RAIPUR NEWS. छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। गृह विभाग ने एक साथ 31 IPS अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है। इस बदलाव के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

वरिष्ठ IPS अधिकारी पवन देव को महानिदेशक, नगर सेना एवं नागरिक सुरक्षा के साथ अग्निशमन सेवाओं की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं जीपी सिंह को महानिदेशक प्रशिक्षण के साथ महानिदेशक, राज्य पुलिस अकादमी का दायित्व सौंपा गया है।

इसी तरह वरिष्ठ IPS अधिकारी एसआरपी कल्लूरी को प्रबंध संचालक, पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन बनाया गया है। प्रदीप गुप्ता को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशासन एवं चयन) की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा IPS अधिकारी विवेकानंद को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक वित्त, योजना एवं प्रबंध का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

पुलिस विभाग में एक साथ 31 IPS अधिकारियों के इस बड़े फेरबदल को प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है। माना जा रहा है कि नई पदस्थापनाओं के जरिए पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया है।








































