कुदुदंड निवासी प्रियंका कुशवाहा ने शिकायत दर्ज कराई है कि बीते रविवार की रात उन्होंने अपनी स्कूटी घर के बाहर खड़ी की थी। रात करीब 1 बजे उन्हें कुछ जलने की गंध आई। जब वे बाहर आईं तो देखा कि स्कूटी धू-धू कर जल रही थी। Read More
याचिकाकर्ताओं के वकील ने कोर्ट को बताया कि 6 मार्च 2023 के आदेश के अनुसार, इन कर्मचारियों का नियमितीकरण 26 अगस्त 2008 से प्रभावी माना जाना चाहिए और उन्हें नियमित कर्मचारियों की भांति सभी वित्तीय लाभ मिलने चाहिए। Read More
ठग ने प्रक्रिया पूरी करने के लिए 13 रुपये का ऑनलाइन भुगतान करने की बात कही। बातचीत के दौरान उसने चालाकी से एटीएम कार्ड के अंतिम चार अंक पूछ लिए। परिवार को लगा कि यह सामान्य सरकारी प्रक्रिया है, इसलिए जानकारी साझा कर दी गई। Read More
परिजनों का आरोप है कि अमन ने इस मामले की शिकायत अंबिकापुर कोतवाली पुलिस से भी की थी, लेकिन पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया। अब युवक की हत्या के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। Read More
विरोध कर रहे लोगों का कहना था कि जिस जमीन पर शव दफनाने की तैयारी की जा रही थी, वह वन भूमि है। उनका तर्क था कि वन भूमि पर शव दफनाना नियमों के खिलाफ है, इसलिए वहां अंतिम संस्कार की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। Read More
सॉफ्टवेयर अपडेट होने के बाद जब प्रार्थी ने अपना गूगल पे (Google Pay) अकाउंट खोलने की कोशिश की, तो वह ओपन नहीं हो रहा था। कुछ समय बाद जब उन्होंने दोबारा अपना बैंक अकाउंट चेक किया, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उनके स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), कलेक्ट्रेट शाखा स्थित खाते से अज्ञात तरीके से 1,00,000 रुपये ट्रांसफर हो चुके थे। Read More
घटना के बाद परिजनों ने जिला प्रशासन, पुलिस अधीक्षक और स्वास्थ्य विभाग को आवेदन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने पोस्टमार्टम न्यायिक अधिकारियों की मौजूदगी में कराने, डॉक्टरों की विशेष टीम गठित करने और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराने की मांग उठाई है। Read More
ग्राम पंचायत कठौतिया निवासी नवीन कुमार, जो किराना व्यवसाय से जुड़ा है, की शादी 6 मई को कोड़ा निवासी युवती से हुई थी। 7 मई को विदाई के बाद दुल्हन ससुराल पहुंची। परिवार में रिसेप्शन की तैयारियां चल रही थीं, तभी मयूर अग्रवाल नाम का युवक वहां पहुंच गया। Read More
जांच में खुलासा हुआ कि जिला खाद्य अधिकारी अजय यादव ने गौरव गैस एजेंसी के संचालक पंकज चंद्राकर और रायपुर की ठाकुर पेट्रोकेमिकल कंपनी से जुड़े लोगों के साथ मिलकर करीब 102 टन एलपीजी गैस गायब करने की योजना बनाई थी। Read More
प्रशासन ने दंपत्ति के आवास का सपना पूरा करने की दिशा में भी कदम बढ़ा दिए हैं। अधिकारियों के मुताबिक पवन सिंह का नाम पीएम जनमन योजना के सर्वे में जोड़ दिया गया है और अगले दो-तीन दिनों में आवास निर्माण के लिए ढाई लाख रुपए की स्वीकृति भी मिल जाएगी। परिवार का बैंक खाता खुलवाया गया है और पंचायत को निर्देश दिए गए हैं कि उन्हें सभी शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। Read More
मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक, तेज आंधी और बारिश की संभावना जताई है। शुक्रवार और शनिवार शाम रायपुर में अचानक मौसम बदलने के साथ तेज हवाएं और बेमौसम बारिश देखने को मिली। इससे गर्मी से राहत जरूर मिली, लेकिन क्रिकेट फैंस की बेचैनी बढ़ गई है। Read More
इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, थाना प्रभारी बिलकिस खान ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला किसी शादी समारोह से जुड़ी सामग्री का लग रहा है, जो संभवतः रास्ते में छूट गई होगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। Read More
समाज प्रमुखों ने पुलिस प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला और बच्चों की जल्द तलाश करने की मांग की है। वहीं महिला और उसके तीन बच्चों के अचानक लापता होने की घटना से क्षेत्र में भय और चिंता का माहौल बना हुआ है। Read More
234 सदस्यीय तमिलनाडु विधानसभा में बहुमत के लिए 118 विधायकों की जरूरत है। चुनाव में TVK ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 108 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इसके बाद कांग्रेस, CPI, CPI(M) और अब VCK के समर्थन से विजय के खेमे का आंकड़ा 119 तक पहुंच गया है, जो बहुमत से एक ज्यादा है। Read More
मामले की सूचना मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइन सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है। Read More
विवाद इतना बढ़ गया कि मेले के कर्मचारियों ने तीनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। वायरल वीडियो में एक कर्मचारी महिला को लात मारते हुए दिखाई दे रहा है, जिससे वह नीचे गिर गई। Read More
रायपुर को करीब 10 साल बाद आईपीएल मैचों की मेजबानी मिली है। Shaheed Veer Narayan Singh International Cricket Stadium में होने वाले मुकाबलों को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राजधानी में क्रिकेट प्रेमियों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। Read More
2016 बैच की आईएएस अधिकारी रोक्तिमा यादव को कोरिया जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा 2019 बैच की आईएएस अधिकारी रीता यादव को उच्च शिक्षा विभाग का आयुक्त बनाया गया है। साथ ही उन्हें राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। Read More
पूर्व विधायक ने शिक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक लापरवाही के कारण कोटाडोल स्कूल के 36 छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ, जबकि जिले की शिक्षा रैंकिंग गिरकर 33वें स्थान पर पहुंच गई। Read More
वायरल वीडियो में धमतरी जिले के कुरूद की एक युवती फूट-फूटकर रोते हुए कह रही है कि उसे वहां बिल्कुल अच्छा नहीं लग रहा और वह वापस घर लौटना चाहती है। युवती का आरोप है कि पैसे नहीं होने की वजह से उसे जाने नहीं दिया जा रहा। Read More
देसी शराब की कमी का असर अब अंग्रेजी शराब दुकानों पर भी दिखाई देने लगा है। शराब खरीदने वालों की भीड़ बढ़ने से कई जगह कीमतें बढ़ गई हैं, जबकि बीयर की मांग में करीब 50 प्रतिशत तक उछाल बताया जा रहा है। Read More
नई सरकार में सत्ता संतुलन और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखते हुए दो उपमुख्यमंत्री बनाए जाने का फैसला लिया गया है। अभिनेत्री से राजनेता बनीं को डिप्टी सीएम बनाया जाएगा। Read More
सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने सरकार द्वारा पेश आंकड़ों पर गंभीर संदेह जताया। कोर्ट ने कहा कि जब नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो चुका है, तब भी गरीब बच्चों का दाखिला सुनिश्चित नहीं होना बेहद चिंताजनक है। Read More
इस विशेष अभियान का समापन अगस्त 2026 में आयोजित विशेष लोक अदालत के साथ होगा। सुप्रीम कोर्ट परिसर में 21, 22 और 23 अगस्त को विशेष आयोजन किए जाएंगे। वहीं, प्री-लिटिगेशन प्रक्रिया 21 अप्रैल से ही प्रारंभ हो चुकी है। Read More
डिवीजन बेंच ने जांच में कई गंभीर कमियों का उल्लेख किया। अदालत ने कहा कि किसी प्रत्यक्षदर्शी ने आरोपियों की पहचान नहीं की, टेस्ट आइडेंटिफिकेशन परेड (TIP) नहीं कराई गई और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की रिपोर्ट भी पेश नहीं की गई। Read More
राष्ट्रीय लोक अदालत आम नागरिकों को सरल, सुलभ और त्वरित न्याय उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम है। लोक अदालत में मामलों के निराकरण से पक्षकारों को न्यायालय शुल्क की वापसी, समय और धन की बचत के साथ पारस्परिक संबंधों को पुनः बेहतर बनाने का अवसर भी मिलता है। Read More
मीडिया से बातचीत में सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि उनके PA चंद्रनाथ रथ को इसलिए निशाना बनाया गया क्योंकि उन्होंने चुनाव में ममता बनर्जी को नंदीग्राम में हराया था। Read More
अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने रघुनंदन कुर्रे को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल राजा बंजारे की हालत नाजुक होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। Read More
मामले का खुलासा तब हुआ जब भुगतान के बाद भी किसी को टिकट, होटल बुकिंग या पैकेज से जुड़ी कोई जानकारी नहीं मिली। संदेह होने पर अमित गुप्ता 24 अप्रैल को कंपनी के ऑफिस पहुंचे तो वहां ताला लटका मिला। Read More
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक मिर्च स्प्रे और घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन जब्त किया है। गिरफ्तार आरोपियों में खुशबू साहू, सलोनी महेश्वरी, दिनेश बंजारे, गोपाल खेलवार और चिनक राम साहू शामिल हैं। सभी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। Read More
RTE पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी: क्या गरीब बच्चों को बड़े स्कूलों में पढ़ने का हक नहीं