BHILAI NEWS. छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। रूंगटा आर-1 ग्रुप द्वारा आयोजित राज्य का सबसे बड़ा ओपन कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव ‘प्लेसमेंटनामा’ शुरू हो गया है। यह ड्राइव 20 से 26 अप्रैल तक चलेगा, जिसमें देश-विदेश की नामी कंपनियां हिस्सा ले रही हैं और हजारों युवाओं को नौकरी का मौका मिल रहा है। इस मेगा प्लेसमेंट ड्राइव में Flipkart, Haier, Hero MotoCorp और VVDN Technologies जैसी बड़ी कंपनियां शामिल हैं।

इस प्लेसमेंटनामा में कुल 103 कंपनियों के एचआर यहां मौजूद रहेंगे, जो करीब 6 हजार पदों पर भर्ती करेंगे। इस ओपन कैंपस में बीए, बीकॉम, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग, साइंस, आर्ट्स, फार्मेसी, पॉलीटेक्निक और आईटीआई पास उम्मीदवार हिस्सा ले सकते हैं। अब तक करीब 6 हजार आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, लेकिन स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी उपलब्ध है।

चयनित अभ्यर्थियों को न्यूनतम 3 लाख और अधिकतम 17 लाख रुपए सालाना तक का पैकेज मिल सकता है। पिछले साल SAP ने 28 लाख रुपए तक के पैकेज पर उम्मीदवारों का चयन किया था, जिससे इस ड्राइव की विश्वसनीयता और आकर्षण और बढ़ गया है।

ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
सीडीसी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. दिनेश यादव के अनुसार, पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन और पूरी तरह निशुल्क है।
उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भरें
मोबाइल नंबर पर आए OTP से वेरिफिकेशन करें
कंपनी प्रोफाइल देखें और इच्छित कंपनी के लिए आवेदन करें
चयन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए कैंपस में रिपोर्ट करें

युवाओं के लिए बड़ा अवसर
यह पहल सामाजिक जिम्मेदारी के तहत की जा रही है, जिसमें कंपनियां 6 दिनों तक कैंपस में रहकर उम्मीदवारों का चयन करेंगी। अगर आप नौकरी की तलाश में हैं, तो यह मौका आपके करियर की दिशा बदल सकता है।




































