सत्र की शुरुआत होते ही विपक्षी सांसद पोस्टर और बैनर लेकर सदन में पहुंचे तथा सरकार के खिलाफ नारे लगाने लगे। हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही सामान्य रूप से नहीं चल सकी और अधिकांश समय शोर-शराबे में ही बीत गया।राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई का मुद्दा उठाते हुए सरकार पर निशाना साधा। Read More



























































