विवाद इतना बढ़ गया कि मेले के कर्मचारियों ने तीनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। वायरल वीडियो में एक कर्मचारी महिला को लात मारते हुए दिखाई दे रहा है, जिससे वह नीचे गिर गई। Read More
कलेक्टर के निर्देश पर गठित जांच टीम ने जब मामले की जांच की, तो शिकायत सही पाई गई। जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि कोल्हुआ में पदस्थ प्रधान पाठक लालमन सिंह का असली नाम रामदुलार है और उनके पिता का नाम जीतू है। उन्होंने असली लालमन सिंह के नाम और दस्तावेजों का गलत इस्तेमाल कर नौकरी प्राप्त की थी। Read More
जांच में सामने आया कि आरोपी और उसका परिवार ग्राम पुरैना में शासकीय भूमि पर अवैध रूप से मकान बनाकर रह रहा था। नगर निगम द्वारा पहले ही नोटिस जारी कर मकान खाली करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन आदेश का पालन नहीं किया गया। इसके बाद आज प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध कब्जे को हटा दिया। Read More
स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई। तमनार थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव ने युवक की पहचान कर उसे थाने बुलाया और मामले में सख्त कार्रवाई की। Read More
घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के सदस्य तोरवा थाने पहुंच गए और विरोध दर्ज कराया। उन्होंने इस अवैध गतिविधि पर सख्त कार्रवाई और इसके पीछे के मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। Read More
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेम सागर सिदार ने कहा है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी तरह की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस ने वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई शुरू कर दी है। Read More
रविवार सुबह करीब 8 बजे ग्रामीणों ने ग्राम परसोदा के पास खेत में दो शवों को पेड़ से लटके देखा, जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और मोबाइल में मौजूद फोटो के आधार पर मृतकों की शिनाख्त संतोषी बाई और उसके पड़ोसी युवक थलेश खरांशू (25) के रूप में की। Read More
मृतक मासूम सतीश शुक्ला के पिता सुरेश शुक्ला मूलतः उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के निवासी हैं। बताया जा रहा है कि बच्चा शनिवार को ही अपने बड़े पिता के घर आया था। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मस्तूरी-जोंधरा मार्ग पर चक्काजाम कर दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। Read More
जांच के दौरान पुलिस को बिल्डिंग की छत पर शराब की बोतलें, गिलास, कपड़े, कंबल और बेडशीट बरामद हुए हैं। प्राथमिक अंदेशा जताया जा रहा है कि दोनों ने छत पर शराब पी थी। पुलिस को यह भी पता चला है कि छत का दरवाजा अंदर से बंद था, जिससे मामला आत्महत्या की कोशिश या आपसी विवाद के बाद उठाया गया कदम प्रतीत हो रहा है। Read More
भीड़ के हिंसक रवैये के बावजूद पुलिस टीम ने साहस का परिचय दिया और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने दोनों मुख्य आरोपियों (विजय और विनोद) को गिरफ्तार कर पटेवा थाना पहुँचाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अब तक कुल 9 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जिनमें 6 महिलाएं शामिल हैं। Read More
रविवार शाम करीब 4 बजे घरघोड़ा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, बाइक पर सवार एक अन्य युवती गंभीर रूप से घायल हो गई है। उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल भेजा गया है, जहां उसका उपचार जारी है। Read More
मृतक नामदेव साहू का 17 वर्षीय बेटा वेदप्रकाश करीब तीन महीने पहले मोबाइल देख रहा था, तभी अचानक उसे हार्ट अटैक आया और उसकी मौत हो गई। जवान बेटे की इस असामयिक मृत्यु ने पिता को गहरे मानसिक सदमे में डाल दिया था। Read More
कक्षा 8वीं में पढ़ने वाली पीड़िता को आरोपी मंगल सिंह यादव ने बहला-फुसलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी ने नाबालिग को यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। धमकी के कारण छात्रा लंबे समय तक चुप रही। हालांकि, जब उसकी तबीयत बिगड़ी और जांच में गर्भवती होने का पता चला, तब मामला सामने आया। Read More
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और उनके निर्देश पर तत्काल मौके पर पहुंचकर संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम पवन बजाज (35 वर्ष), निवासी कश्यप कॉलोनी, पुराना बस स्टैंड, थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर बताया। Read More
एक श्रमिक दंपति शनिवार रात करीब 11 बजे घरेलू सामान लेने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान ऑटो में सवार कुछ युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने महिला को जबरन सड़क किनारे स्थित दुकान के भीतर खींचने की कोशिश की, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। Read More
जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां गांव के पास स्थित तालाब में डूबने से दो बच्चों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे खेलते-खेलते तालाब के पास पहुंच गए और हादसे का शिकार हो गए। बच्चों की तलाश के लिए पुलिस और स्थानीय लोगों ने व्यापक स्तर पर खोजबीन शुरू की थी, इसी दौरान तालाब में दोनों के शव बरामद किए गए। Read More
ग्राम गणेशपुर निवासी किसान शिवकुमार खुर्सेंगा का 7 वर्षीय बेटा आयान 2 अप्रैल की दोपहर अपने दोस्तों के साथ गांव के तालाब में नहाने गया था। नहाने के बाद उसके अन्य दोस्त तो घर लौट आए, लेकिन आयान वापस नहीं पहुंचा। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसी बीच परिजनों को सूचना मिली कि आयान को आखिरी बार पड़ोस में रहने वाले रंजीत कुमार (19) के साथ देखा गया था। Read More
Delhi Crime News: दिल्ली के शालीमार बाग इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मामूली विवाद ने एक युवक की जान ले ली। इस वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान 19 वर्षीय निक्कू के रूप में हुई है। बताया जा... Read More
Mumbai News: मुंबई में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है। सख्त कानून होने के बावजूद महिलाओं के खिलाफ अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे। ताज़ा मामला साउथ मुंबई के फोर्ट इलाके का है, जहां एक व्यक्ति ने लड़कियों का पीछा किया और उनके सामने अश्लील हरकत करने लगा।... Read More
अंतागढ़ थाना प्रभारी ने बताया कि 26 मार्च को प्रार्थिया द्वारा थाना में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि उसकी नाबालिग पुत्री को गांव के आरोपी अशोक बघेल 21 वर्ष निवासी कोनेचुर थाना अंतागढ़ द्वारा नाबालिक को प्यार करने की बात कहते हुए बहला फुसलाकर जबरदस्ती अपने साथ ले जाकर शारीरिक संबंध बनाया और उसके बाद से लगातार जबरदस्ती अनाचार करता रहा, जिससे नाबालिग पीड़िता गर्भवती हो गई,। Read More
यह घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र के भगवानपुर इलाके की है। पुलिस के अनुसार, वारदात 24-25 मार्च की दरमियानी रात की है। मृतक की पहचान बृजलाल अगरिया (35) के रूप में हुई है, जो शराब के नशे में अपने दोस्त मिथलेश कुजूर (37) के घर पहुंचा था। उसने मिथलेश को साथ बैठकर शराब पीने के लिए कहा, लेकिन नवरात्र होने के कारण मिथलेश ने मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। Read More
प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने पहले युवक के साथ मारपीट की, जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद उसे उसी अवस्था में मिट्टी में दबा दिया गया, जिसके कारण उसकी मृत्यु हो गई। इस खुलासे के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग तथा लेनदेन जैसे संभावित कारणों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है। Read More
पीड़ित ठेकेदार ने इसकी शिकायत ACB से की थी, जिसके बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप की कार्रवाई की। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को आगे की पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया के लिए ACB टीम अपने साथ ले गई है। Read More