हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि खाद्य सामग्री की शुद्धता सुनिश्चित करना केवल निर्माता ही नहीं, बल्कि उसका उपयोग और भंडारण करने वाले होटल संचालक की भी जिम्मेदारी है। Read More
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने श्रमिकों को घर बैठे रोजगार और योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से “ई-श्रम साथी” मोबाइल एप (छत्तीसगढ़ डिजिटल लेबर चौक) की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि श्रमिकों की मेहनत राज्य और देश की अर्थव्यवस्था की नींव है, इसलिए उनके योगदान का सम्मान और उनकी सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। Read More
चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। भवानीपुर सहित संवेदनशील क्षेत्रों में केंद्रीय बलों की तैनाती की गई है। मंगलवार को Central Reserve Police Force (CRPF) ने फ्लैग मार्च कर स्थिति का जायजा लिया और मतदाताओं में विश्वास जगाने की कोशिश की। Read More
यह कार्रवाई भारतमाला परियोजना में कथित जमीन मुआवजा घोटाले की जांच के तहत की जा रही है, जिसमें पहले भी कई स्थानों पर छापेमारी और दस्तावेजों की जांच की जा चुकी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। Read More
ईरान के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता रेजा तलाएई-निक ने सरकारी टीवी पर कहा कि वे ट्रम्प का दबाव नहीं सहन करेंगे और अमेरिका को अपनी गलत मांगें छोड़नी होंगी। यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका, होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने से जुड़े ईरान के नए प्रस्ताव पर विचार कर रहा है। Read More
करीब पांच वर्षों तक चली जांच के बाद 12 जनवरी 2023 को FCI ने अचानक पूरी भर्ती प्रक्रिया को निरस्त कर दिया। इस फैसले से उन उम्मीदवारों की उम्मीदें टूट गईं, जिन्होंने पूरी प्रक्रिया ईमानदारी से पूरी की थी।
इस निर्णय को चुनौती देते हुए मनीष कुमार यादव, खेम प्रसाद सहित अन्य अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की। Read More
प्लेसमेंटनामा का यह 14वां संस्करण रहा, जिसमें इस बार कुल 10,842 अभ्यर्थियों ने पंजीयन कराया। कैंपस में लगातार चली इंटरव्यू प्रक्रिया में करीब 7,000 उम्मीदवार शामिल हुए, जिनमें से अब तक 1,702 अभ्यर्थियों का चयन किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त करीब 350 छात्र पहले ही विभिन्न कंपनियों में चयनित हो चुके थे। Read More
जिला प्रशासन ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि कलेक्टर ने आवेदन को विधिवत स्वीकार करने और नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही थी। अधिकारियों के अनुसार, कुछ लोग बिना पूर्व अनुमति के कार्यालय परिसर में बैठ गए थे और नारेबाजी करने लगे, जिससे शासकीय कार्य प्रभावित हुए। इस दौरान कर्मचारियों के साथ बहस और हंगामे की स्थिति भी बनी। Read More
यह डिजिटल प्रक्रिया फर्जी जॉब कार्डों को हटाने और वास्तविक लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे मजदूरी पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। यह उपलब्धि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन और उप मुख्यमंत्री तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा के नेतृत्व, सतत मॉनिटरिंग और प्रभावी रणनीति का परिणाम बताई जा रही है। Read More
जांच के दौरान पुलिस ने करीब 300 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले, जिसके आधार पर संदिग्धों की पहचान मेरठ निवासी ताज मोहम्मद और उसके साथी वसीम मोहम्मद के रूप में हुई। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों के खिलाफ दिल्ली, गाजियाबाद, जयपुर, अलीगढ़, लुधियाना और मेरठ समेत कई शहरों में 47 से अधिक मामले दर्ज हैं। Read More
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा खम्हारडीह पुलिस की संयुक्त टीम बनाई गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तकनीकी विश्लेषण किया और आरोपी की गतिविधियों को ट्रैक किया। मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए लगातार दबिश दी गई, जिसके बाद मुख्य आरोपी कृष्णा साहू को गिरफ्तार कर लिया गया। Read More
घटना की सूचना मिलते ही तोरवा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल घायलों को अस्पताल भिजवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया है और कार चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। Read More
हाईकोर्ट ने निचली अदालत के फैसले को त्रुटिपूर्ण बताते हुए सभी जीवित आरोपियों को तुरंत बरी करने का आदेश दिया। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि इस मामले के जिन आरोपियों की लंबी कानूनी लड़ाई के दौरान मृत्यु हो चुकी है, उनके खिलाफ चल रही अपील स्वत: समाप्त मानी जाएगी। Read More
हमले की यह पूरी वारदात इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बदमाश किस तरह नकाब पहनकर हाथों में लाठी-डंडे लिए हुए आए और ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया। हमले के बाद मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई और आरोपी मौके से फरार हो गए। Read More
इस मुद्दे को लेकर ग्राम पर्रेकोडो में एक बड़ी सभा आयोजित की गई, जिसमें करीब 1000 से अधिक ग्रामीण, ट्रांसपोर्टर और खदान के मजदूर शामिल हुए। सभा में लोगों ने खुलकर अपनी राय रखते हुए कहा कि खदान शुरू होने से क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़े हैं और स्थानीय आदिवासियों की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है। Read More
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेम सागर सिदार ने कहा है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी तरह की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस ने वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई शुरू कर दी है। Read More
अभ्यर्थियों का आरोप है कि यह व्यवस्था न केवल असुविधाजनक थी, बल्कि उनकी गरिमा के भी खिलाफ थी। उनका कहना है कि उन्हें महिला अभ्यर्थियों की मौजूदगी में बनियान पहनकर परीक्षा देने के लिए मजबूर किया गया, जिससे वे मानसिक रूप से असहज महसूस कर रहे थे। Read More
पीएम मोदी ने कड़े लहजे में कहा, "आज TMC के नेता ये शब्द बोलने की हिम्मत भी नहीं जुटा पाते, क्योंकि अगर वे इन्हें बोलेंगे तो उनके पाप जनता के सामने आ जाएंगे। ममता शासन में छोटे-छोटे नेता और गुंडे खुद को सरकार समझने लगे हैं।" Read More
घटना के बाद कारोबारी के रिश्तेदार अखिलेश प्रसाद ने खम्हारडीह थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अमानत में खयानत और धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। Read More
रविवार सुबह करीब 8 बजे ग्रामीणों ने ग्राम परसोदा के पास खेत में दो शवों को पेड़ से लटके देखा, जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और मोबाइल में मौजूद फोटो के आधार पर मृतकों की शिनाख्त संतोषी बाई और उसके पड़ोसी युवक थलेश खरांशू (25) के रूप में की। Read More
सरेंडर करने वाले प्रमुख नक्सलियों में बादसे सुंदरी, विमला और सवलम बिचम जैसे नाम शामिल हैं, जो संगठन में अहम भूमिका निभा रहे थे। यह घटनाक्रम सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। Read More
तैयारियों को और मजबूत करने के लिए मोटर दुर्घटना दावा प्रकरणों से जुड़े हितधारकों—न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं और बीमा कंपनियों के अधिकारियों—की अलग बैठक भी आयोजित की गई। इसमें बीमा कंपनियों को निर्देश दिया गया कि वे लोक अदालत के दिन सक्षम प्राधिकारी के रूप में उपस्थित होकर व्यवहारिक और न्यायसंगत समझौता प्रस्ताव प्रस्तुत करें। Read More
उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी 8 जनवरी को विश्वविद्यालय में आयोजित एक राष्ट्रीय परिसंवाद कार्यक्रम के दौरान कुलपति और एक साहित्यकार के बीच विवाद हुआ था। उस दौरान कार्यक्रम में हंगामा हुआ और कुलपति द्वारा साहित्यकार को कार्यक्रम स्थल से बाहर जाने के लिए कहने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। Read More
मृतक मासूम सतीश शुक्ला के पिता सुरेश शुक्ला मूलतः उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के निवासी हैं। बताया जा रहा है कि बच्चा शनिवार को ही अपने बड़े पिता के घर आया था। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मस्तूरी-जोंधरा मार्ग पर चक्काजाम कर दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। Read More
नेहरू नगर निवासी उषा राठौर (61 वर्ष) बीते 23 अप्रैल की शाम करीब 4:30 बजे मुंगेली नाका स्थित एसबीआई एटीएम से पैसे निकालने गई थीं। उन्होंने पहली बार में 10 हजार रुपये सफलतापूर्वक निकाले, लेकिन दोबारा प्रयास करने पर उनका एटीएम कार्ड मशीन में फंस गया। इसी दौरान वहां मौजूद दो अज्ञात युवकों ने मदद की पेशकश की। Read More
याचिकाकर्ता भारतेश नेताम ने कोर्ट को बताया कि वे पिछले पांच वर्षों से कार्यरत हैं और आवश्यक लेखा प्रशिक्षण भी पूरा कर चुके हैं। वर्ष 2018 के नियमों के अनुसार वे सहायक लेखा अधिकारी पद पर पदोन्नति के पात्र थे। Read More
छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 को 19 मार्च 2026 को विधानसभा ने पारित किया था। 6 अप्रैल 2026 को राज्यपाल की अनुमति मिलने के बाद 10 अप्रैल को इसकी अधिसूचना प्रकाशित की गई। सरकार के अनुसार राजपत्र में प्रकाशन के बाद यह विधेयक कानून का रूप ले लेगा। Read More
शिक्षा मंडल ने स्पष्ट किया है कि 30 अप्रैल तक परिणाम जारी करने का प्रयास किया जा रहा है। यदि किसी कारणवश देरी होती है, तो इसका असर उन विद्यार्थियों पर पड़ सकता है जो प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे NEET और JEE की तैयारी कर रहे हैं। समय पर परिणाम न आने से छात्रों को अपने करियर से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लेने में असमंजस का सामना करना पड़ सकता है। Read More
इन नेताओं ने राज्यसभा सभापति C. P. Radhakrishnan को पत्र सौंपकर अपने फैसले की जानकारी दी और आवश्यक दस्तावेज जमा किए। पार्टी छोड़ने के बाद राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से भी मुलाकात की। Read More