Kajal Kiran Kashyap

अंधविश्वास ने छीनी मासूम की जिंदगी, सांप के डसने पर अस्पताल छोड़ झाड़-फूंक में गंवाई जान

कक्षा 6वीं का छात्र गीतेश ढीमर शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे घर की बाड़ी में ब्रश कर रहा था। इसी दौरान घर में निर्माण कार्य के लिए रखे ड्रम के नीचे छिपे एक जहरीले सांप ने उसे डस लिया। सांप काटते ही बच्चा दर्द से चिल्लाते हुए परिजनों के पास पहुंचा और पूरी घटना बताई।

दहेज हत्या का शक, कब्र से बाहर निकली लाश, कोरबा में विवाहिता की मौत ने खड़े किए कई सवाल

मायके पक्ष ने यह भी दावा किया कि पहले भी महिला के साथ मारपीट और प्रताड़ना की घटनाएं हुई थीं। आरोप है कि कुछ समय पहले पति ने उसे फांसी लगाकर मारने की कोशिश की थी, जिसके बाद वह मायके चली गई थी।

घर में घुसकर मारी थीं गोलियां, अब पुलिस ने खोली साजिश की परतें, करही हत्याकांड में 3 गिरफ्तार

जांच में सामने आया कि उधारी के पैसों का विवाद, कारोबारी प्रतिस्पर्धा और मृतक आयुष कश्यप की बढ़ती आर्थिक स्थिति से उपजी जलन इस हत्या की बड़ी वजह बनी।

प्रेम प्रसंग का दुखद अंत: शादीशुदा प्रेमी जोड़े ने खाया जहर, महिला की मौत प्रेमी की हालत गंभीर

जहर सेवन करने के बाद शारदा भारती की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं शिव कुमार कुर्रे की तबीयत बिगड़ने पर उसने किसी परिचित और राहगीरों से मदद मांगी। इसके बाद उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

TS सिंहदेव को लेकर दीपक बैज का बड़ा बयान, कांग्रेस में तेज हुई बदलाव की चर्चा

दीपक बैज ने कहा कि टीएस सिंहदेव कांग्रेस के वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं में शामिल हैं। वे इंडियन नेशनल कांग्रेस कमेटी (ICC) के सदस्य हैं और पार्टी ने उन्हें तमिलनाडु एवं पांडुचेरी जैसे राज्यों का ऑब्जर्वर बनाकर अहम जिम्मेदारियां दी हैं।

रायपुर के होटल में चल रहा सेक्स रैकेट! वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा हड़कंप

वायरल स्क्रीनशॉट्स में युवतियों की तस्वीरें भेजकर ग्राहकों से ‘चॉइस’, ‘टाइम’ और ‘रेट’ को लेकर बातचीत किए जाने का दावा किया जा रहा है। कथित चैट में ‘कौन पसंद है’, ‘कितने घंटे’, और ‘रूम तैयार है’ जैसे संदेश दिखाई दे रहे हैं।

शराबी बेटे से तंग परिवार बना कातिल, पिता और भाइयों ने घोंट दिया गला, फिर रची सुसाइड की साजिश

हत्या को आत्महत्या साबित करने के लिए शव के पास जहर की शीशी रखकर कहानी गढ़ी गई, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच ने पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने आरोपी पिता, बड़े भाई और एक नाबालिग भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

रेप पीड़िता की गुहार पर हाईकोर्ट सख्त, 5 महीने के गर्भपात की मंजूरी, DNA सैंपल सुरक्षित रखने के निर्देश

मामले की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट की एकल पीठ ने माना कि पीड़िता मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेल रही है और ऐसी परिस्थिति में उसे अपनी इच्छा के विरुद्ध गर्भ धारण के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता।

प्रेम प्रसंग के शक का खौफनाक अंत, DRG जवान की पत्नी ने छात्रा को मरवाया, दो साल बाद खुला राज

करीब दो साल पुराने इस मामले का खुलासा पुलिस ने दोबारा जांच के दौरान किया है। आरोपियों की निशानदेही पर खुदाई कर बोरे में दबा कंकाल बरामद किया गया है।

भाजपा नेत्री से दोस्ती, फिर दुष्कर्म और 2.50 करोड़ की ठगी, रांची का कारोबारी गिरफ्तार

कारोबारी के भरोसे में आकर महिला ने आरटीजीएस और नकद माध्यम से अलग-अलग किश्तों में करीब 2 करोड़ 50 लाख रुपये निवेश कर दिए। इस दौरान दोनों के बीच लगातार संपर्क बना रहा और संबंधों में नजदीकियां बढ़ती गईं।

छत्तीसगढ़ हॉकी को मिला नया सितारा: बिलासपुर के अवि मानिकपुरी ने भारतीय टीम में बनाई जगह

जापान में 29 मई से 6 जून तक आयोजित होने वाले इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में अवि भारतीय टीम की जर्सी पहनकर मैदान में उतरेंगे। इस उपलब्धि ने छत्तीसगढ़ हॉकी को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई है।

रायपुर के अशोका रतन में बीटेक छात्र ने छठवीं मंजिल से लगाई छलांग, कॉलोनी में फैली सनसनी

मृतक की पहचान गौरव जायसवाल के रूप में हुई है, जो भिलाई में बीटेक की पढ़ाई कर रहा था और रायपुर के अशोका रतन अपार्टमेंट में रह रहा था। बताया जा रहा है कि युवक पिछले कुछ दिनों से किसी निजी कारण से तनाव में था। इसी बीच उसने यह कदम उठा लिया।

भागने के रास्ते बंद: बिलासपुर पुलिस का सट्टा सिंडिकेट पर शिकंजा, एयरपोर्ट से बॉर्डर तक अलर्ट

लुकआउट सर्कुलर जारी होने के बाद यदि आरोपी विदेश भागने या सीमा पार करने की कोशिश करते हैं, तो संबंधित एजेंसियां तत्काल अलर्ट होकर कार्रवाई करेंगी। इसे बिलासपुर पुलिस की सट्टा कारोबार के खिलाफ अब तक की सबसे आक्रामक रणनीतिक कार्रवाई माना जा रहा है।

PM मोदी-मेलोनी पर दीपक बैज का विवादित बयान, कह दी ‘वेडिंग सूट और हनीमून’ जाने तक की बात

प्रदेश में खाद संकट को लेकर भी बैज ने राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सहकारी समितियों में किसानों को खाद नहीं मिल रहा है और किसान परेशान हैं। सरकार को यह बताना चाहिए कि किसानों के लिए खाद का कितना स्टॉक उपलब्ध है और कमी से निपटने के लिए क्या अतिरिक्त इंतजाम किए गए हैं।

गद्दार निकला दोस्त! पति से विवाद के बाद घर से बाहर निकली महिला को बनाया हवस का शिकार

खाना बनाने की बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया था। विवाद के बाद महिला रात में घर छोड़कर निकल गई और बालको चेक पोस्ट के पास एक दुकान के बाहर सो गई। इसी दौरान पति के दोस्त जाबिर अली की नजर महिला पर पड़ी।

तालाब में डूबने से एक ही परिवार की दो मासूम बहनों की दर्दनाक मौत, अर्जुनी गांव में पसरा मातम

गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे दोनों बच्चियां अपनी दादी के साथ गांव के स्कूल के पास स्थित तालाब में नहाने गई थीं। तालाब के किनारे दादी कपड़े धोने में व्यस्त हो गईं, जबकि दोनों बहनें पास में ही खेल रही थीं। इसी दौरान खेलते-खेलते दोनों मासूम बच्चियां धीरे-धीरे तालाब के गहरे हिस्से की ओर चली गईं। पानी की गहराई और खतरे का अंदाजा न होने के कारण कुछ ही पलों में दोनों बहनें पानी में समा गईं।

सुशासन तिहार: राशन, पानी, महतारी वंदन और चरण पादुका… महुआ पेड़ की चौपाल में लोगों को मिला क्या-क्या

मुख्यमंत्री ने वनाधारित आजीविका से जुड़े परिवारों के जीवन स्तर में सुधार को सरकार की प्राथमिकता बताते हुए अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ काम करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के आगमन पर तेंदूपत्ता संग्राहकों ने तेंदूपत्ता और तेंदू फलों से बनी विशेष माला पहनाकर उनका आत्मीय स्वागत किया।

ईरान युद्ध पर अमेरिका-इजराइल में दरार, ट्रम्प ने रोका हमला, नेतन्याहू बोले- यह बड़ी गलती

ट्रम्प और नेतन्याहू के बीच करीब एक घंटे तक फोन पर अहम बातचीत हुई। रिपोर्ट में अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से दावा किया गया है कि इस दौरान नेतन्याहू ने साफ कहा कि ईरान पर प्रस्तावित सैन्य कार्रवाई रोकना “बड़ी गलती” होगी।

करंट ने छीना सुहाग, सदमे में टूटी पत्नी ने भी दे दी जान, दो दिनों में एक ही घर से उठीं दो अर्थियां

ग्राम गोपालपुर निवासी रामनारायण केंवट (26), जो खेती-किसानी से जुड़े थे, का विवाह करीब चार वर्ष पूर्व सुनीता बाई केंवट से हुआ था। रविवार को रामनारायण घर में लगे पानी के मोटर पंप को चालू करने गए थे। इसी दौरान वे अचानक बिजली करंट की चपेट में आ गए।

अमित शाह पर भूपेश बघेल का बड़ा हमला: कहां- गृहमंत्री याद कर लेते 2022 में दिया गया अपना बयान तो..

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अमित शाह ने हाल ही में बस्तर को लेकर जो बयान दिए, वे “झूठ का पुलिंदा” हैं और उन्हें राज्य सरकार की ओर से गलत जानकारी दी गई है। उन्होंने याद दिलाया कि 2022 में खुद अमित शाह ने माना था कि केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से नक्सली घटनाओं में भारी कमी आई है।

रायपुर के बाद इन दो शहरों में भी लागू होगी कमिश्नरेट प्रणाली! डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दिए संकेत

डिप्टी सीएम शर्मा ने बताया कि फिलहाल रायपुर में कमिश्नरेट प्रणाली लागू है और आवश्यकता के अनुसार इसका विस्तार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिलासपुर और दुर्ग जैसे बड़े शहरों में भी इस व्यवस्था की जरूरत महसूस की जा रही है।

बदलते बस्तर की नई तस्वीरें : 21 साल बाद रावघाट पहुंची ट्रेन, कभी विरोध करने वाले पूर्व नक्सलियों ने किया पहला सफर

छत्तीसगढ़ की बहुप्रतीक्षित रावघाट रेल परियोजना के अंतिम हिस्से का ट्रायल मंगलवार को सफलतापूर्वक पूरा किया गया। पहली बार ट्रेन ताडोकी से रावघाट तक पहुंची। रावघाट इस परियोजना का अंतिम स्टेशन माना जा रहा है।

बार के बाहर खूनी झड़प, दो भाइयों पर बीयर बोतल से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

ज्ञानेश साहू और आशीष साहू अपने परिचित पप्पू साहू के साथ पंजाब बार में शराब पीने पहुंचे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर कुछ युवकों से विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद हिंसक झड़प में बदल गया और चार अज्ञात युवकों ने दोनों भाइयों पर हमला कर दिया। आरोपियों ने बीयर की बोतल से उनके सिर पर वार किया और बेरहमी से मारपीट की।

‘पीएम-गृहमंत्री गद्दार हैं’ वाले बयान पर बवाल: राहुल के हमले से गरमाई राजनीति

लोकसभा चुनाव 2024 के बाद अपने सातवें दौरे पर रायबरेली पहुंचे राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जब आरएसएस के कार्यकर्ता सामने आएं तो उनसे खुलकर कहें कि प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और संगठन ने देश को बेचने का काम किया है।

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में बंद रहीं 18 हजार मेडिकल दुकानें, छत्तीसगढ़भर में प्रदर्शन

राजधानी रायपुर और बिलासपुर समेत कई शहरों में सुबह से मेडिकल स्टोर नहीं खुले, जिससे लोगों को दवाइयों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, रायपुर में धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर की शाखाओं में मरीज दवा लेने पहुंचते रहे।

Melodi हुई सच! पीएम मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को गिफ्ट की मेलोडी टॉफी

प्रधानमंत्री मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कई मुलाकातों के बाद सोशल मीडिया पर दोनों नेताओं के नामों को जोड़कर ‘Melodi’ (Modi + Meloni) ट्रेंड शुरू हुआ था।

कॉन्स्टेबल प्रमोशन पर हाईकोर्ट की ब्रेक, अंतिम आदेश पर रोक, नियमों के उल्लंघन पर उठे सवाल

प्रारंभिक सुनवाई के दौरान राज्य शासन, गृह सचिव, पुलिस महानिदेशक (DGP), आईजी बिलासपुर रेंज और एसपी कोरबा सहित संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। यह अंतरिम आदेश कोरबा और अन्य जिलों के आरक्षकों द्वारा दायर याचिकाओं पर सुनवाई के बाद दिया गया।

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की नई पहल: समर वेकेशन में VC से सुनवाई, कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम

हाईकोर्ट प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, समर वेकेशन में वकीलों और पक्षकारों को अदालत परिसर में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने की आवश्यकता नहीं होगी। मामलों की सुनवाई वर्चुअल माध्यम से की जाएगी, जिससे समय, संसाधन और ईंधन की बचत सुनिश्चित की जा सके।

20 मई को बंद रहेंगी दवा दुकानें, AIOCD को दवा विक्रेता संघ का समर्थन, मांगों को लेकर निकाली जाएगी रैली

जिला दवा विक्रेता संघ के अध्यक्ष अरुण मिश्रा ने बताया कि आंदोलन का मुख्य उद्देश्य औषधि व्यापार और जनस्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों एवं लंबित मांगों की ओर शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित करना है। उन्होंने कहा कि देशभर में हो रहे इस बंद को गरियाबंद जिले के दवा व्यापारियों का पूर्ण और अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है।

जनदर्शन में भड़क उठी कलेक्टर, सख्त तेवर देख अधिकारियों में मचा हड़कंप, जानें पूरा मामला

जनदर्शन में जिले के दूरस्थ गांवों से आए लोगों की समस्याएं सुनते हुए कलेक्टर ने 45 से अधिक गंभीर और संवेदनशील मामलों की समीक्षा की।

You may have missed