Kajal Kiran Kashyap

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, विशेष परिस्थितियों में हुई चूक पर नहीं लग सकता ब्लैकलिस्टिंग का ठप्पा

चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रवींद्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने अपने महत्वपूर्ण फैसले में कहा कि असाधारण परिस्थितियों में हुई अनुबंधीय चूक को धोखाधड़ी या जानबूझकर की गई लापरवाही नहीं माना जा सकता।

छत्तीसगढ़ में पुरानी पेंशन की मांग तेज: शिक्षकों ने सरकार को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की दी चेतावनी

संघ पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश में कर्मचारियों, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को पेंशन का लाभ मिल रहा है, लेकिन शिक्षा के क्षेत्र में लंबे समय तक सेवा देने वाले शिक्षकों की लगभग 20 वर्षों की सेवा को नजरअंदाज कर उन्हें पुरानी पेंशन से वंचित किया जा रहा है। इसे शिक्षकों के साथ अन्याय और भेदभावपूर्ण व्यवहार बताया गया।

कोरिया ट्रिपल मर्डर केस के बाद प्रशासन सख्त, इन संवेदनशील क्षेत्रों में धारा 163 लागू

कलेक्टर रोक्तिमा यादव द्वारा जारी आदेश के अनुसार चिन्हित क्षेत्रों में 300 मीटर की परिधि तक किसी भी प्रकार के घातक हथियार, अस्त्र-शस्त्र या विस्फोटक सामग्री लेकर घूमने, जुलूस निकालने, धरना-प्रदर्शन करने और आमसभा आयोजित करने पर प्रतिबंध रहेगा।

शराब ओवररेटिंग पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 3 और सब इंस्पेक्टर निलंबित, 5 अधिकारियों को नोटिस

सभी अधिकारियों से सात दिनों के भीतर जवाब मांगा गया है कि उनके कार्यक्षेत्र में निर्धारित दर से अधिक कीमत पर शराब की बिक्री क्यों हो रही थी। प्रदेश में शराब ओवररेटिंग का मामला सामने आने के बाद आबकारी विभाग लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। 

रूंगोत्सव में चमकेगा छत्तीसगढ़ी टैलेंट, बॉलीवुड दिग्गज करेंगे फिल्मों का मूल्यांकन

तीन दिवसीय आयोजन में प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक अनुराग बसु, अभिनेत्री चित्रांशी रावत, लेखक-निर्देशक अपूर्व धर बड़गैयां, फिल्मकार धुर्वादित्य भगवानानी और निर्देशक विवेक शर्मा सहित कई चर्चित चेहरे युवाओं से रूबरू होंगे।

विदेशी नागरिकों पर हाईकोर्ट सख्त, दो उज्बेक महिलाओं को भारत छोड़ने का आदेश

BILASPUR NEWS. छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रायपुर केंद्रीय जेल में बंद उज्बेकिस्तान की दो महिला नागरिकों…

वायरल वीडियो बना विवाद की वजह, किन्नर गुटों का झगड़ा पहुंचा पुलिस थाने

वायरल वीडियो में कुछ किन्नर ट्रेन के कोच में यात्रियों के बीच आपत्तिजनक हरकतें करते और पैसे मांगते दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि पैसे देने से इनकार करने पर यात्रियों के साथ गाली-गलौज और दुर्व्यवहार भी किया गया। वीडियो सामने आने के बाद बिलासपुर में सक्रिय ‘राजा किन्नर’ और ‘रजिया किन्नर’ गुट के बीच पुराना विवाद फिर भड़क उठा

चाकूधारी आरोपी को काबू करना पड़ा भारी, डायल-112 के आरक्षक पर लाठी से जानलेवा हमला

सिविल लाइन थाने में पदस्थ आरक्षक मोरज सिंह ध्रुव की ड्यूटी डायल-112 वाहन में लगी हुई थी। 17 जून की देर रात कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि कुदुदण्ड के सूर्यवंशी मोहल्ले में हत्या के प्रयास से जुड़ा मामला हुआ है। सूचना मिलते ही आरक्षक मोरज सिंह चालक शंभू बैस के साथ मौके पर पहुँचे।

कैमरे में कैद हुई मौत, मोबाइल रिकॉर्डिंग के दौरान फंदे पर झूली विवाहिता, हादसा या खुदकुशी की गुत्थी में उलझी पुलिस

पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह आत्महत्या थी या सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाते समय हुआ कोई दर्दनाक हादसा।

कलेक्टर कार्यालय में शराबखोरी का VIDEO वायरल: आबकारी विभाग के दो कर्मचारी घेरे में, जांच के आदेश

वीडियो में आबकारी विभाग के सहायक ग्रेड-3 सुजीत पूरी गोस्वामी और मुख्य लिपिक वीरेंद्र सिंह यादव दिखाई दे रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि दोनों कर्मचारी कार्यालयीन समय के दौरान विभागीय परिसर में शराब पी रहे थे। हालांकि वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है और मामले की जांच जारी है।

छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल: 61 निरीक्षकों के तबादले, PHQ ने जारी किया आदेश

नक्सल प्रभावित जिलों बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा और कोंडागांव में पदस्थ निरीक्षकों को प्रशासनिक आवश्यकता और कार्य व्यवस्था के मद्देनजर प्रदेश के विभिन्न जिलों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

कोरिया हत्याकांड में एक और मौत, सर्व समाज ने की CBI जांच की मांग, रेत विवाद में जिंदा जलाए गए चौथे शख्स की भी हालत नाजुक

रेत उत्खनन को लेकर सत्ताधारी दल से जुड़े नेताओं के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद रात में आरोपी फॉर्च्यूनर वाहन से गांव पहुंचे और मृतकों की गाड़ी को पहले टिपर से टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद वाहन पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी गई। आरोप है कि आरोपियों ने वाहन में सवार लोगों को बाहर निकलने तक का मौका नहीं दिया।

ट्रंप की चेतावनी से बढ़ा सस्पेंस, डील पूरी नहीं, शर्तें टूटीं तो फिर होगा हमला

G7 शिखर सम्मेलन के दौरान मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी से मुलाकात के बाद ट्रंप ने कहा कि फिलहाल केवल एक मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) पर हस्ताक्षर हुए हैं, जबकि अंतिम डील अभी दूर है।

बिजली बिल बढ़ोतरी पर फूटा जनाक्रोश, CSEB कार्यालय का घेराव

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि प्रति यूनिट 50 पैसे की प्रस्तावित वृद्धि आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने वाली है। उनका कहना था कि पहले से ही महंगाई की मार झेल रही जनता के लिए बिजली दरों में वृद्धि किसी नए झटके से कम नहीं है।

हाईकोर्ट में नहीं मिली राहत, भूपेश बघेल के खिलाफ चुनाव याचिका पर चलेगा मुकदमा

यह चुनाव याचिका दुर्ग लोकसभा सांसद ने दायर की है, जिसमें वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है। याचिका में दावा किया गया है कि प्रचार समाप्त होने के बाद प्रतिबंधित अवधि में तत्कालीन मुख्यमंत्री ने पाटन क्षेत्र में रोड शो और रैली कर मतदाताओं से समर्थन मांगा था।

चरित्र शंका में पति बना हैवान, पत्नी की बेरहमी से हत्या, मंगला में सनसनी

मंगलवार दोपहर करीब 4 बजे घर में ईंट-जोड़ाई का काम चल रहा था। सुमित्रा सोनवानी अपने बेटे और बहू के साथ मजदूरी कर रही थीं। काम के दौरान वह नहाने के लिए बाथरूम जाने लगीं। इससे पहले उन्होंने अपने पति पंचूराम से खाना बनाने के लिए लकड़ी फाड़ने को कहा था।

पुराने दोस्तों संग लौटा छात्र जीवन का एहसास, एलुमनी मीट में उमड़ा उत्साह

महाविद्यालय के प्रथम तल स्थित हिंदी डिजिटल कक्ष में वनस्पति शास्त्र विभाग द्वारा विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न बैचों के पूर्व विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने करियर तथा जीवन के अनुभव वर्तमान विद्यार्थियों के साथ साझा किए।

छत्तीसगढ़ में इतने महीनों तक मछली पकड़ने पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर 25 हजार तक जुर्माना, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

मत्स्य पालन विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ नदीय मत्स्योद्योग अधिनियम, 1972 की धारा 3(2) के तहत यह प्रतिबंध लागू किया गया है। इसका उद्देश्य वर्षा ऋतु के दौरान मछलियों के प्राकृतिक प्रजनन, अंडजनन और वंश वृद्धि को सुरक्षित रखना है, ताकि भविष्य में मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा मिल सके और जल स्रोतों की जैव विविधता संरक्षित रहे।

दुष्कर्म पीड़िता पर केस वापस लेने का दबाव, आरोपी पक्ष पर मारपीट का आरोप, एसपी ऑफिस पहुंचा परिवार

मारो चौकी क्षेत्र के ग्राम बेवरा निवासी रोहित कुमार वर्मा अपनी पत्नी के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे। रोहित के सिर पर पट्टी बंधी हुई थी और वह घायल अवस्था में दिखाई दिए। उनका आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने उनके घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की, जिससे उन्हें सिर, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: बस्तर से लेकर सरगुजा तक बदले गए अधिकारी, तत्काल ज्वाइनिंग के निर्देश

जारी तबादला सूची के अनुसार प्रभावित अधिकारियों को नए पदस्थापना स्थलों पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार के इस निर्णय को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

हार के खिलाफ कोर्ट पहुंचीं ममता, भवानीपुर चुनाव परिणाम को हाईकोर्ट में दी चुनौती

भवानीपुर विधानसभा सीट पर हुए मुकाबले में भाजपा प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को 15,105 मतों के अंतर से पराजित किया था। यह परिणाम इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि ममता बनर्जी इससे पहले इसी सीट से लगातार तीन बार विधायक चुनी जा चुकी थीं।

रातों-रात करोड़पति बना देंगे… अयोध्या के पंडित बनकर ठगे 2.50 लाख, दुर्ग से दबोचा गया शातिर

ठगों की बातों में आकर व्यापारी ने अपने पास मौजूद रुपयों से भरा थैला उन्हें सौंप दिया। मौका मिलते ही दोनों आरोपी 2.50 लाख रुपये लेकर फरार हो गए। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने तारबाहर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, परिवार में एक सरकारी नौकरी है तो दूसरी अनुकंपा नियुक्ति नहीं मिलेगी

अदालत ने कहा कि अनुकंपा नियुक्ति कोई मौलिक या कानूनी अधिकार नहीं, बल्कि विशेष परिस्थितियों में दी जाने वाली राहत है, जिसे केवल निर्धारित नीति और नियमों के तहत ही प्रदान किया जा सकता है।

लड़की बनकर युवकों को फंसाता युवक, इस तरह करता ब्लैकमेल, राजनांदगांव पुलिस ने किया गिरफ्तार

मामले का खुलासा तब हुआ जब थाना लालबाग क्षेत्र की एक युवती को फोन कर उसके पिता के सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने की झूठी जानकारी दी गई। युवती द्वारा सूचना को गलत बताए जाने पर कॉल करने वाले ने अभद्र भाषा का प्रयोग शुरू कर दिया। बाद में युवती के पिता ने संपर्क किया तो आरोपी ने उन्हें भी गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी।

एग्जाम हॉल से निकला, रास्ते में घेरकर गर्दन पर किया ब्लेड से वार, LLB छात्र पर जानलेवा हमला

कौशलेंद्र राव विधि महाविद्यालय का छात्र साहिल बर्मन परीक्षा देकर परीक्षा केंद्र से बाहर निकला था। इसी दौरान ज्वाला पुल नाला के पास कुछ युवकों ने उसे रोक लिया। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपियों ने साहिल पर ब्लेड से हमला कर दिया। हमले में उसकी गर्दन पर गंभीर चोट आई और वह खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़ा।

कोर्ट जाने से पहले गांव में होगी सुलह, दुर्ग में शुरू हुआ नया प्रयोग

इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पारिवारिक, सामाजिक, पड़ोसी, भूमि तथा अन्य सामुदायिक विवादों का समाधान आपसी संवाद, सहमति और सौहार्दपूर्ण माहौल में करना है। इससे न केवल न्यायालयों में लंबित मामलों का बोझ कम होगा, बल्कि गांवों में सामाजिक समरसता और भाईचारे को भी बढ़ावा मिलेगा।

मासूमों के रेप केस में जांच की बड़ी चूक, SSP ने टीआई और विवेचना अधिकारी पर गिराई गाज

पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश के अनुसार मामले की प्रारंभिक जांच में पाया गया कि इतने गंभीर अपराध के बावजूद थाना प्रभारी स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण करने नहीं पहुंचे। साथ ही महत्वपूर्ण साक्ष्यों के संरक्षण और संकलन में भी अपेक्षित गंभीरता नहीं बरती गई। इतना ही नहीं, बीएनएसएस की धारा 176(3) के तहत अनिवार्य ‘सीन ऑफ क्राइम यूनिट’ को भी मौके पर नहीं बुलाया गया, जिसे जांच में बड़ी चूक माना गया है।

पटना के कोचिंग जगत में नया विवाद, रौशन आनंद ने खान सर पर लगाए गंभीर आरोप

रौशन आनंद सोमवार को पथराव प्रकरण में जमानत मिलने के बाद बेउर जेल से रिहा हुए। जेल से बाहर आने के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने दावा किया कि उनके जेल जाने के बाद एक सुनियोजित साजिश के तहत उनके भाई की हत्या कराई गई।

दुनिया को बड़ी राहत, अमेरिका-ईरान के बीच बनी सहमति, खुल सकता है होर्मुज स्ट्रेट

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोशल मीडिया के माध्यम से समझौते को लेकर सकारात्मक संकेत दिए। उन्होंने कहा कि शांति और स्थिरता के लिए उठाया गया यह कदम वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए भी महत्वपूर्ण साबित होगा।

बैंक में रिश्वतखोरी का शर्मनाक चेहरा, विधवा से 5 हजार लेते मैनेजर कैमरे में कैद

निपनिया निवासी खेलन बाई सतनामी के पति रूपदास सतनामी का करीब एक वर्ष पहले निधन हो गया था। उनके बैंक खाते में लगभग 1.10 लाख रुपये जमा थे। पति की मृत्यु के बाद राशि निकालने के लिए महिला लगातार बैंक के चक्कर काट रही थी।

You may have missed