DURG NEWS. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विद्युत यांत्रिकी विभाग में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 शिव कुमार ठाकुर को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर अपने ही विभाग के कर्मचारी से भविष्य निधि (PF) की राशि जारी करने के एवज में घूस मांगने का आरोप है।

जानकारी के अनुसार, विद्युत यांत्रिकी विभाग में कार्यरत एक बाबू ने अपनी बेटी की शादी के लिए भविष्य निधि से 5 लाख रुपये निकालने का आवेदन दिया था। आरोप है कि आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर राशि जारी कराने के बदले सहायक ग्रेड-2 शिव कुमार ठाकुर ने 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की।


रिश्वत की मांग से परेशान कर्मचारी ने मामले की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से की। शिकायत का सत्यापन करने के बाद ACB ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप की कार्रवाई की। जैसे ही आरोपी ने 10 हजार रुपये की रिश्वत ली, टीम ने उसे मौके पर ही रंगे हाथ पकड़ लिया।

गिरफ्तारी के बाद ACB की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। जांच के दौरान यह भी पता लगाया जाएगा कि आरोपी ने पहले भी इस तरह रिश्वत लेकर अन्य मामलों में अनियमितता तो नहीं की है।

000 bribe, 10, 10 हजार रुपये की रिश्वत, ACB action, ACB Action in durg, Chhattisgarh News, durg news, employee caught red-handed, Money demanded for PF withdrawal, tirandaj.com, tirandaj.com top 10 news web site, एंटी करप्शन ब्यूरो, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले, पदस्थ सहायक ग्रेड-2, भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, विद्युत यांत्रिकी विभाग





































