Surguja Road Accident : सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में नेशनल हाईवे 43 पर तेज रफ्तार दो कारें ट्रक से टकरा गईं। इस भीषण हादसे में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।मामला रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सिलसिला के पास का है।

ओवरटेकिंग के दौरान हुआ हादसा
पुलिस के अनुसार, इनोवा कार में 2 लोग और क्रेटा कार में 5 लोग सवार थे। ओवरटेकिंग करते समय दोनों कारें एक ट्रक से जा भिड़ीं।

हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।





































