Uttar Pradesh News: महराजगंज: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पारिवारिक रिश्तों और विश्वास को गहरी चोट पहुंचाई है। तीन बच्चों का पिता अपनी मौसेरी साली के साथ घर से फरार हो गया। दोनों पहले से विवाहित हैं और बच्चों के माता-पिता भी हैं।

मायके के आना-जाना बना प्रेम का बहाना
Uttar Pradesh News: जानकारी के अनुसार, युवक अपनी पत्नी के मायके में अक्सर आता-जाता रहता था। इसी दौरान उसकी मौसेरी साली से उसकी नजदीकियां बढ़ने लगीं। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध विकसित हो गया। परिवार को इसकी भनक तक नहीं लगी।

पांच बच्चों को छोड़कर दोनों फरार
Uttar Pradesh News: युवक तीन बच्चों का पिता है, जबकि महिला दो बच्चों की मां है। इसके बावजूद दोनों अपने-अपने बच्चों को छोड़कर घर से भाग गए। जब दोनों लापता हुए तो परिजनों में हड़कंप मच गया।

परिवार की शिकायत पर पुलिस सक्रिय
Uttar Pradesh News: परिजनों की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने तुरंत मामले की जांच शुरू की। दोनों पक्षों को थाने बुलाकर पूछताछ की गई।

Uttar Pradesh News: पुलिस का बयान
कोतवाली इंस्पेक्टर निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि दोनों व्यक्ति बालिग हैं और अपनी मर्जी से साथ गए हैं। ऐसे में कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं किया गया है। हालांकि, दोनों परिवारों के बीच तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने शांति भंग की आशंका में युवक के खिलाफ चालान कर दिया है और मामले पर नजर रखे हुए है।

इलाके में सनसनी
यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग रिश्तों के बदलते स्वरूप पर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं, जबकि दोनों परिवार अभी भी सदमे में हैं।

































