RAIPUR NEWS. छत्तीसगढ़ की राजनीति में इन दिनों पोस्टर वॉर के जरिए सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी कांग्रेस एक-दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। सोशल मीडिया पर दोनों दलों की ओर से कार्टून पोस्टर जारी किए जा रहे हैं। ताजा मामला कांग्रेस संगठन के भीतर कथित ‘कुर्सी दंगल’ को लेकर है, जिस पर भाजपा ने कार्टून पोस्टर जारी कर कांग्रेस पर तंज कसा है। इसके जवाब में कांग्रेस ने भी उसी अंदाज में पलटवार किया है।

BJP ने कांग्रेस के नेताओं पर साधा निशाना
भाजपा की ओर से जारी कार्टून पोस्टर में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं को दर्शाया गया है। पोस्ट के जरिए भाजपा ने कांग्रेस संगठन में अध्यक्ष पद को लेकर चल रही कथित खींचतान पर निशाना साधा। भाजपा ने पोस्ट के साथ लिखा- “अउ नहीं सहिबो, बदल के रहीबो”और इसे ‘कुर्सी दंगल’से जोड़ते हुए कांग्रेस पर तंज कसा।


कांग्रेस ने भी उसी अंदाज में किया पलटवार
भाजपा के पोस्टर के बाद कांग्रेस ने भी सोशल मीडिया पर कार्टून पोस्टर जारी कर जवाब दिया। कांग्रेस ने भी अपने पोस्ट में “अउ नहीं सहिबो, बदल के रहीबो” और ‘कुर्सी दंगल’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया। इस तरह दोनों दलों के बीच सोशल मीडिया पर पोस्टर के जरिए सियासी वार-पलटवार देखने को मिला।

एक ही कैप्शन, अलग-अलग कार्टून
इस पोस्टर वॉर की सबसे दिलचस्प बात यह रही कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ने अपने पोस्ट में एक ही कैप्शन का इस्तेमाल किया। फर्क सिर्फ इतना रहा कि दोनों दलों ने अपने-अपने कार्टून में राजनीतिक नेताओं को अलग-अलग अंदाज में पेश किया। सोशल मीडिया पर जारी इन पोस्टरों के जरिए दोनों दल एक-दूसरे के संगठन और नेतृत्व पर राजनीतिक कटाक्ष कर रहे हैं। आने वाले दिनों में इस पोस्टर वॉर के और तेज होने की संभावना है।






































