JOB NEWS. बैंक में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने 1,100 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। खास बात यह है कि भर्ती रेगुलर बेसिस पर की जा रही है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 4 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 24 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में Wealth Management Services और Corporate & Institutional Credit विभाग के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। 1000 पद Wealth Executive के भर्ती में सबसे ज्यादा 1,000 पद Wealth Executive (JMG/S-I) के हैं। इसके लिए उम्मीदवार के पास किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही निर्धारित सर्टिफिकेशन में से कोई एक वैध प्रमाणपत्र जरूरी है। इनमें IC 38, NISM Series V-A, NISM Series XXI-A या NISM Series V-D शामिल हैं। इसके अलावा Wealth Products की बिक्री में कम से कम 2 साल का अनुभव मांगा गया है। इस पद के लिए आयु सीमा 22 से 32 वर्ष है।

दूसरी ओर Credit Analyst-C&IC (MMG/S-II) के लिए 100 पद हैं। इस पद के लिए ग्रेजुएशन के साथ चार्टर्ड अकाउंटेंट होना जरूरी है और किसी Scheduled Commercial Bank में कम से कम 1 साल का बैंकिंग अनुभव मांगा गया है। इस पद के लिए आयु सीमा 21 से 33 वर्ष निर्धारित की गई है। Corporate Credit का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जा सकती है। बैंक ऑफ बड़ौदा की इस भर्ती में दोनों पदों के लिए आकर्षक वेतनमान निर्धारित है। Wealth Executive (JMG/S-I) का पे स्केल ₹48,480 से ₹85,920 है, जबकि Credit Analyst (MMG/S-II) का पे स्केल ₹64,820 से ₹93,960 तक है। इसके अलावा बैंक के नियमों के अनुसार भत्ते और अन्य लाभ भी मिलेंगे।

चयनित उम्मीदवारों को 12 महीने के प्रोबेशन पीरियड पर रखा जाएगा। इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को बैंक की जरूरत के अनुसार भारत में किसी भी शाखा, कार्यालय या स्थान पर पोस्टिंग दी जा सकती है। इसलिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को देश में कहीं भी सेवा देने के लिए तैयार रहना होगा। बैंक के मुताबिक चयन प्रक्रिया में Application Scrutiny, Online Test, Psychometric Test और Group Discussion/Interview जैसी प्रक्रियाएं शामिल हो सकती हैं। बैंक आवश्यकता के अनुसार चयन प्रक्रिया में बदलाव भी कर सकता है। यदि ऑनलाइन टेस्ट आयोजित किया जाता है तो इसमें कुल 120 प्रश्न और 120 अंक होंगे। परीक्षा की कुल अवधि 120 मिनट रखी गई है।

आवेदन की आखिरी तारीख का न करें इंतजार
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 4 सितंबर 2026 से शुरू हो चुका है और आवेदन व फीस जमा करने की अंतिम तारीख 24 सितंबर 2026 है। बैंक ने स्पष्ट किया है कि आवेदन प्रक्रिया तभी पूरी मानी जाएगी जब निर्धारित अंतिम तारीख तक ऑनलाइन फीस का भुगतान भी कर दिया जाए। उम्मीदवार बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट के Current Opportunities सेक्शन से आवेदन कर सकते हैं। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार SC/ST को 5 साल, OBC (Non-Creamy Layer) को 3 साल और PwBD उम्मीदवारों को श्रेणी के अनुसार 10 से 15 साल तक की छूट मिल सकती है।





































