SURAJPUR NEWS. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शिवनंदनपुर नगर पंचायत चुनाव को लेकर सियासी माहौल लगातार गरमाता जा रहा है। कांग्रेस नेताओं द्वारा पिछले दो दिनों से विश्रामपुर थाना के सामने विरोध प्रदर्शन जारी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, वरिष्ठ नेता टीएस सिंहदेव समेत कई कांग्रेस पदाधिकारी धरने पर बैठे हुए हैं। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी सूरजपुर पहुंचकर आंदोलन में शामिल हुए।

दरअसल, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन पर आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज एफआईआर को लेकर पार्टी नेताओं में नाराजगी है। कांग्रेस का आरोप है कि राज्य सरकार के दबाव में यह कार्रवाई चुनाव को प्रभावित करने के उद्देश्य से की गई है। पार्टी कार्यकर्ता भाजपा नेताओं पर भी मामला दर्ज करने और संबंधित थाना प्रभारी पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।


प्रदर्शन के दौरान दीपक बैज ने चेतावनी दी कि यदि नरेंद्र जैन के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस नहीं ली गई और जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करेंगे। वहीं टीएस सिंहदेव ने भी आमरण अनशन की बात कही है।

कांग्रेस के बढ़ते विरोध प्रदर्शन को देखते हुए विश्रामपुर थाना परिसर के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। दूसरी ओर राज्य सरकार की तरफ से मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि आर्म्स एक्ट के तहत कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अवैध गतिविधियों के मामलों में कांग्रेस नेता हमेशा एकजुट दिखाई देते हैं।

Chhattisgarh News, Deepak Baij and TS Singhdev, protest, protest in front of police station, Surajpur News, tirandaj.com, tirandaj.com top 10 news web site, Uproar over Congress leader's arrest, आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज एफआईआर, कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर, वरिष्ठ नेता टीएस सिंहदेव, विश्रामपुर थाना के सामने विरोध प्रदर्शन, सियासी माहौल



































