RAIPUR NEWS. भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ ने संगठन में महत्वपूर्ण नियुक्तियां करते हुए प्रदेश के विभिन्न मोर्चों के नए प्रभारियों की घोषणा कर दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति के बाद इन नियुक्तियों की सूची जारी की गई है। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

जारी सूची के मुताबिक युवा मोर्चा की जिम्मेदारी वैभव बैस को सौंपी गई है। वहीं महिला मोर्चा के प्रभारी सुभाष तिवारी बनाए गए हैं। किसान मोर्चा का प्रभार पूनम चंद्राकर और पिछड़ा वर्ग मोर्चा का प्रभारी लखनलाल साहू को नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रभारी शिरिष अग्रवाल, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रभारी डॉ. गुलाब टिकरिहा और अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रभारी मनोज जैन बनाए गए हैं।

भाजपा की ओर से जारी इन नियुक्तियों को प्रदेश संगठन में मोर्चों की गतिविधियों को गति देने और संगठनात्मक जिम्मेदारियों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।







































