चिंगराजपारा निवासी विष्णु नारायण महतो की शिकायत पर राहुल मिश्रा उर्फ राहुल भारद्वाज और उसकी पत्नी पद्मा जनार्दन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) और 3(5) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। Read More
सरकंडा निवासी फणीन्द्र तिवारी से संतोष गुप्ता ने संपर्क कर खुद को फैक्ट्री एजेंसी से जुड़ा व्यापारी बताया। उसने दावा किया कि वह व्यापार विहार से बाजार मूल्य से कम कीमत पर किराना सामान उपलब्ध करा सकता है। 20 दिसंबर 2025 को उसने 50 हजार रुपये लेकर समय पर सामान की आपूर्ति की, जिससे पीड़ित का उस पर विश्वास बढ़ गया। Read More
BILASPUR NEWS. छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की बहुचर्चित शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण (रैशनलाइजेशन) नीति को जनहित में सही ठहराते हुए बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने स्पष्ट कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने और शिक्षक विहीन स्कूलों में शिक्षकों की उपलब्धता बढ़ाने के उद्देश्य से बनाई गई यह नीति वैध है। इसी के साथ छत्तीसगढ़... Read More
अजय सिंह राजपूत को जगदलपुर में स्पेशल जज (एनआईए कोर्ट) नियुक्त किया गया है। वहीं, हाईकोर्ट लीगल सर्विस कमेटी के सचिव ओमप्रकाश जायसवाल को हाईकोर्ट का नया रजिस्ट्रार (जुडिशियल) बनाया गया है। बलौदाबाजार के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अब्दुल जाहिद कुरैशी को रजिस्ट्रार (विजिलेंस) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। Read More
RAID ON FEMALE POLITICIAN बगदाद: इराक में भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ चल रहे बड़े अभियान के तहत सरकार ने कई सांसदों और वरिष्ठ अधिकारियों के घरों पर छापेमारी की है। इस कार्रवाई में भारी मात्रा में नकदी और सोना बरामद होने की खबर है, जिसके बाद देश की सियासत में हलचल तेज हो... Read More
पहला मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम खर्तूली का है। यहां रहने वाले दानीराम साहू ने अपने घर में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजन उन्हें बचा नहीं सके और उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी। दानीराम कृषि कार्य से जुड़े हुए थे। Read More
चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रवींद्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने दिल्ली की जूता निर्माता कंपनी 'चरणपादुका इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड' की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनाया। याचिका में आरोप लगाया गया था कि 4 जून 2026 को जारी टेंडर में कैनवास जूतों की खरीदी के बजाय 'सेफ्टी फुटवियर' की श्रेणी का उपयोग किया गया, जिससे सामान्य जूता निर्माता जेम पोर्टल पर निविदा में भाग ही नहीं ले सके। Read More
धरमपुरा निवासी नंद दुलाल डे 1 जुलाई की शाम विशाल मेगा मार्ट की पार्किंग में ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान कार पार्क करने को लेकर उनकी एक युवक से कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर युवक ने अपने साथी को बुला लिया और दोनों ने मिलकर बुजुर्ग गार्ड को सड़क पर गिराकर बेरहमी से पीटा। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया, लेकिन तब तक सुरक्षाकर्मी गंभीर रूप से घायल हो चुके थे। Read More
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों के कल्याण और उनकी आर्थिक सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। जरूरत के समय उन्हें त्वरित, पारदर्शी और सुरक्षित वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह सुविधा शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि तकनीक आधारित प्रशासनिक सुधारों के जरिए सरकार कर्मचारी हितों को लगातार मजबूत कर रही है। Read More
विद्युत यांत्रिकी विभाग में कार्यरत एक बाबू ने अपनी बेटी की शादी के लिए भविष्य निधि से 5 लाख रुपये निकालने का आवेदन दिया था। आरोप है कि आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर राशि जारी कराने के बदले सहायक ग्रेड-2 शिव कुमार ठाकुर ने 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। Read More
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि दो दिवसीय मंथन के दौरान सरकार की कार्यप्रणाली को अधिक दक्ष बनाने, प्रशासनिक सुधारों को गति देने और भविष्य की विकास रणनीति तय करने पर विस्तार से चर्चा होगी। मंत्रियों के बीच सुशासन के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा, ताकि शासन व्यवस्था को नई चुनौतियों के अनुरूप तैयार किया जा सके। Read More
यह याचिका पूर्व वक्फ बोर्ड अध्यक्ष अब्दुल सलमान रिज़वी की ओर से दायर की गई थी। याचिका में शासन के आदेश को संविधान के प्रावधानों के विपरीत बताते हुए इसे निरस्त करने की मांग की गई थी। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता डॉ. अमीर खान ने पक्ष रखा। Read More
आंधी के कारण सरकंडा के बंधवापारा, महर्षि स्कूल, ओम नगर, सिंधी कॉलोनी, वेयरहाउस एरिया और शेफर स्कूल फीडर प्रभावित हुए। कई स्थानों पर बिजली के खंभे उखड़ गए, इंसुलेटर फट गए और कलेक्टर बंगले के पास पेड़ गिरने से 11 केवी लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। बृहस्पति बाजार सब-स्टेशन में तकनीकी खराबी के कारण देर रात तक मरम्मत कार्य चलता रहा। Read More
आरोपी प्रोफेसर रेमन भार्गव शासकीय महाविद्यालय कुंजारा में पदस्थ हैं। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि प्रोफेसर व्हाट्सएप और टेलीग्राम के जरिए लगातार आपत्तिजनक संदेश भेजते थे और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। Read More
ड्राईक्लीनिंग के दौरान कोयले की प्रेस से जल गई थी शेरवानी, सेवा में कमी मानते हुए 14 हजार रुपये मुआवजा और ब्याज देने का उपभोक्ता आयोग ने सुनाया आदेश
Read More