JASHPUR NEWS. जशपुर क्षेत्र में मंगलवार तड़के एक दुखद घटना सामने आई, जहां 22 वर्षीय विवाहिता निलिमा लकड़ा की थाना परिसर के पास स्थित वायरलेस मोबाइल टावर पर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, नगर सेना और बचाव दल मौके पर पहुंचे। कई घंटों तक चले प्रयासों के बाद शव को नीचे उतारा गया। घटना के बाद इलाके में बड़ी संख्या में लोग जुट गए।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला ने घटना से पहले डायल 112 पर संपर्क कर अपनी स्थिति की जानकारी दी थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे सुरक्षित नीचे लाने और समझाने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति को नियंत्रित नहीं किया जा सका।

घटना की सूचना पर जशपुर पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। बचाव कार्य में नगर सेना, डीडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीम शामिल रही। टावर की ऊंचाई और परिस्थितियों के कारण कार्रवाई में समय लगा।

परिजनों के अनुसार, महिला सोमवार को अपनी बेटी के दस्तावेज संबंधी कार्य के सिलसिले में कुनकुरी आई थी। इसी दौरान वह परिवार से संपर्क में नहीं रही, जिसके बाद उसकी तलाश की जा रही थी।

मामले में जानकारी देते हुए ने बताया कि प्रारंभिक जांच में महिला के मानसिक तनाव से गुजरने की बात सामने आई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।



































