IITian Baba Abhay Singh Marriage: प्रयागराज महाकुंभ 2025 में जब भगवा वस्त्र पहने और लंबी दाढ़ी-जटाओं के साथ एक युवक नजर आया, तो उसकी ‘IITian’ पहचान ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया था। बॉम्बे IIT से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग करने वाले झज्जर के अभय सिंह ‘IITian बाबा’ के नाम से मशहूर हुए। लेकिन अब उनके जीवन में एक नया मोड़ आया है।

IITian Baba Abhay Singh Marriage:
आध्यात्मिक खोज के लिए घर-बार छोड़ने वाले अभय सिंह ने अब गृहस्थ जीवन को अपनाया है। उन्होंने हाल ही में शादी कर ली है और अपनी पत्नी प्रतीका के साथ पहली बार अपने गृह नगर झज्जर पहुंचे, जहाँ उनका भव्य स्वागत हुआ। 15 फरवरी को शिवरात्रि के मौके पर हिमाचल के अघंजर मंदिर में शादी की,उसके बाद 19 फरवरी को कोर्ट मैरिज भी की।

कौन हैं प्रतीका? कैसे शुरू हुई प्रेम कहानी
IITian Baba Abhay Singh Marriage: अभय सिंह की पत्नी प्रतीका मूल रूप से कर्नाटक की रहने वाली हैं। प्रतीका खुद भी एक इंजीनियर हैं। दोनों की मुलाकात करीब एक साल पहले हुई थी। प्रतीका ने मीडिया को बताया कि अभय का स्वभाव बेहद सरल और ईमानदार है, जिससे प्रभावित होकर उन्होंने साथ चलने का फैसला किया।

‘सनातन की परम्परा को बढ़ायेंगे आगे’
प्रतीका के अनुसार, वे दोनों मिलकर अब ‘सनातन’ की परंपराओं को आगे बढ़ाएंगे। उनकी योजना भविष्य में एक ‘सनातन यूनिवर्सिटी’ बनाने की भी है, जहाँ अध्यात्म, गुरु और साधकों को एक मंच पर लाया जा सके।

महाकुंभ में हुए थे वायरल
IITian Baba Abhay Singh Marriage: अभय सिंह हरियाणा के झज्जर के रहने वाले हैं । उनके पिता पेशे से वकील हैं. अभय सिंह ने बॉम्बे आईआईटी से एयरो स्पेस इंजीनियरिंग की है|प्रयागराज महाकुंभ के दौरान अभय सिंह आईआईटी बाबा के नाम से मशहूर हुए थे।फिलहाल, अभय सिंह ने शादी कर लिया है और वे अपनी जिंदगी खुशी के साथ बिताना चाहते हैं।



































