RAIPUR NEWS. त्योहारों के बीच सितंबर का महीना छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए छुट्टियों से भरा रहने वाला है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार ने सितंबर 2026 के लिए शासकीय अवकाश घोषित किए हैं। इसके तहत 4 सितंबर और 14 सितंबर को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इन दोनों दिनों में राज्य के शासकीय कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में कामकाज बंद रहेगा।

जन्माष्टमी पर 4 सितंबर को छुट्टी
सितंबर का पहला सार्वजनिक अवकाश 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर रहेगा। इस दिन सरकारी कार्यालयों के साथ स्कूल-कॉलेज भी बंद रहेंगे।
इसके बाद 5 सितंबर शनिवार और 6 सितंबर रविवार होने के कारण कर्मचारियों और विद्यार्थियों को लगातार तीन दिन की छुट्टी का लाभ मिल सकता है।

हरितालिका तीज पर 14 सितंबर को अवकाश
14 सितंबर 2026 को हरितालिका तीज के अवसर पर भी सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। छत्तीसगढ़ में इस पर्व का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है। इस दिन भी शासकीय कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में अवकाश रहेगा।
वहीं, 15 सितंबर को नुआखाई पर्व के अवसर पर स्थानीय अवकाश का प्रावधान है। हालांकि स्थानीय अवकाश का वास्तविक लागू होना संबंधित जिला प्रशासन के आदेश पर निर्भर करेगा।

इन त्योहारों पर मिल सकता है ऐच्छिक अवकाश
सितंबर में सार्वजनिक और स्थानीय अवकाश के अलावा कई ऐच्छिक अवकाश भी निर्धारित हैं। इनमें हरछठ, पोला, गणेश चतुर्थी, विश्वकर्मा जयंती, नवाखाई, ढोल ग्यारस और अनंत चतुर्दशी जैसे पर्व शामिल हैं।
ऐच्छिक और स्थानीय अवकाश सभी कर्मचारियों के लिए अनिवार्य नहीं होते। इनसे संबंधित अंतिम निर्णय संबंधित विभाग या जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार ही लागू होगा। खासतौर पर नुआखाई जैसे स्थानीय पर्व पर छुट्टी जिला प्रशासन के आदेश के आधार पर निर्धारित होगी।




































