मामला बिलासपुर के सीपत थाना क्षेत्र का है। आरोप है कि 18 जनवरी 2024 को कच्ची महुआ शराब रखने के आरोप में श्रवण सूर्यवंशी को हिरासत में लिया गया था। हिरासत में लिए जाने के तीन दिन बाद 21 जनवरी 2024 को अस्पताल में उसकी मौत हो गई। Read More
वायरल वीडियो में युवक-युवती स्टेशन के बाहर एक-दूसरे को गले लगाते नजर आ रहे हैं। जिस जगह का वीडियो बताया जा रहा है, उसके सामने रेलवे सुरक्षा बल (RPF) का कार्यालय भी मौजूद है। वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मामले की जानकारी RPF तक पहुंची। Read More
रामगोपाल अग्रवाल की पेशी ED की विशेष अदालत में होनी थी, लेकिन विशेष न्यायाधीश के अवकाश पर होने के कारण मामले की सुनवाई जिला एवं सत्र न्यायालय में हुई। ED ने अदालत से पूछताछ के लिए रिमांड की मांग की, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया। Read More
नाबालिग मंगलवार को कोतवाली थाने पहुंची और एक व्यक्ति पर उसके साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी चेतन दास चौधरी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। Read More
बिरकोना निवासी एक ग्रामीण की 15 वर्षीय बेटी शनिवार सुबह अपनी सहपाठी के साथ रोज की तरह स्कूल गई थी। स्कूल की छुट्टी होने के बाद दोनों अन्य सहेलियों के साथ पैदल घर लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में दोनों ने दुकान से कुछ सामान खरीदने की बात कही और सहेलियों से अलग हो गईं। सहेलियां अपने-अपने घर चली गईं, लेकिन दोनों छात्राएं देर शाम तक घर नहीं पहुंचीं। Read More
BILASPUR NEWS. हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की तस्वीर रखकर श्मशान घाट में कथित तांत्रिक अनुष्ठान और टोना-टोटका कर दहशत फैलाने के मामले में तोरवा पुलिस ने तीन फरार आरोपियों को नागपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने चाकूबाजी के मामले में जेल में बंद प्रियांशु बोले की जमानत के नाम... Read More
CG-TET-2024 की फाइनल आंसर-की में व्यापमं ने सेट-ए के प्रश्न क्रमांक 56, सेट-बी के प्रश्न क्रमांक 55 तथा सेट-सी और डी के प्रश्न क्रमांक 57 को विलोपित कर दिया था। याचिकाकर्ताओं का कहना था कि मॉडल आंसर-की के आधार पर वे न्यूनतम पात्रता अंक 75 हासिल कर रहे थे, लेकिन प्रश्न हटाए जाने के बाद उनके अंक 74.5 से 74.9 के बीच रह गए। इस तरह वे पात्रता अंक हासिल करने से महज एक अंक से कम अंतर पर रह गए। Read More
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि सोमवार रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आसपास के लोगों के मुताबिक, विवाद के बाद घर के भीतर से तेज आवाज में गाना बजने की आवाज भी आ रही थी। देर रात तक स्थिति सामान्य नहीं हुई, लेकिन इसके बाद घर में क्या हुआ, इसकी जानकारी किसी को नहीं थी। Read More
पुलिस ने पिछले दिनों बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान और सत्यापन के लिए अभियान चलाया था। इसी दौरान शेख रेहान पुलिस की कार्रवाई के बीच मौके से फरार हो गया था। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। Read More
घटना रात करीब 2 से 2:30 बजे के बीच हुई। छात्राएं छात्रावास के कमरे में सो रही थीं। इसी दौरान सांप ने उन्हें डस लिया। सर्पदंश की जानकारी मिलते ही छात्राओं को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। धानोरा अस्पताल में इलाज के दौरान दो छात्राओं ने दम तोड़ दिया, जबकि तीसरी छात्रा की गढ़चिरौली जिला सामान्य अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। Read More
राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ नगरपालिक (लोकसभा सदस्य, राज्य विधानसभा सदस्य या राज्यसभा सदस्य द्वारा प्रतिनिधि के रूप में नाम निर्देशन हेतु अर्हताएँ) नियम, 2022 में संशोधन करते हुए नियम 3 के बाद नया नियम 4 जोड़ा है। Read More
आंदोलनकारी छात्र सुबह करीब 10 बजे ओल्ड विधानसभा के पास जुटे थे। इसके बाद हजारों की संख्या में छात्र विधानसभा घेराव के लिए आगे बढ़े। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए कंटीले तारों वाली बैरिकेडिंग के साथ छह लेयर की सुरक्षा व्यवस्था की थी। पूरे इलाके की निगरानी CCTV कैमरों से की जा रही थी। Read More
संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम का विषय ‘भारतीय ज्ञान परंपरा : संदर्भ संस्कृति, इतिहास एवं पत्रकारिता’ रखा गया है। Read More
ग्राम मुढ़ीपार निवासी कामदास मानिकपुरी ट्रांसपोर्ट नगर परसदा स्थित बबलू गैरेज में मुंशी का काम करता है। 31 जनवरी 2026 को दोपहर करीब 1:30 बजे वह अपनी हीरो एचएफ डीलक्स बाइक (CG 10 BT 0191) से गैरेज पहुंचा था। इसी दौरान गांव का रहने वाला दानू मसीह, जिसे कामदास रिश्ते में भांजा कहता है, वहां पहुंचा। Read More
जंतर-मंतर पर 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई के बाद से विपक्ष लगातार गृहमंत्री अमित शाह के बयान की मांग कर रहा है। Read More
सक्ती में विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम के दौरान समाज के लोगों और राजनीतिक दलों के नेताओं ने एकलव्य आदर्श विद्यालय में आदिवासी छात्र की मौत के मामले को लेकर अधिकारियों से न्याय की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने मामले में तत्काल दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। Read More
भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष विकास मरकाम की ओर से आदिवासी दिवस नहीं मनाने की अपील किए जाने के बाद कांग्रेस ने भाजपा पर हमला बोला है। इस मुद्दे को लेकर प्रदेश की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। Read More
बैठक में जमीन के शासकीय मूल्यों समेत रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर पूर्व में किए गए संघर्ष और आंदोलनों की समीक्षा की गई। सदस्यों ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का स्थायी समाधान संगठित प्रयासों से ही संभव है। भविष्य में सामने आने वाले नए मुद्दों पर भी एसोसिएशन की ओर से प्रभावी पहल करने का निर्णय लिया गया। Read More
कार्यक्रम का उद्देश्य आदिवासी समुदाय के साथ आत्मीय संबंध मजबूत करना और उनके प्रति सम्मान व सहयोग की भावना को बढ़ावा देना रहा। इस दौरान सीआरपीएफ अधिकारियों और जवानों ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और जरूरतों की जानकारी ली तथा हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। Read More
घटना के बाद ममता बनर्जी ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उनकी कार पर बड़े-बड़े पत्थर फेंके गए। अगर कार की खिड़कियां खुली होतीं तो उनका सिर फट सकता था और जान भी जा सकती थी। ममता ने आरोप लगाया कि पूरी घटना पुलिस की मौजूदगी में हुई, बावजूद इसके पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई। Read More
मामला अगस्त 2019 का है। आरोपी शराब का आदी था और उसके मारपीट करने से परेशान होकर पत्नी बच्चों को छोड़कर चली गई थी। इसके बाद बच्चे अपने दादा-दादी के साथ रहने लगे। इसी दौरान आरोपी अपनी 13-14 वर्षीय नाबालिग बेटी को अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। Read More
जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में स्थायी लोक अदालत की अध्यक्ष सुषमा लकड़ा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट भूपेश कुमार बसंत और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव उमेश कुमार भागवतकर ने ग्रामीणों को सामुदायिक मध्यस्थता की उपयोगिता की जानकारी दी। कार्यक्रम में सरपंच, उपसरपंच, जनप्रतिनिधि, पैरालीगल वालेंटियर्स सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। Read More
बाराद्वार थाना में अपराध क्रमांक 282/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 61(2) और 112 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों के पेंड्रा क्षेत्र में मौजूद होने की जानकारी मिली। Read More
शिक्षा विभाग की ओर से यह तबादला आदेश महानदी भवन से जारी किया गया है। आदेश जारी होने के बाद संबंधित शिक्षकों को नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना होगा। Read More
पकड़े गए युवक की पहचान राजकिशोर नगर निवासी ऋषिकेश कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि ऋषिकेश का रिश्तेदार प्रियांशु चाकूबाजी के एक मामले में जेल में बंद है और उसकी जमानत याचिका हाई कोर्ट में लंबित है। जमानत कराने की कोशिश में ऋषिकेश सोशल मीडिया के जरिए एक कथित तांत्रिक के संपर्क में आया था। इसके बाद तांत्रिक क्रिया के लिए देवरी के मुक्तिधाम को चुना गया। Read More
याचिकाकर्ता संस्कार राजपूत की ओर से दायर जनहित याचिका में आरोप लगाया गया है कि शहर के कई इलाकों में फुटपाथों पर दुकानदारों और अन्य लोगों का कब्जा है। वहीं, बेतरतीब पार्किंग के कारण पैदल चलने वालों को सड़क पर उतरकर चलना पड़ता है। इससे बुजुर्गों, बच्चों और दिव्यांगों के लिए हादसे का खतरा बढ़ गया है। Read More
नवागढ़ निवासी साहिल कुमार के पिता को करीब 10 दिन पहले आरोपी तेरस राम महिपाल ने फोन किया था। उसने खुद को केमिकल एक्सपर्ट बताते हुए दावा किया कि उसके पास ऐसा विशेष केमिकल है, जिसकी मदद से काले कागज को असली भारतीय मुद्रा में बदला जा सकता है। आरोपी ने 50 हजार रुपये के बदले 2.5 लाख रुपये मूल्य के काले कागज और केमिकल देने का लालच दिया। Read More
CGPSC ने डिप्टी कलेक्टर, DSP, नायब तहसीलदार, जेल अधीक्षक सहित 20 विभिन्न सेवाओं के 171 पदों के लिए 26 नवंबर 2021 को विज्ञापन जारी किया था। प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 11 मई 2023 को अंतिम चयन सूची जारी की गई थी। Read More
मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने संबंधित पांच शिक्षकों और एक स्वीपर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सभी कर्मचारियों से तीन दिनों के भीतर लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। Read More
हरियाणा निवासी आकाश कुमार के खिलाफ अंबिकापुर साइबर थाना में 20.15 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी का मामला दर्ज है। आकाश का आरोप है कि इस मामले की जांच को प्रभावित करने के लिए अंबिकापुर के तत्कालीन सीएसपी एवं ट्रेनी आईपीएस राहुल बंसल ने एक करोड़ रुपये की रिश्वत की मांग की थी। Read More