एक मामले में नया iPhone खरीदने की चाहत में नाबालिग ने कथित तौर पर अपने दोस्तों के साथ मिलकर दादा के घर चोरी की, जबकि दूसरे मामले में प्रेमिका को जन्मदिन पर iPhone गिफ्ट करने के लिए युवक पर गांजा तस्करी में शामिल होने का आरोप लगा है। Read More
राजनांदगांव के छुरिया थाना क्षेत्र में वन रक्षक की नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से कथित शोषण और पैसे लेने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद पुलिस ने 48 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। Read More
टीईटी उत्तीर्ण शिक्षक कल्याण संघ के राकेश मिश्रा ने कहा कि प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में विषय-विशेषज्ञ एवं पात्रता प्राप्त शिक्षकों की नियुक्ति शिक्षा की गुणवत्ता के लिए आवश्यक है। उनका कहना है कि छत्तीसगढ़ शासन के राजपत्र और उच्चतम न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप टीईटी को अनिवार्य मानते हुए पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी की जानी चाहिए। Read More
अपने इस्तीफा पत्र में जायसवाल ने कहा कि उन्होंने लंबे समय तक पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ पार्टी के लिए काम किया, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों और संगठन की कार्यप्रणाली को देखते हुए अब उन्हें अपने उद्देश्य की पूर्ति होती नजर नहीं आ रही है। Read More
स्वीकृत पदों में जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों के विभिन्न संवर्गों के 198 पद शामिल हैं। वहीं, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों में समिति प्रबंधक के 1,162 पद भरे जाएंगे। इनमें 596 पदों पर सीधी भर्ती होगी, जबकि 566 पद सीमित चयन प्रक्रिया के जरिए भरे जाएंगे। Read More
दोनों घटनाओं की साजिश राकेश जयसवाल ने अपने साथियों के साथ मिलकर रची थी। आरोपी राकेश ने कथित तौर पर अपने दोस्तों के साथ मिलकर वारदात की योजना बनाई और पिस्टल की व्यवस्था के लिए सनी सिंह से संपर्क किया। पुलिस के मुताबिक सनी सभी को रीवा ले गया, जहां अपने भाई के माध्यम से पिस्टल उपलब्ध कराई। Read More
झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में इंसानियत को झकझोर देने वाली तस्वीर सामने आई। पत्नी की मौत के बाद शव घर ले जाने के लिए पैसे नहीं होने पर पति घंटों स्ट्रेचर के साथ पार्किंग में बैठा रहा। पास ही 8 साल की बेटी अपनी मां के शव को देखकर रोती रही। Read More
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सरगंवा निवासी रूपचंद मनहर (47) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पहले से 13 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह वर्ष 2025 से थाना क्षेत्र की गुंडा-बदमाश सूची में भी शामिल है। Read More
नई दिल्ली में ACMA के 66वें वार्षिक सत्र को संबोधित करते हुए और एक मीडिया इंटरव्यू में सर्जियो गोर ने भारत-अमेरिका संबंधों को बेहद मजबूत बताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ट्रम्प जिन प्रमुख वैश्विक नेताओं से मुलाकात करना चाहते हैं, उनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम प्राथमिकता में है। Read More
जस्टिस एन.के. चंद्रवंशी की एकलपीठ ने सुनवाई के दौरान महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए कहा कि विवाह से एक नया परिवार बनता है, लेकिन इससे कोई व्यक्ति अपने बुजुर्ग और बीमार माता-पिता के प्रति नैतिक और कानूनी जिम्मेदारियों से मुक्त नहीं हो जाता। Read More
मुख्य न्यायाधिपति के कोर्ट रूम में आयोजित समारोह में उनके न्यायिक कार्यकाल, नेतृत्व और न्यायिक व्यवस्था में दिए गए योगदान को याद किया गया। इस दौरान सबसे खास बात यह रही कि विदाई समारोह केवल हाईकोर्ट परिसर और कोर्ट रूम तक सीमित नहीं रहा। Read More
अब सरकार ने इस वादे को पूरा करने के लिए सीधे आर्थिक सहायता देने का फैसला किया है। सालाना ₹3,000 की राशि से पात्र परिवार तीन LPG सिलेंडर की लागत को कवर कर सकेंगे। Read More
पटना के मसौढ़ी में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब तीन बच्चों की मां अपने प्रेमी से मिलने की जिद में करीब 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। महिला ने प्रेमी पर रुपये की ठगी, यौन शोषण और मारपीट के आरोप लगाए। करीब पांच घंटे बाद पुलिस की समझाइश पर वह सुरक्षित नीचे उतरी। Read More
श्रीनगर एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नवी मुंबई से पहुंचा यात्रियों से भरा IndiGo विमान पार्किंग के दौरान VDGS खंभे से टकरा गया। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी यात्री या क्रू सदस्य को चोट नहीं आई। Read More
उज्जैन में खुद को अघोरी बताने वाली महिला काली नंद गिरी विवादों में घिर गई है। पुलिस के मुताबिक, सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में उसे जलती चिता के पास कथित तौर पर मानव मांस खाते हुए देखा गया। शिकायत के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। Read More
हैदराबाद में पत्नी का जन्मदिन मनाने के कुछ घंटे बाद 40 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। घटना से पहले उसने पत्नी को WhatsApp पर ‘माफ करना… अलविदा’ का मैसेज भेजा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Read More
फुकेत-दिल्ली फ्लाइट में एक के बाद एक तीनों हाइड्रॉलिक सिस्टम ने दिया जवाब, करीब 300 फीट बदली ऊंचाई; लैंडिंग के बाद कमांडर का साइको-एक्टिव टेस्ट ‘नॉन-नेगेटिव’
Read More
4 सितंबर 2026 जन्माष्टमी पंचांग: अष्टमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र, निशिता पूजा मुहूर्त 11:57 PM, पारण समय और मेष से मीन तक विशेष जन्माष्टमी राशिफल। Read More
राज्यपाल ने कहा कि विश्वविद्यालयों में विद्यार्थियों और शिक्षकों का अनुपात संतुलित होना चाहिए। साथ ही विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के प्रयास किए जाएं और प्रत्येक विश्वविद्यालय में कम से कम 1000 विद्यार्थियों की संख्या सुनिश्चित करने की दिशा में काम किया जाए। Read More
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बिलासपुर से अंबिकापुर की ओर जा रही थीं। रात करीब 12:30 बजे उनका काफिला लहपटरा टोल नाके पर पहुंचा। काफिले में दो वाहन थे। सबसे आगे चल रही इनोवा के टोल बैरियर पार करते ही स्वचालित सिस्टम से बूम नीचे आ गया। इसी दौरान पीछे से आ रही मंत्री की फॉर्च्यूनर के ऊपर बैरियर गिर गया, जिससे वाहन को नुकसान पहुंचा। Read More
CGPSC 2025 में कुल 265 पद विज्ञापित किए गए हैं। अभ्यर्थियों का दावा है कि नियम के अनुसार विज्ञापित पदों की संख्या के मुकाबले कम से कम तीन गुना उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाना चाहिए। इस हिसाब से 795 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाना चाहिए था। Read More
पीड़ित पिता ने पुलिस अधिकारियों को आवेदन सौंपकर बेटी को जल्द तलाशने, मामले की निष्पक्ष जांच कराने और कार्रवाई में कथित लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ उचित कदम उठाने की मांग की है। Read More
भूकंप की पुष्टि के बाद सीमावर्ती हिमालयी क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है। हालांकि शुरुआती तौर पर किसी बड़े जान-माल के नुकसान की सूचना सामने नहीं आई है। NCS के आंकड़ों के मुताबिक उसी क्षेत्र में बाद में 3.4 तीव्रता का एक और झटका भी दर्ज किया गया। Read More
पुलिस की जांच में घटनास्थल के पास लगे CCTV कैमरों की फुटेज से महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। फुटेज में करीब 25 से 30 वर्ष का एक संदिग्ध युवक हाथ में हथौड़ा लेकर घटनास्थल की ओर जाता दिखाई दे रहा है। हालांकि हत्या का दृश्य कैमरे में कैद नहीं हुआ है, लेकिन वारदात के दौरान पीड़ित की चीखें CCTV फुटेज में रिकॉर्ड हुई हैं। Read More
रायपुर नगर निगम ने वर्ष 2013-14 में सहायक शिक्षक (शिक्षाकर्मी वर्ग-3, विज्ञान) के कुल 204 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था। भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद ओबीसी महिला वर्ग के लिए आरक्षित 12 पदों पर नियम विरुद्ध तरीके से पुरुष उम्मीदवारों की नियुक्ति कर दी गई। Read More
रूपजीवन हॉस्पिटल रायपुर के 20 साल पूरे। 20 जरूरतमंद मरीजों के लिए निःशुल्क कान सर्जरी कैंप। जानें कब जरूरत पड़ती है सर्जरी की और कैसे कराएं रजिस्ट्रेशन। अंतिम तिथि 6 सितंबर तक ही। Read More
छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय है। रायपुर समेत कई जिलों में बारिश का दौर जारी है। प्रदेश में अब तक 925 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है। मौसम विभाग ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और कोरिया में ऑरेंज अलर्ट, जबकि 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। Read More
एयरलाइन ने कहा- जिम्मेदारी नहीं, आयोग ने कहा- यात्री की गलती नहीं थी; तीन बैग के बदले मिलेगा ₹1.50 लाख, मानसिक क्षतिपूर्ति और मुकदमे का खर्च भी Read More
कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने पेट्रोल-डीजल और LPG के दाम को लेकर चिंता बढ़ा दी है। ब्रेंट क्रूड 97 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच चुका है। हालांकि फिलहाल पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने की योजना नहीं है, लेकिन क्रूड लंबे समय तक 95-100 डॉलर के ऊपर रहा तो तेल कंपनियां कीमतों की समीक्षा कर सकती हैं। Read More