RAIPUR NEWS. यात्रियों की बढ़ती मांग और बेहतर रेल सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेल पहली बार गाड़ी संख्या 08411 ब्रह्मपुर–उधना अमृत भारत एक्सप्रेस स्पेशल का संचालन करने जा रही है। यह विशेष ट्रेन ओडिशा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गुजरात के यात्रियों को सीधा एवं सुविधाजनक रेल संपर्क उपलब्ध कराएगी। आधुनिक एलएचबी कोचों से सुसज्जित यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन संचालित होगी।

रेलवे के अनुसार, ब्रह्मपुर–उधना अमृत भारत एक्सप्रेस स्पेशल का पहला परिचालन 6 जुलाई 2026 (सोमवार) को किया जाएगा। ट्रेन को ब्रह्मपुर स्टेशन से शाम 5:00 बजे (संभावित समय) हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। यह ट्रेन विजयनगरम, टिटलागढ़, रायपुर, दुर्ग, गोंदिया, नागपुर, अकोला और भुसावल होते हुए उधना पहुंचेगी।


निर्धारित समय के अनुसार, ट्रेन अगले दिन रायपुर सुबह 7:20 बजे, दुर्ग 8:15 बजे, गोंदिया 8:25 बजे, नागपुर दोपहर 12:00 बजे पहुंचेगी और अकोला व भुसावल के रास्ते उधना दोपहर 2:00 बजे पहुंचेगी।

रेलवे ने बताया कि इस नई अमृत भारत एक्सप्रेस के संचालन से छत्तीसगढ़ सहित चार राज्यों के यात्रियों को तेज, सुरक्षित और अधिक आरामदायक रेल यात्रा का लाभ मिलेगा। ट्रेन की विस्तृत समय-सारणी रेलवे द्वारा जारी कर दी गई है।







































