मधेपुरा में रक्षाबंधन के दिन पत्नी को मायके छोड़ने निकला युवक चौसा बस स्टैंड पर मिठाई लेने गया। लौटकर आया तो पत्नी गायब थी। पुलिस ने करीब दो घंटे में युवती को बरामद कर कथित प्रेमी को पकड़ लिया। Read More
धमतरी के तेलीनसत्ती में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ठगों ने SBI अधिकारी बनकर रिटायर्ड प्रिंसिपल को YONO SBI एप दोबारा इंस्टॉल कराने का झांसा दिया। एक लिंक पर क्लिक करते ही कुछ ही देर में उनके खाते से करीब 9.18 लाख रुपये अलग-अलग ट्रांजेक्शन में निकल गए। Read More
29 अगस्त से 1 सितंबर तक उज्बेकिस्तान और कीर्गिस्तान के दौरे पर प्रधानमंत्री, ताशकंद में द्विपक्षीय वार्ता के बाद बिश्केक में SCO समिट में होंगे शामिल Read More
रोहतास में बिहार पुलिस की कांस्टेबल बनी महिला को लेकर पति ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पति का दावा है कि उसने पत्नी की पढ़ाई, कोचिंग और परीक्षा की तैयारी का पूरा खर्च उठाया, लेकिन नौकरी लगने के बाद उसके व्यवहार में बदलाव आया और वह प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली गई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Read More
28 August 2026 Panchang: 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन और श्रावण पूर्णिमा है। जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, पंचांग और सभी 12 राशियों का राशिफल। Read More
अधिकारियों ने स्कूल प्रबंधन को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि मानसून के दौरान बच्चों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता न किया जाए। स्कूल प्रमुखों को स्थानीय परिस्थितियों पर लगातार नजर रखने और खतरा होने पर तत्काल निर्णय लेने को कहा गया है। Read More
बाढ़ से नेपाल सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। यहां 270 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि तिब्बत क्षेत्र में तीन लोगों की जान गई है। नेपाल में 900 से अधिक लोगों के लापता होने की सूचना है। इनमें 32 देशों के करीब 525 विदेशी पर्यटक भी शामिल बताए जा रहे हैं। Read More
सीएम ने कहा कि सतत विकास में पर्यावरण संरक्षण और संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग तथा जल निस्पंदन में स्वच्छ जल, जल संरक्षण और इससे जुड़े वैज्ञानिक समाधानों को प्रयोग करके समझाया जाएगा। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बच्चों की जिज्ञासा को वैज्ञानिक सोच, प्रयोग और नवाचार से जोड़ना जरूरी है। Read More
कन्डरापारा निवासी उद्धव चंद्राकर के 4 वर्षीय पुत्र कन्हैया की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे राजनांदगांव के संजीवनी अस्पताल में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान चिकित्सकों ने आवश्यक जांच कराई, जिसमें बालक के H1N1 संक्रमित होने की पुष्टि हुई। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्थानीय स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी दी गई। Read More
जस्टिस सौगत भट्टाचार्य की एकल पीठ ने गुरुवार को मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि इस स्तर पर खातों के संचालन की अनुमति देना अदालत के पहले आदेश के प्रभाव को कमजोर करने के समान होगा। Read More
मामला असमिया भाषा में राज्यपाल के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सामने आया था। राजभवन की शिकायत के आधार पर रायपुर के सिविल लाइंस थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। Read More
मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रवींद्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच में हुई। कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय को भी पक्षकार बनाने का निर्देश दिया है। Read More
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कहा कि मानसिक या शारीरिक स्थिति के कारण आत्मनिर्भर न हो पाने वाले बच्चे का भरण-पोषण बालिग होने के बाद भी बंद नहीं किया जा सकता। पिता को 7000 रुपये प्रतिमाह देने होंगे। Read More
रायपुर के गुढ़ियारी पड़ाव स्थित मंदिर में शिवलिंग, साईं बाबा और हनुमान जी की प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त मिलीं। घटना के बाद इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल है। Read More
भानुप्रतापपुर में पुलिस ने गांजे की अवैध खेती का खुलासा करते हुए 850 से ज्यादा पौधे बरामद किए हैं। घर से लगे खेत में गांजे की खेती करने के आरोप में सुभाष कोरेटी को गिरफ्तार किया गया है। Read More
अगस्त खत्म होते ही सितंबर की शुरुआत कई अहम बदलावों के साथ होने जा रही है। LPG सिलेंडर के दाम, e-KYC, ATF और CNG-PNG की कीमतों से लेकर Tata की कारों और एयरपोर्ट इमिग्रेशन प्रक्रिया तक कई नियम बदल सकते हैं। Read More
छत्तीसगढ़ के परिवार पर दो दिन में ऐसा दुख टूटा कि तीन सगी मासूम बहनों की मौत हो गई। इंदौर के बेटमा में दो बच्चियों की इलाज के दौरान मौत हुई, जबकि तीसरी ने शव लेकर छत्तीसगढ़ लौटते समय इटारसी के अस्पताल में दम तोड़ दिया। Read More
27 अगस्त 2026 पंचांग: श्रावण शुक्ल चतुर्दशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, अभिजीत मुहूर्त 11:52 से 12:42 तक, राहुकाल 01:59 से 03:35 तक। जानें शुभ-अशुभ समय। इसके साथ ही क्या कहती है आज आपकी राशि। Read More
छत्तीसगढ़ के स्कूलों में पढ़ाई का स्तर सुधारने के लिए शिक्षा विभाग ने निगरानी व्यवस्था कड़ी करने का फैसला लिया है। अब स्कूलों में सिर्फ शिक्षकों की उपस्थिति नहीं, बल्कि कक्षाओं में पढ़ाई की स्थिति भी जांची जाएगी। विभाग ने 5 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द पूरी करने के निर्देश दिए हैं। Read More
मुक्तिधामों में शेड, बाउंड्रीवॉल, पेयजल, नाली और पहुंच मार्ग जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई थी। सुनवाई के दौरान अदालत ने मुक्तिधामों की अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताते हुए राज्य सरकार और संबंधित एजेंसियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए थे। इसके बाद सूडा ने नगरीय निकायों से प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर राशि स्वीकृत की है। Read More
पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम भूरसा तरहुल निवासी सुभाष कोरेटी अपने घर से लगे खेत में गांजे की खेती कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और खेत की जांच की। तलाशी के दौरान बड़ी संख्या में गांजे के पौधे मिले, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया। Read More
कुछ लोगों ने गौवंश को पकड़कर बांध दिया और उसके साथ मारपीट की। इसी दौरान मौके पर मौजूद पशु सेवकों ने कथित रूप से इसका विरोध किया। आरोप है कि विरोध करने पर पशु सेवकों के साथ गाली-गलौच की गई और उन्हें धमकी भी दी गई। Read More
भोटेकोशी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से रसुवा जिले के टिमुरे और स्याब्रूबेसी इलाके सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। तेज बहाव की चपेट में कई मकान, बाजार, वाहन और पक्के पुल बह गए। बाढ़ के पानी ने इलाके के संपर्क मार्गों और अन्य बुनियादी ढांचे को भी भारी नुकसान पहुंचाया है। Read More