झांसी में नवरात्रि की तैयारियों के बीच मुस्लिम शिल्पकार अब्दुल खलील मां दुर्गा की प्रतिमाओं को अंतिम रूप दे रहे हैं। 13 साल की उम्र में पिता से यह हुनर सीखने वाले खलील करीब 26 वर्षों से इस परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। Read More
झांसी में तीन दिवसीय राष्ट्रीय मल्लखंभ प्रतियोगिता में 16 राज्यों से 400 से ज्यादा खिलाड़ी पहुंचे। बच्चों ने खंभे पर हैरतअंगेज कलाबाजियां दिखाकर दर्शकों का ध्यान खींचा। Read More
झांसी GRP ने ट्रेन और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का सामान चोरी करने वाले 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक चार पुरुष और तीन महिलाएं पति-पत्नी बनकर ट्रेन में सफर करते थे और सो रहे यात्रियों को निशाना बनाते थे। आरोपियों से जेवर और 5 हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं। Read More
झांसी के मऊरानीपुर में श्राद्ध कर्म के बाद पिंडदान के लिए सुखनई नदी पहुंचे एक ही परिवार के पांच लोगों की डूबने से मौत हो गई। हादसे में पिता-पुत्र के भी शामिल होने की जानकारी सामने आई है। Read More
झांसी में रेप केस की पीड़िता सोमवार को कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठ गई। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी और उसके पति की ओर से मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है और धमकियां दी जा रही हैं। Read More
झांसी में पति की मौत के बाद वर्षों से मायके में रह रही महिला अपनी बेटी के साथ ससुराल के दरवाजे पर बैठ गई। महिला ने संपत्ति और बीमा समेत अपने अधिकारों की मांग की है, जबकि ससुराल पक्ष ने उसे घर में रखने से इनकार किया है। Read More
झांसी में बीए एलएलबी फाइनल ईयर के छात्र परवेज अली की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घर से रैपिडो बुक कर दोस्त से मिलने निकले छात्र का शव मिला तो पैर पर दांतों के छह निशान और सिर में गंभीर चोट सामने आई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, जबकि पुलिस CCTV फुटेज के जरिए मामले की जांच कर रही है। Read More
झांसी में रेलवे के एक बड़े अधिकारी को AI से तैयार की गई आपत्तिजनक तस्वीर के जरिए ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में 27 वर्षीय युवती मरीना लाजरस उर्फ मरीना जेस्सी को प्रयागराज से गिरफ्तार किया है। आरोप है कि युवती ने तस्वीर वायरल करने की धमकी देकर 15 लाख रुपये की मांग की थी। पुलिस ने आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन और एक लैपटॉप बरामद किया है। Read More
JHANSI NEWS. झांसी के बरुआसागर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां 60 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर बहू और उसके मायके पक्ष से मिलने वाली धमकियों और पारिवारिक विवाद से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। मृतक के बेटे ने अपनी पत्नी, ससुर और साले के खिलाफ पुलिस में... Read More
झांसी के टोडीफतेहपुर क्षेत्र में दो बाइकों की जोरदार टक्कर में दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान 55 वर्षीय लालाराम की मौत हो गई, जबकि अजीत कुमार के दोनों पैर टूट गए और उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। हादसे के बाद दूसरी बाइक सवार मौके से फरार हो गए। Read More
झांसी के पहूज बांध में सोशल मीडिया रील के लिए स्टंट करना 32 वर्षीय युवक को भारी पड़ गया। करीब 30 फीट की ऊंचाई से पानी में छलांग लगाने के दौरान उसके दोनों पैर चट्टान से टकरा गए। हादसे में दोनों पैरों में फ्रैक्चर हुआ है। Read More
झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में इंसानियत को झकझोर देने वाली तस्वीर सामने आई। पत्नी की मौत के बाद शव घर ले जाने के लिए पैसे नहीं होने पर पति घंटों स्ट्रेचर के साथ पार्किंग में बैठा रहा। पास ही 8 साल की बेटी अपनी मां के शव को देखकर रोती रही। Read More
झांसी में लव मैरिज के करीब डेढ़ साल बाद एक महिला की घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि पति ने हत्या के बाद कमरे को बाहर से बंद किया और फरार हो गया। पुलिस पति की तलाश कर रही है, जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है। Read More
झांसी में 2 बीघा जमीन के विवाद ने पिता के अंतिम संस्कार को करीब 35 घंटे तक रोक दिया। रजिस्ट्री में पहले ओटीपी और फिर सर्वर की समस्या के बाद आखिरकार पुलिस की समझाइश से अंतिम संस्कार कराया गया। Read More
झांसी में बाइक सवार बदमाशों ने घर लौट रहे 53 वर्षीय कारोबारी को गोली मार दी। गोली कमर में रीढ़ की हड्डी के पास लगी, लेकिन व्यापारी ने हिम्मत नहीं हारी। वह खून से लथपथ हालत में खुद स्कूटी चलाकर अस्पताल पहुंचे और कर्मचारी को फोन करने के बाद बेहोश होकर गिर पड़े। Read More
कुछ मामलों में आरोपी खुद को पुलिस अधिकारी या पुलिसकर्मी बताकर लोगों को फोन करते थे। वे पीड़ितों को किसी मुकदमे में फंसाने या गिरफ्तार करने की धमकी देते थे। डर का माहौल बनाकर उनसे पैसे की मांग की जाती थी। इस Read More