Kajal Kiran Kashyap

ईरानी खतरे की निगरानी कर रहा अमेरिकी अपाचे हुआ क्रैश, बाल-बाल बचे दोनों पायलट

अमेरिकी सेना के अनुसार, हादसे के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से दुर्घटनाग्रस्त हुआ या किसी बाहरी कारण से हादसा हुआ। मामले की उच्चस्तरीय जांच शुरू कर दी गई है और सैन्य अधिकारी सभी पहलुओं की पड़ताल कर रहे हैं।

4.50 करोड़ के धान गबन मामले में बड़ी कार्रवाई: 6 साल से फरार केंद्र प्रभारी और सेल्समैन गिरफ्तार

मामले की शिकायत प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति पिरदा से जुड़े शिकायतकर्ता राजेश कुमार सिदार ने दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि वर्ष 2020-21 के दौरान धान उपार्जन केंद्र में 17,210.72 क्विंटल धान का गबन कर शासन को लगभग 4.50 करोड़ रुपये की आर्थिक क्षति पहुंचाई गई।

स्टील प्लांट में भीषण हादसा: पिघले स्टील की करछुल में विस्फोट, 8 मजदूरों की मौत, कई घायल

घटना के तुरंत बाद प्लांट के सुरक्षा और आपदा प्रबंधन दल मौके पर पहुंचे तथा आग पर काबू पाने और बचाव कार्य शुरू किया। घायल मजदूरों को तत्काल अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

राजधानीवासी ध्यान दें! 11 जून को रायपुर के 42 ओवरहेड टैंकों से नहीं आएगा पानी, किस  वजह से प्रभावित होगी सप्लाई? जानें ऎसा क्यों

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, रावणभाटा उपकेंद्र में 33 केवी के 10 पोल स्ट्रक्चर के बीच भूमिगत केबल बिछाकर उसे विद्युत लाइन से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। इसके चलते 11 जून को 33 केवी लाइन, इंटेकवेल और फिल्टर प्लांट बंद रहेंगे, जिससे जल शोधन संयंत्रों का संचालन प्रभावित होगा।

पानी के लिए फूटा गुस्सा: कांग्रेस ने निगम कार्यालय का घेराव कर फोड़े मटके, जल संकट पर प्रशासन को चेताया

कांग्रेस भवन से निकली रैली नगर निगम कार्यालय पहुंची, जहां प्रदर्शनकारियों ने जल संकट के मुद्दे पर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि शहर के कई वार्डों में लंबे समय से पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है, लेकिन नगर निगम और प्रशासन इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं।

रेरा का बड़ा एक्शन, 600 बिल्डरों को जारी किया नोटिस, अविनाश ग्रुप, वॉलफोर्ट, सिंघानिया समेत कई दिग्गज निशाने पर, जानें वजह

रेरा की कार्रवाई के दायरे में रायपुर के अविनाश ग्रुप, सिंघानिया बिल्डकॉन, वालफोर्ट सहित कई प्रमुख रियल एस्टेट कंपनियां शामिल हैं। शिकायतों की जांच के दौरान पाया गया कि अनेक परियोजनाओं को पूर्णता प्रमाण पत्र (Completion Certificate) मिलने के बावजूद उनका संचालन और रखरखाव संबंधित आवंटियों की समिति या संघ को नहीं सौंपा गया है।

रंजिश में फल कारोबारी पर चाकू से हमला, पत्नी की बहादुरी से चढ़ा आरोपी पुलिस के हत्थे

तिफरा चौक निवासी फल व्यवसायी मनीष गोस्वामी (32) रविवार रात करीब 10 बजे अपनी पत्नी के साथ दुकान के पास खड़ा था। इसी दौरान एक नकाबपोश युवक वहां पहुंचा और पीछे से मनीष को पकड़कर धारदार चाकू से पेट और पीठ पर कई वार कर दिए। अचानक हुए हमले से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

रिजल्ट गड़बड़ी से भड़के छात्र, नेशनल हाईवे पर 3 घंटे से चक्काजाम, परीक्षा देने के बाद भी ‘अनुपस्थित’ दिखाने का आरोप

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के बैनर तले चल रहे इस आंदोलन में बड़ी संख्या में छात्र शामिल हैं। प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों का आरोप है कि विश्वविद्यालय की लापरवाही और तकनीकी त्रुटियों के कारण सैकड़ों छात्र परेशान हैं, लेकिन अब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया है।

नेपाल भागने की साजिश नाकाम, STF के हत्थे चढ़ा TMC नेता जहांगीर खान

जहांगीर खान के खिलाफ दक्षिण 24 परगना जिले के फालता थाने में अवैध वसूली सहित कुल सात मामले दर्ज हैं। लंबे समय से उसकी तलाश की जा रही थी।

INDIA ब्लॉक का बड़ा राजनीतिक दांव, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे से लेकर चुनावी पारदर्शिता तक उठाए सवाल

बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि NEET और CBSE परीक्षाओं में हुई कथित गड़बड़ियों ने लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित किया है। उन्होंने इसके लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री को जिम्मेदार ठहराते हुए तत्काल इस्तीफे की मांग की।

शराब पीने से रोकना पड़ा भारी: नशे में धुत बहू ने फोड़ा ससुर का सिर, अस्पताल में भर्ती

घटना स्मृतिनगर पुलिस चौकी क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि बीती रात महिला शराब के नशे में थी। इसी दौरान उसके ससुर ने उसे शराब पीने से मना किया, जिससे वह नाराज हो गई।

बोलेरो सवार युवकों का तांडव: ASI के बेटे को कुचला, पीछा करने वाले युवक का अपहरण कर बेरहमी से पीटा, वीडियो आया सामने

मानिकपुर पुलिस सहायता केंद्र क्षेत्र के बुधवारी बाईपास से बलगी मार्ग के बीच रात करीब 1 बजे से 3 बजे के दौरान बोलेरो सवार युवकों और दूसरे पक्ष के युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने कुछ युवकों पर वाहन चढ़ाने की कोशिश की।

शादी के 45 दिन बाद प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहिता, रेलवे ट्रैक पर खत्म हुई प्रेम कहानी

दोनों मोटरसाइकिल से देहान रेलवे अंडरब्रिज के पास पहुंचे, जहां साथ रहने को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि मिथलेश लगातार मोनिका पर उसके साथ रहने का दबाव बना रहा था, जबकि युवती इसके लिए तैयार नहीं थी। बहस बढ़ने पर मिथलेश रेलवे पटरी पर जाकर बैठ गया।

ऑपरेशन टेबल पर बिगड़ी हालत, सिम्स पहुंचते-पहुंचते चली गई जान

परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन थिएटर में महिला को एनेस्थीसिया दिए जाने के कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। स्थिति गंभीर होते देख अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें तत्काल बिलासपुर स्थित सिम्स रेफर कर दिया।

पुरी स्टेशन पर मरम्मत कार्य का असर, बिलासपुर जोन की 5 ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

इस व्यवस्था के तहत लोकमान्य तिलक टर्मिनस-पुरी एक्सप्रेस, गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस, इंदौर-पुरी हमसफर एक्सप्रेस तथा श्रीगंगानगर-पुरी एक्सप्रेस समेत कुल पांच ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।

छत्तीसगढ़ के इस धाकड़ बल्लेबाज को मिली इंडिया-ए टीम में जगह, श्रीलंका दौरे पर दिखाएंगे दम

रायपुर के आयुष पांडे का चयन छत्तीसगढ़ क्रिकेट के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। उन्होंने हाल ही में छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (CCPL) में अपने शानदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित किया था। आयुष के अलावा विदर्भ के अमन मोखाडे, जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी और मध्य प्रदेश के सारांश जैन को भी पहली बार इंडिया-ए टीम में मौका मिला है।

NEET प्रदर्शन पर बिलासपुर में बड़ा बवाल: कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव समेत NSUI के शीर्ष नेताओं पर FIR दर्ज

नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं के विरोध में NSUI द्वारा बिलासपुर में विशाल प्रदर्शन आयोजित किया गया था। राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ और प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट की ओर कूच कर रहे थे।

धान खरीदी केंद्र में भीषण आग, 300 क्विंटल धान जलकर राख, कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश

ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। हालांकि भीषण गर्मी और तेज लपटों के कारण आग तेजी से फैल गई, जिससे धान का बड़ा हिस्सा नष्ट हो गया।

कब्जेदारों के लिए खुशखबरी… सरकारी जमीन पर काबिज लोगों को सरकार बनाएगी मालिक

नगर निगम भिलाई के नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय, सांसद विजय बघेल और विधायक रिकेश सेन के प्रयासों से यह महत्वपूर्ण निर्णय संभव हो सका है।

बेटे की थेरेपी से शुरू हुआ परिचय, दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के आरोप में डॉक्टर गिरफ्तार

पीड़िता ने शिकायत में बताया है कि अगस्त 2023 में आरोपी ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि घटना के बाद आरोपी ने उसे बदनामी का भय दिखाकर ब्लैकमेल किया और लगातार दबाव बनाकर शारीरिक संबंध स्थापित करता रहा।

होर्मुज में बढ़ी जंग की तपिश, अमेरिकी हमले के बाद ईरान का मिसाइल पलटवार

अमेरिकी सेना का कहना है कि यह हमला क्षेत्र में संभावित हवाई खतरों को निष्क्रिय करने और भविष्य के हमलों को रोकने के उद्देश्य से किया गया।

CBI के जोनल कार्यालय में भीषण आग, बड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया, कई दस्तावेज-रिकॉर्ड जलकर नष्ट

आग की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और कार्यालय के रिकॉर्ड जलकर नष्ट हो गए हैं।

लोकतांत्रिक प्रक्रिया नहीं रुकेगी, हाई कोर्ट ने खारिज की तुरमा सरपंच की याचिका

सिंगल बेंच के आदेश को चुनौती देते हुए फुलेश्वरी बंजारे ने डिवीजन बेंच में अपील दायर की थी। उनका आरोप था कि उन्हें अविश्वास प्रस्ताव से जुड़े आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए, जिससे उनके बचाव का अधिकार प्रभावित हुआ।

पर्यावरण बचाने का संकल्प: न्यायालय परिसर में चला महाअभियान, लगाए गए पौधे

कार्यक्रम में न्यायाधीशों, राज्य बार काउंसिल के सदस्यों, अधिवक्ताओं, न्यायालयीन अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

प्रदीप सोनी हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा: अज्ञात शख्स ने मैसेज भेजकर ली हत्या की जिम्मेदारी, परिवार में दहशत

मृतक प्रदीप सोनी के छोटे भाई मनोज सोनी के मोबाइल फोन पर एक अज्ञात नंबर से धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ। संदेश में लिखा गया था, “प्रदीप कुमार सोनी की गोली मारकर हत्या मैंने की है, जो करना है कर लो।” इस संदेश ने पूरे मामले को नई दिशा दे दी है।

सीतापुर विवाद के बीच बड़ा प्रशासनिक फैसला: नायब तहसीलदार कलेक्टोरेट अटैच, मैनपाट तहसीलदार को अतिरिक्त जिम्मेदारी

जारी आदेश के मुताबिक तुषार मानिक को तत्काल प्रभाव से जिला कार्यालय में अपनी सेवाएं देने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं राजापुर उप तहसील के प्रशासनिक कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए मैनपाट के तहसीलदार उमेश्वर बाज को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

पत्नी को प्रताड़ित करने से रोका तो रिश्तेदारों पर कर दी फायरिंग, अवैध हथियारों के साथ पति और दोस्त गिरफ्तार

मामला सक्ती थाना क्षेत्र के कर्रापाली गांव का है। जांजगीर-चांपा जिले के बालपुर निवासी अजय सिंह गोड़ (36) ने शिकायत दर्ज कराई कि 4 मई को वह अपने चाचा ससुर महंगु गोड़ के बुलावे पर कर्रापाली गांव पहुंचा था। वहां उसे जानकारी मिली कि उसकी रिश्तेदार तीजबाई को उसका पति दिलेश्वर सिदार आए दिन मारपीट कर प्रताड़ित करता है।

यूनिफार्म नीति में बदलाव, अब छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में 2-2 सेट में होंगे बच्चों के ड्रेस

अफसरों के मुताबिक 16 जून को शाला प्रवेश उत्सव के दिन ही बच्चों को सीधे तैयार यूनिफॉर्म के दोनों सेट मिल सकें। इस बार छत्तीसगढ़ सरकार ने नया ड्रेस कोड भी लागू किया है, जिससे सरकारी स्कूलों के बच्चों को नए सत्र के पहले ही दिन से एक नया और एक समान लुक देखने को मिलेगा।

भरण-पोषण मामले में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, किराए के घर का पता भी बना सकता है कोर्ट का क्षेत्राधिकार

जस्टिस बीडी गुरु की एकल पीठ ने कहा कि यदि पत्नी किसी क्षेत्राधिकार में किराएदार के रूप में भी निवास कर रही है, तो उसे वहां भरण-पोषण का दावा प्रस्तुत करने से वंचित नहीं किया जा सकता।

खान सर पर कानूनी शिकंजा, हत्या के प्रयास का केस, गिरफ्तारी की आहट से पटना में बवाल

यह मामला भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109 के तहत दर्ज किया गया है, जिसे गंभीर और गैर-जमानती माना जाता है। कानूनी जानकारों के मुताबिक, इस धारा में दोष सिद्ध होने पर 10 वर्ष तक की सजा और जुर्माने का प्रावधान है।

You may have missed