है?
न्यूनतम उम्र: 23 वर्ष
अधिकतम उम्र: 50 वर्ष
ओबीसी उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 3 वर्ष की छूट
एससी/एसटी उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट
पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को नियमानुसार 10 से 15 वर्ष तक की छूट
सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस: 750 रुपए
एससी/एसटी/दिव्यांग/पूर्व सैनिक: कोई शुल्क नहीं

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
SBI की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट पर जाएं।
New Registration लिंक पर क्लिक करें।
नाम, पासवर्ड और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें।
लॉग इन करके आवेदन फॉर्म भरें।
पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।
फॉर्म का प्रिव्यू देखकर सभी जानकारियां जांच लें।
आवेदन फॉर्म सबमिट करें।
भविष्य के लिए फॉर्म का प्रिंटआउट या PDF सुरक्षित रख लें।
































