धर्मेंद्र चौहान ने उन्हें दोनों नंबर ब्लॉक करने की सलाह दी और भरोसा दिलाया कि वह मामला ठीक कर देगा। इसी दौरान आरोपी के मन में ठगी की योजना बनी। उसने एक नया मोबाइल नंबर लेकर खुद को एसीबी-ईओडब्ल्यू का अधिकारी बताकर पीड़ित को व्हाट्सएप पर फर्जी शिकायत की प्रति भेजी और गिरफ्तारी से बचाने के नाम पर 10 लाख रुपये की मांग की। Read More
डिप्टी रेंजर अशोक कुमार सिन्हा और वनपाल ममता पोर्ते को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। इसके साथ ही वनपाल प्रतिमा लकड़ा और बीट गार्ड फुलमनी सिंह पर भी निलंबन की कार्रवाई की गई है। वहीं, रेंजर अक्षपलक ऋषि को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। Read More
हमले में मोहन पांडे गंभीर रूप से घायल हो गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे शरद कौशिक, निवासी गनियारी, भी हमले में घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। Read More
दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया था, लेकिन कुछ घंटों बाद आग एक बार फिर भड़क उठी। आशंका है कि आग पूरी तरह से बुझाई नहीं जा सकी थी, जिसके चलते सुलगती चिंगारियां दोबारा लपटों में बदल गईं और अन्य दुकानों तक फैल गईं। Read More
घटना की सूचना मिलते ही मैनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। स्थिति गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए रायपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है, जहां दोनों का इलाज जारी है। Read More
अमेरिकी राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए ईरान को सीधी चेतावनी दी। ट्रम्प ने कहा, अगर ईरान ने अगले 48 घंटों के भीतर होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह और बिना किसी खतरे के नहीं खोला, तो अमेरिका उसके पावर प्लांट्स को निशाना बनाएगा और उन्हें नेस्तनाबूद कर देगा। ट्रम्प ने स्पष्ट किया कि हमलों की शुरुआत ईरान के सबसे बड़े पावर प्लांट से की जाएगी। Read More
चैत्र नवरात्र के बीच हादसा: केबल टूटते ही ट्रॉली झटके के साथ नीचे आ गई, उस समय ट्रॉली में कई श्रद्धालु सवार थे, जिससे मौके पर मच गई अफरा-तफरी Read More
रिपोर्ट के मुताबिक ‘Pyxis Pioneer’ नाम का एलपीजी टैंकर न्यू मंगलुरु बंदरगाह पहुंच चुका है, यह जहाज करीब 16,714 टन एलपीजी लेकर आया है, इससे राहत की उम्मीद
Read More
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पास में खड़ी दो चार पहिया वाहन इसकी चपेट में आ गए। कुछ ही मिनटों में दोनों गाड़ियां पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। आग की लपटें और धुएं का गुबार इतना घना था कि आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। Read More
घटना के बाद सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लंबे समय तक कोई वरिष्ठ रेलवे अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। कर्मचारियों का आरोप है कि दोपहर 2 बजे तक भी प्रशासन की ओर से कोई जिम्मेदार व्यक्ति घटनास्थल पर नहीं आया। इससे कर्मचारियों में भारी नाराजगी और असंतोष देखने को मिला। Read More
कोलकाता के रेड रोड पर ईद की नमाज के बाद आयोजित कार्यक्रम में ममता बनर्जी ने कहा कि प्रधानमंत्री विदेशों में जाकर वैश्विक नेताओं से मेल-जोल बढ़ाते हैं, लेकिन देश लौटते ही समाज को हिंदू-मुस्लिम के आधार पर बांटने की राजनीति करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार लगातार ‘घुसपैठिया’ का मुद्दा उठाकर लोगों को गुमराह कर रही है। Read More
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री और केंद्रीय नेतृत्व के प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि बस्तर क्षेत्र अब तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है और नक्सल मुक्ति का संकल्प जवानों के साहस से पूरा होने की कगार पर है। उन्होंने बताया कि बस्तर ओलंपिक में आत्मसमर्पित नक्सलियों की टीम "जोआ बाट" के नाम से शामिल हुई थी, जिसमें करीब 700 सदस्य शामिल थे। Read More
जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि युवक की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते की गई। आरोपियों ने हत्या करने के बाद सबूत छिपाने की नीयत से शव को मिट्टी में दफना दिया था। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम कराया है और मामले में शामिल आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। Read More
घटनास्थल पर शव पूरी तरह से गल चुका था, केवल हड्डियां ही शेष बची थीं। पुलिस इसे हत्या के नजरिए से देख रही है। आशंका जताई जा रही है कि आरोपियों ने हत्या कर शव को सुनसान इलाके में ठिकाने लगा दिया ताकि सबूत मिटाए जा सकें। फॉरेंसिक टीम ने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। Read More
यह फैसला रेलवे कर्मचारी यूनियनों और फेडरेशनों द्वारा पिछले दो वर्षों से लगातार किए जा रहे प्रदर्शन और मांगों के बाद लिया गया है। शुक्रवार को जारी आधिकारिक आदेश में बताया गया कि महंगाई भत्ता (DA) 50 प्रतिशत होने के बाद विभिन्न श्रेणियों के लोको रनिंग स्टाफ के किलोमीटर भत्ते में संशोधन किया गया है। Read More
बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने मिडिल ईस्ट में तेल, बिजली और अन्य महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचों पर हो रहे हमलों की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस प्रकार के हमलों से न केवल क्षेत्रीय शांति भंग होती है, बल्कि वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला (सप्लाई चेन) पर भी गंभीर प्रतिकूल असर पड़ता है। Read More
NHAI ने कोर्ट को भरोसा दिलाया है कि कोरबा-कटघोरा क्षेत्र (NH-130) में जमीन विवाद के कारण रुका हुआ 2 किमी का काम अब सुलझ गया है। ₹20.13 करोड़ की लागत से नया टेंडर जारी कर जनवरी 2026 से काम शुरू कर दिया गया है। लक्ष्य है कि मानसून आने से पहले इस पैच का काम पूरा कर लिया जाए। इसके साथ ही कटघोरा-गोपालपुर (NH-149B) मार्ग पर ₹22.48 करोड़ की लागत से मजबूतीकरण का कार्य भी तेजी से चल रहा है। Read More
2024 में CRPF कैंप पर हुए समन्वित हमले में नई कड़ियां जुड़ीं, तीन जगहों पर एक साथ हमला, 300 माओवादी शामिल, पहले 17 आरोपियों पर हो चुकी है चार्जशीट
Read More
गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाली इंडियन साइबर क्राइम कॉर्डिनेशन सेंटर की रिपोर्ट के आधार पर उठाया जा रहा है यह कदम, अब अकाउंट नहीं बल्कि डिवाइस स्तर पर कार्रवाई की तैयारी
Read More
10वीं से लेकर स्नातकोत्तर तक के युवाओं के लिए अवसर, निजी कंपनियों में मिलेगी नौकरी, वोडाफोन-आइडिया में 100 पद, महिला-पुरुष दोनों कर सकते हैं आवेदन
Read More
कूटनीतिक बयानबाज़ी और सैन्य घटनाओं के बीच तनाव चरम पर, नेतन्याहू के पुराने बयान का हवाला, अमेरिकी समर्थन पर भरोसा कायम, नागरिक हताहतों पर विवाद, ‘गैरकानूनी’ कार्रवाई का आरोप
Read More
गिरोह के सदस्य खुद को बैंक या बीमा कंपनी का अधिकारी बताकर लोगों को झांसे में लेते थे। भरोसा जीतने के लिए महिला आवाज का इस्तेमाल किया जाता था। इसके बाद प्रोसेसिंग फीस, टैक्स और अन्य औपचारिकताओं के नाम पर अलग-अलग खातों में रकम जमा करवाई जाती थी। Read More
जांच में सामने आया कि आरोपी “रिक्की पैनल” के माध्यम से Aviator, Wingo, Casino, Horse Riding जैसे ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म पर सट्टा खिलाते थे। इस नेटवर्क के जरिए देशभर के ग्राहकों को जोड़ा जाता था और लाखों रुपये का लेन-देन किया जाता था। Read More
IRGC ने आधिकारिक बयान जारी कर नैनी की मौत की पुष्टि की है। हालांकि हमले की सटीक जगह और समय को लेकर ज्यादा जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन इसे बेहद सटीक और योजनाबद्ध ऑपरेशन माना जा रहा है। Read More
प्रश्नकाल के दौरान बीजेपी विधायक सुनील सोनी ने छातीम के पेड़ों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इस पेड़ से अस्थमा और सांस से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि देश के लगभग 11 राज्यों में इस पेड़ पर पहले ही प्रतिबंध लगाया जा चुका है। Read More
13 मार्च 2025 को गांव में अफवाह फैली और देखते ही देखते भीड़ ने कानून अपने हाथ में ले लिया। तिलक साहू पर ‘काला जादू’ का आरोप लगाकर पहले मारपीट शुरू हुई, फिर उनके पिता और भाई को भी घसीटकर सजा दी गई। तीनों को अर्धनग्न कर गांव में घुमाना, चेहरे पर कालिख पोतना और जूतों की माला पहनाना—यह सब उस मानसिकता को दर्शाता है, जहां अंधविश्वास इंसानियत पर भारी पड़ गया। Read More
जांजगीर निवासी प्रदीप यादव ने बिलासपुर एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ग्राम खोखसा में फ्लाई ऐश ब्रिक्स (ईंट) का प्लांट लगाना चाहता है, जिसके लिए उसने CSPDCL कार्यालय में ट्रांसफार्मर और मीटर लगाने हेतु आवेदन दिया था। डिमांड नोट की राशि जमा करने के बावजूद, विभाग के अधिकारी काम के बदले रिश्वत की मांग कर रहे थे। Read More
जांच के दौरान घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसके आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों—हेमराज उर्फ हेमू उर्फ राहुल साहू (18 वर्ष) और नजीर खान उर्फ मजीद खान (20 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम चिलहाटी—को हिरासत में लेकर पूछताछ की। Read More