NEW DELHI NEWS. आम आदमी पार्टी में बड़ा राजनीतिक भूचाल आ गया है। राज्यसभा सांसद Raghav Chadha, संदीप पाठक, अशोक मित्तल, हरभजन सिंह, Swati Maliwal, राजेंद्र गुप्ता और विक्रम साहनी ने पार्टी छोड़ दिया है। इसके बाद इन सभी नेताओं ने दिल्ली में ही नितिन नवीन से मुलाकात कर भाजपा की सदस्यता ले ली।

इसके पहले इन सभी नेताओं ने दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की घोषणा की थी। राघव चड्ढा ने कहा कि उन्होंने आम आदमी पार्टी को अपने खून-पसीने से खड़ा किया, लेकिन अब पार्टी देशहित के बजाय निजी हितों के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि उन्हें महसूस हुआ कि वह “सही व्यक्ति गलत पार्टी में” हैं, इसलिए उन्होंने पार्टी से दूरी बनाने का फैसला लिया।

चड्ढा ने यह भी बताया कि पिछले एक साल से वह पार्टी की गतिविधियों से दूर थे, क्योंकि वह गलत कामों का समर्थन नहीं कर सकते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि जो पार्टी भ्रष्टाचार खत्म करने के नाम पर बनी थी, वह अब खुद समझौते और भ्रष्टाचार के रास्ते पर चल पड़ी है।

इन नेताओं ने राज्यसभा सभापति C. P. Radhakrishnan को पत्र सौंपकर अपने फैसले की जानकारी दी और आवश्यक दस्तावेज जमा किए। पार्टी छोड़ने के बाद राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से भी मुलाकात की।

वहीं, इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी “ऑपरेशन लोटस” के तहत उनके नेताओं को तोड़ने की कोशिश कर रही है। दूसरी ओर, वरिष्ठ नेता Manish Sisodia ने इसे पंजाब के लोगों के साथ गद्दारी बताते हुए कहा कि कुछ नेताओं ने निजी स्वार्थ, डर और लालच के कारण पार्टी की विचारधारा से समझौता किया है।



































