SUKMA NEWS. छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के कोंटा में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में ACB की टीम ने ट्रैप कार्रवाई करते हुए BEO को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है।

बताया जा रहा है कि शिक्षकों की एरियर्स राशि तैयार करने के नाम पर रिश्वत मांगने की शिकायत ACB को मिली थी। शिकायत का सत्यापन करने के बाद ACB की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई की और BEO को रिश्वत की रकम लेते पकड़ लिया।

कार्रवाई की खबर मिलते ही BEO कार्यालय में हड़कंप मच गया। ACB की टीम कार्यालय में मौजूद दस्तावेजों, वित्तीय रिकॉर्ड और अन्य संबंधित कागजात की जांच कर रही है। टीम रिश्वतखोरी से जुड़े मामले में जरूरी साक्ष्य भी जुटा रही है।

एरियर्स भुगतान के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शिक्षकों की एरियर्स राशि बनाने और भुगतान प्रक्रिया से जुड़े काम के लिए पैसे मांगे जाने की शिकायत सामने आई थी। शिकायत की जांच के बाद ACB ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

फिलहाल ACB की जांच जारी है। मामले में आरोपी अधिकारी के खिलाफ आगे की कार्रवाई, रिश्वत की रकम और अन्य तथ्यों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद होने की संभावना है।




































