छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र जारी, महाप्रबंधक के डिजिटल हस्ताक्षर भी स्कैन कर इस्तेमाल किए; पुलिस ने शुरू की जांच Read More
राज्य के पांच जिले भी जल संरक्षण के क्षेत्र में देश के शीर्ष 10 जिलों में स्थान बनाने में सफल रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरिमामयी उपस्थिति में नई दिल्ली के सुषमा स्वराज भवन में आयोजित जल शक्ति मंत्रालय के विभागीय शिखर सम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ में जल संरक्षण के लिए किए जा रहे नवाचारों और जनभागीदारी आधारित प्रयासों की जानकारी राष्ट्रीय मंच पर साझा की। Read More
शिक्षकों की एरियर्स राशि तैयार करने के नाम पर रिश्वत मांगने की शिकायत ACB को मिली थी। शिकायत का सत्यापन करने के बाद ACB की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई की और BEO को रिश्वत की रकम लेते पकड़ लिया। Read More
पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक के सगे छोटे भाई नंदु कश्यप को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। Read More
वन विभाग की शुरुआती जांच में छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के बीच सक्रिय वन्यजीव तस्करी नेटवर्क के संकेत मिले हैं। आशंका है कि बाघों के अंगों की तस्करी का नेटवर्क राज्य की सीमाओं से बाहर तक फैला हो सकता है। Read More
14 सितंबर 2026 को हरितालिका तीज के अवसर पर भी सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। छत्तीसगढ़ में इस पर्व का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है। इस दिन भी शासकीय कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में अवकाश रहेगा। Read More
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की सोच केवल खनिज उत्पादन बढ़ाने तक सीमित नहीं है। अन्वेषण और उत्खनन के बाद खनिज बाहर भेजने के बजाय प्रदेश में ही उनका प्रसंस्करण, वैल्यू एडिशन और उनसे जुड़े एडवांस मैन्युफैक्चरिंग उद्योग विकसित करने का लक्ष्य है। इससे निवेश, नए उद्योग और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। Read More
SARANGARH NEWS. छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रायगढ़ रोड स्थित कुशल नगर के पास तेज रफ्तार माजदा वाहन ने श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक लोग घायल हो गए।... Read More
जारी सूची के मुताबिक युवा मोर्चा की जिम्मेदारी वैभव बैस को सौंपी गई है। वहीं महिला मोर्चा के प्रभारी सुभाष तिवारी बनाए गए हैं। किसान मोर्चा का प्रभार पूनम चंद्राकर और पिछड़ा वर्ग मोर्चा का प्रभारी लखनलाल साहू को नियुक्त किया गया है। Read More
इस मामले में कुल 11 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा चलाया गया था। सुनवाई के दौरान एक आरोपी की मृत्यु हो चुकी है, जिसके बाद अब शेष 10 आरोपियों के भाग्य का फैसला विशेष एनआईए अदालत सुनाएगी। Read More
AMBIKAPUR NEWS. छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में कांग्रेस नेता गुरुप्रीत सिंह सिद्धू पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। शनिवार देर रात करीब 15 से 20 हथियारबंद बदमाश उनके घर में घुस गए और उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटना में कांग्रेस नेता गंभीर रूप से घायल हुए हैं। अब इस पूरी घटना का... Read More
राष्ट्रीय खेल दिवस पर रायपुर में लगी खास फोटो प्रदर्शनी, ‘हमारे खिलाड़ी’ में प्रदेश की खेल प्रतिभाओं की उपलब्धियों और संघर्ष को किया गया दर्ज, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनेगी प्रदर्शनी Read More
स्कॉर्पियो में तीन युवक सवार थे। स्थानीय लोगों ने तेज बहाव को देखते हुए उन्हें नाला पार नहीं करने की सलाह दी, लेकिन वाहन सवार युवकों ने जोखिम उठाते हुए नाला पार करने की कोशिश की। जैसे ही स्कॉर्पियो तेज बहाव वाले हिस्से में पहुंची, पानी के दबाव से वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह पानी में बहने लगी। Read More
हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों को प्रथम दृष्टया पर्याप्त मानते हुए कहा कि आयकर विभाग द्वारा किसी राशि को कर निर्धारण के उद्देश्य से स्वीकार कर लिया जाना, उसे धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत जांच से स्वतः मुक्त नहीं करता। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि आयकर कानून और PMLA का उद्देश्य और कानूनी दायरा अलग-अलग है। Read More
कन्डरापारा निवासी उद्धव चंद्राकर के 4 वर्षीय पुत्र कन्हैया की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे राजनांदगांव के संजीवनी अस्पताल में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान चिकित्सकों ने आवश्यक जांच कराई, जिसमें बालक के H1N1 संक्रमित होने की पुष्टि हुई। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्थानीय स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी दी गई। Read More
मामला असमिया भाषा में राज्यपाल के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सामने आया था। राजभवन की शिकायत के आधार पर रायपुर के सिविल लाइंस थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। Read More
पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम भूरसा तरहुल निवासी सुभाष कोरेटी अपने घर से लगे खेत में गांजे की खेती कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और खेत की जांच की। तलाशी के दौरान बड़ी संख्या में गांजे के पौधे मिले, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया। Read More
राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT), शंकर नगर रायपुर में 24 से 26 अगस्त तक तीन दिवसीय आवासीय कार्यशाला आयोजित की जा रही है। इसमें छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति पर केंद्रित ‘आर्ट रिपोजिटरी’ तैयार की जा रही है। कार्यशाला में प्रदेशभर के साहित्यकार, विषय-विशेषज्ञ, संस्कृतिविद, शोधकर्ता और जनसंचार विशेषज्ञ शामिल होकर सामग्री तैयार कर रहे हैं। Read More
स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने शिक्षकों के आंदोलन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार TET अनिवार्यता के मामले में सुप्रीम कोर्ट गई है और विभागीय TET परीक्षा आयोजित कराने की अनुमति मांग रही है। यदि सुप्रीम कोर्ट मध्य प्रदेश को विभागीय TET कराने की अनुमति देता है, तो छत्तीसगढ़ सरकार भी प्रदेश में ऐसी परीक्षा आयोजित कराने के विकल्प पर विचार करेगी। Read More
अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के सम्मान समारोह में सीएम साय ने बच्चों से किया संवाद, 1.45 लाख श्रमिकों के खातों में 39.67 करोड़ से अधिक की सहायता राशि पहुंची Read More
वरिष्ठ IPS अधिकारी पवन देव को महानिदेशक, नगर सेना एवं नागरिक सुरक्षा के साथ अग्निशमन सेवाओं की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं जीपी सिंह को महानिदेशक प्रशिक्षण के साथ महानिदेशक, राज्य पुलिस अकादमी का दायित्व सौंपा गया है। Read More
मंत्री वर्मा के मुताबिक, सभी जिलों के कलेक्टरों से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर इसी महीने समीक्षा की जाएगी। समीक्षा के बाद पात्र हितग्राहियों को पट्टा देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। Read More
मुख्यमंत्री रविवार को रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ सोलर वेलफेयर एसोसिएशन के दो दिवसीय ‘संवाद’ कार्यक्रम के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा के विस्तार से प्रदेश ऊर्जा आत्मनिर्भरता के साथ-साथ हरित और सुरक्षित भविष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है। Read More
मामला बांदे थाना क्षेत्र के मरोड़ा गांव का है। पुलिस के मुताबिक करीब 30 वर्षीय आशीष मंडल मरोड़ा के हायर सेकेंडरी स्कूल में गणित शिक्षक था और पिछले करीब 10 वर्षों से इसी स्कूल में पदस्थ था। Read More
वन विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि परिक्षेत्र पासेवाड़ा के अंतर्गत ग्राम नीतिकाकलेर क्षेत्र में वन्यजीवों के शिकार से जुड़ी गतिविधियां चल रही हैं। सूचना के आधार पर टीम ने 19 अगस्त 2026 को मौके पर कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। Read More
शिकायतकर्ता अमन यादव, निवासी श्याम नगर तेलीबांधा, ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि दो अलग-अलग इंस्टाग्राम अकाउंट से लगातार आपत्तिजनक पोस्ट और वीडियो शेयर किए जा रहे हैं। इन पोस्ट में छत्तीसगढ़ की जनता, समाज और प्रशासन से जुड़े लोगों के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र और अश्लील भाषा का इस्तेमाल किया गया है। Read More
भाजपा की ओर से जारी कार्टून पोस्टर में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं को दर्शाया गया है। पोस्ट के जरिए भाजपा ने कांग्रेस संगठन में अध्यक्ष पद को लेकर चल रही कथित खींचतान पर निशाना साधा। भाजपा ने पोस्ट के साथ लिखा- “अउ नहीं सहिबो, बदल के रहीबो”और इसे ‘कुर्सी दंगल’से जोड़ते हुए कांग्रेस पर तंज कसा। Read More