दीपक बैज ने कहा कि नकटी गांव में कई परिवार पिछले 30 से 40 वर्षों से रह रहे थे। 29 जून को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर उनके मकान ध्वस्त कर दिए, जिनमें प्रधानमंत्री आवास योजना और इंदिरा आवास योजना के तहत बने 85 मकान भी शामिल हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्रवाई के दौरान ग्रामीण अपने घर बचाने की गुहार लगाते रहे, लेकिन प्रशासन ने उनकी एक नहीं सुनी। Read More
छत्तीसगढ़ साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेन्द्र साहू ने बताया कि समाज में संस्कार और सामाजिक एकजुटता को मजबूत करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि धर्मांतरण पर रोक लगाने और परिवारों को जोड़ने के उद्देश्य से धर्मांतरित लोगों का सर्वे कराया जाएगा। Read More
अरुण साव ने बताया कि राज्य के सभी नगर निगम आयुक्तों को पत्र भेजकर निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप भवनों का ऑडिट कराने के लिए कहा गया है। इसके लिए संबंधित अधिकारियों की टीम गठित कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। Read More
इंद्रेश कुमार ने कहा कि समान नागरिक संहिता किसी धर्म विशेष के खिलाफ नहीं है। उन्होंने कहा कि यूसीसी लागू होने पर सनातन, मुस्लिम, सिख, ईसाई सहित सभी धर्मों के लोगों को समान अधिकार और स्वतंत्रता मिलेगी। उनके अनुसार, यह कहना कि यूसीसी से मुसलमानों को खतरा है, लोगों को भ्रमित करने का प्रयास है। Read More
इसी बीच जुलाई के पहले सप्ताह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन द्वारा नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा किए जाने की संभावना है। इससे ठीक पहले प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल का अचानक दिल्ली पहुंचना राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का केंद्र बन गया है। Read More
पहले चरण के लिए ऑनलाइन पंजीयन 30 जून से 6 जुलाई तक होगा। 7 जुलाई को प्रारंभिक मेरिट सूची जारी की जाएगी और 10 जुलाई को सीट आवंटन होगा। चयनित विद्यार्थियों को 11 से 15 जुलाई के बीच संबंधित कॉलेज में प्रवेश लेना होगा। Read More
भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जिला अध्यक्षों को संगठन की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इसका पूरा उपयोग करते हुए केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की साय सरकार की जनविरोधी एवं भ्रष्ट नीतियों को जनता के बीच उजागर करना होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत जनता के मुद्दों पर मजबूती से आवाज उठाना है। Read More
नई दिल्ली में आयोजित निदेशक मंडल की बैठक में परियोजना की प्रगति की समीक्षा की गई और निर्देश दिए गए कि प्रॉस्पेक्टिंग लाइसेंस की अवधि के भीतर सभी तकनीकी कार्य समयबद्ध ढंग से पूरे किए जाएं। बड़े व्यास की ड्रिलिंग के माध्यम से किम्बरलाइट पाइप में मौजूद हीरे के वास्तविक भंडार का सटीक आकलन किया जाएगा। Read More
जिला परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, विभिन्न पोटाकेबिन आवासीय विद्यालयों में विषयवार रिक्त पदों पर अतिथि शिक्षकों की व्यवस्था की जाएगी, ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके और अध्ययन-अध्यापन कार्य निर्बाध रूप से संचालित हो। Read More
एसीबी ने राजकुमार नायडू के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 409 (आपराधिक न्यासभंग), 420 (धोखाधड़ी) तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया था। विस्तृत जांच के बाद अब मामले का अभियोग पत्र विशेष न्यायालय में दाखिल कर दिया गया है। Read More
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के रायपुर जिला अध्यक्ष गोपी साहू, महिला जिला अध्यक्ष लक्ष्मी नाग और जिला उपाध्यक्ष ऋचा वर्मा ने आरोप लगाया कि बुआई के महत्वपूर्ण समय में किसान खाद के लिए सोसायटियों के चक्कर काटने को मजबूर हैं, जबकि सरकार स्थिति संभालने में विफल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि समय पर खाद नहीं मिलने से फसलों पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है और किसानों की चिंता लगातार बढ़ रही है। Read More
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि अल्दा, देवरी और घुलघुल क्षेत्र में किसानों की जमीनों पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए कब्जा किया जा रहा है, जबकि सरकारी भूमि पर भी अतिक्रमण हो रहा है। उनका कहना है कि शिकायतों के बावजूद पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं तथा दोषियों को संरक्षण दिया जा रहा है। Read More
सभी पदोन्नत अधिकारियों की नियुक्ति तीन वर्ष की स्थानापन्न अवधि के लिए की गई है। इस दौरान उनकी सेवाएं छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा (वर्गीकरण, भर्ती तथा सेवा की शर्तें) नियम, 2023 के प्रावधानों के तहत संचालित होंगी। Read More
राजधानी रायपुर में भी महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। वर्तमान आबकारी उपायुक्त राजेश शर्मा को उनके पद से हटाकर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि प्रवीण वर्मा को रायपुर का नया आबकारी उपायुक्त नियुक्त किया गया है। विभाग में हुए इस बड़े फेरबदल को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। Read More
मंगल भवन पहुंचने के बाद राहुल गांधी सीधे कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं के बीच पहुंचे तथा उनसे मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पूर्व मंत्रियों, विधायकों और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठन की स्थिति और आगामी राजनीतिक रणनीति पर चर्चा की। Read More
योजना के तहत छत्तीसगढ़ के 24 लाख 52 हजार 477 किसानों के बैंक खातों में 490.54 करोड़ रुपए की राशि सीधे अंतरित की गई। वर्ष 2019 में शुरू हुई इस महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत राज्य के किसानों को अब तक 10,783.90 करोड़ रुपए से अधिक की आर्थिक सहायता मिल चुकी है। Read More
सुकमा जिले के मस्तानपारा निवासी आयतु राम बेसरा ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनकी साली किरण नाग रोजगार की तलाश में रायपुर आई थी। 11 जून को वह खमतराई स्थित श्रीनगर रोड के एक ट्रेनिंग सेंटर पहुंची, जहां इंटरव्यू लेकर उसे नौकरी का भरोसा दिलाया गया। Read More
कर्मचारी संघ का कहना है कि राज्य गठन के बाद से मंत्रालय की संवेदनशीलता और गोपनीयता को बनाए रखने के लिए कभी भी आउटसोर्सिंग के जरिए नियुक्तियां नहीं की गईं। Read More
बैज ने कहा कि भाजपा संगठन और सरकार के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है और अब जनता को मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों के इस्तीफे का इंतजार है। Read More
संघ पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश में कर्मचारियों, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को पेंशन का लाभ मिल रहा है, लेकिन शिक्षा के क्षेत्र में लंबे समय तक सेवा देने वाले शिक्षकों की लगभग 20 वर्षों की सेवा को नजरअंदाज कर उन्हें पुरानी पेंशन से वंचित किया जा रहा है। इसे शिक्षकों के साथ अन्याय और भेदभावपूर्ण व्यवहार बताया गया। Read More
सभी अधिकारियों से सात दिनों के भीतर जवाब मांगा गया है कि उनके कार्यक्षेत्र में निर्धारित दर से अधिक कीमत पर शराब की बिक्री क्यों हो रही थी। प्रदेश में शराब ओवररेटिंग का मामला सामने आने के बाद आबकारी विभाग लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। Read More
नक्सल प्रभावित जिलों बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा और कोंडागांव में पदस्थ निरीक्षकों को प्रशासनिक आवश्यकता और कार्य व्यवस्था के मद्देनजर प्रदेश के विभिन्न जिलों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। Read More
मत्स्य पालन विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ नदीय मत्स्योद्योग अधिनियम, 1972 की धारा 3(2) के तहत यह प्रतिबंध लागू किया गया है। इसका उद्देश्य वर्षा ऋतु के दौरान मछलियों के प्राकृतिक प्रजनन, अंडजनन और वंश वृद्धि को सुरक्षित रखना है, ताकि भविष्य में मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा मिल सके और जल स्रोतों की जैव विविधता संरक्षित रहे। Read More
जारी तबादला सूची के अनुसार प्रभावित अधिकारियों को नए पदस्थापना स्थलों पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार के इस निर्णय को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। Read More
डॉ. सलीम राज ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी तरह के वित्तीय लेन-देन से बचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि उनका व्हाट्सएप अकाउंट हैक हो गया है और उनके नाम से लोगों को संदेश भेजकर रुपये मांगे जा रहे हैं। ऐसे किसी भी मैसेज या अनुरोध पर भरोसा न करें और न ही किसी प्रकार का भुगतान करें। Read More
मुख्यमंत्री ने एनएचएम कर्मचारियों को स्वास्थ्य सेवाओं की “रीढ़ की हड्डी” बताते हुए कहा कि प्रदेश के दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ छत्तीसगढ़ के निर्माण में एनएचएम कर्मियों का योगदान अतुलनीय है और राज्य सरकार उनके समर्पण और सेवा भावना का सम्मान करती है। Read More
लोक शिक्षण संचालनालय ने सोशल मीडिया पर प्रसारित की जा रही इन खबरों का खंडन किया है जिसमें कहा गया है कि 1 जुलाई से छत्तीसगढ़ के स्कूलों का नया सत्र शुरू होगा। लोक शिक्षण संचालनालय के द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि 16 जून से ही इस सत्र की शुरुआत होगी। Read More