पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतका उनेश्वरी वर्मा (25 वर्ष) मूल रूप से खैरागढ़ जिले के चिचोला की निवासी थी। वह दुर्ग के बीएम कॉलेज में बी.एड. की पढ़ाई कर रही थी और पिछले दो वर्षों से पढ़ाई के सिलसिले में दुर्ग में किराए के मकान में रह रही थी। आरोपी कार्तिक राम साहू (27 वर्ष), जो बालोद जिले का निवासी है, उसी कॉलेज में बी.एड. का छात्र है और मृतका का सहपाठी था। दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है। Read More
नेहरू चौक से दर्रीघाट तक लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा सड़क निर्माण का कार्य अत्यंत धीमी गति से किया जा रहा है। इसी के साथ नगर निगम द्वारा देवरीखुर्द और पुराने पावर हाउस के पास पाइपलाइन बिछाने का काम भी शुरू कर दिया गया है। Read More
13 मार्च को जब आवेदिका का बयान लिया गया, तो उन्होंने साफ तौर पर कहा कि उन्होंने किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं। जांच में पता चला कि भोले-भाले ग्रामीणों के नाम का इस्तेमाल कर फर्जी तरीके से मुआवजा हड़पने की कोशिश की जा रही थी। सबसे गंभीर बात यह रही कि आवेदकों की अनुपस्थिति में ही शपथ पत्रों का नोटरी प्रमाणीकरण कर दिया गया था। Read More
ग्राम पौशरी निवासी मनजीत जायसवाल शुक्रवार दोपहर अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से पास के पेट्रोल पंप पहुँचा। उसने एक डिब्बे में पेट्रोल खरीदा और कुछ दूरी पर सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर दी। इसके बाद अचानक उसने खुद पर पेट्रोल उड़ेल लिया और माचिस जलाकर आग लगा ली। Read More
कालिम्पोंग में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने ममता बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने वोट बैंक की राजनीति के लिए बंगाल की जमीन बांग्लादेशी घुसपैठियों को बेच दी है। Read More
पूरी प्रक्रिया मुफ्त, अभी करें ऑनलाइन पंजीयन, इंजीनियरिंग से लेकर ऑट्र्स ग्रेजुएट हो सकते हैं शामिल, टॉप कंपनियों की मौजूदगी, हजारों पदों पर भर्ती
Read More
रेलवे के मुताबिक शालीमार–एलटीटी एक्सप्रेस, जिसे गोंदिया में तकनीकी काम के कारण 24 अप्रैल तक रद्द किया गया था, उसे 29 मार्च को बहाल कर दिया गया
Read More
आवेदन की प्रक्रिया रोजगार विभाग के आधिकारिक पोर्टल या मोबाइल एप के माध्यम से पूरी की जा सकती है। प्रशिक्षण की व्यवस्था जिला और विकासखंड स्तर पर उपलब्ध संसाधनों के आधार पर ऑनलाइन या ऑफलाइन मोड में की जाएगी। Read More
भारत सरकार के पुलिस पोर्टल समन्वय (JMIS) के जरिए बिलासपुर पुलिस को आईडीबीआई (IDBI) बैंक के एक संदिग्ध खाते के बारे में इनपुट प्राप्त हुआ था। जब पुलिस की तकनीकी टीम ने इस खाते के रिकॉर्ड खंगाले, तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। इस अकेले खाते के विरुद्ध देश के 10 अलग-अलग राज्यों में पहले से ही साइबर ठगी की शिकायतें दर्ज थीं। Read More
मंत्री गजेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि कुछ लोग प्रदेश में जबरदस्ती या प्रलोभन देकर धर्मांतरण करा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि छत्तीसगढ़ सरकार इस मुद्दे पर पूरी तरह सख्त है और प्रदेश के हित में जबरन धर्मांतरण करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। Read More
यह मामला किसी साधारण झगड़े का नहीं, बल्कि एक संगठित और घातक हमले का साबित हुआ। घटना के दिन आरोपियों ने एकजुट होकर विकास उर्फ कन्हैया सारथी पर चाकू, तलवार और डंडों से लगातार हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। Read More
बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत सुकुलकारी गांव के संतोष महिलांगे, उनकी पत्नी, कलाबाई भार्गव सहित परिवार के अन्य सदस्य नवंबर 2025 में काम की तलाश में पुणे गए थे। पुणे के लेबर ठेकेदार भुवनेश्वर राय और सुरेंद्र राय उन्हें बेहतर मजदूरी और सुविधाओं का झांसा देकर अपने साथ चांदे गांव ले गए। वहां पहुंचने के बाद उनसे लगातार मजदूरी कराई जा रही थी, लेकिन भुगतान नहीं किया गया। Read More
याचिकाकर्ता का कहना है कि यह विधेयक नागरिकों को संविधान के तहत मिले धर्म की स्वतंत्रता के अधिकार का उल्लंघन करता है। उनका तर्क है कि धर्म परिवर्तन की प्रक्रिया में प्रशासन को पूर्व सूचना देने जैसी शर्तें व्यक्तिगत निजता (Right to Privacy) में दखल हैं। साथ ही, कानून में प्रयुक्त शब्दावली को अस्पष्ट बताते हुए इसके दुरुपयोग की आशंका भी जताई गई है। Read More
मुख्यमंत्री योगी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "TMC के गुंडे क्या कह रहे हैं, इससे डरने की जरूरत नहीं है। कोई माफिया या मौलाना क्या बोल रहा है, उसकी चिंता छोड़ दीजिए। बंगाल में जैसे ही भाजपा की सरकार आएगी, ये सभी लोग आपकी चाटुकारिता करते और सड़कों पर झाड़ू लगाते नजर आएंगे। Read More
भूपेश बघेल ने वेदांता कंपनी के पुराने हादसों का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि पहले भी जिम्मेदारों को बचाया गया और इस बार भी की जा रही है लीपा-पोती
Read More