JASHPUR NEWS. जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र से एक दुखद मामला सामने आया है। यहां शादी नहीं होने से मानसिक तनाव में चल रहे एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और सनसनी का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।


मिली जानकारी के अनुसार, किलकिला गांव निवासी रामदयाल सिदार लंबे समय से अपने परिजनों से शादी कराने की मांग कर रहा था। बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। बुधवार को युवक ने अपने घर के अंदर लकड़ी के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी।


घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। वहीं सूचना पर पहुंची पत्थलगांव थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की वजह पारिवारिक और मानसिक तनाव बताई जा रही है।





































