Year: 2026

अगले 4-5 दिन तक छत्तीसगढ़ में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर समेत इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

रायपुर में रविवार को मानसून के सक्रिय होने के बाद तेज बारिश हुई। शहर के कई प्रमुख इलाकों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित हुआ। जयस्तंभ चौक, VIP रोड और प्रोफेसर कॉलोनी समेत कई इलाकों में सड़कें पानी में डूब गईं।

अब कोर्ट-कचहरी में नहीं चलेगी ‘चरित्रहीन’ और ‘बेबस औरत’ जैसी भाषा, छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने राज्य की निचली अदालतों, पुलिस थानों और संबंधित विभागों को यौन अपराध मामलों में संवेदनशील भाषा अपनाने के निर्देश दिए हैं। ‘चरित्रहीन’, ‘अस्मत’ और ‘शील भंग’ जैसे शब्दों से बचने पर जोर दिया गया है।

बहुचर्चित महिला टीचर रेपकांड में 6 साल बाद फैसला, आरोपी को मृत्यु तक उम्रकैद

कोरोना काल में रायपुर के तिल्दा इलाके में महिला शिक्षिका से दुष्कर्म और जानलेवा हमले के चर्चित मामले में करीब छह साल बाद अदालत का फैसला आया है। कोर्ट ने आरोपी बालकृष्ण जांगड़े को मृत्यु पर्यंत आजीवन कारावास की सजा सुनाई है, जबकि उसकी पत्नी अंजना जांगड़े को दोषमुक्त कर दिया। पीड़ित परिवार अब पत्नी को बरी किए जाने के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती देने की तैयारी कर रहा है।

31 अगस्त 2026: भाद्रपद कृष्ण तृतीया पर कजली तीज का महासंयोग, शुभ मुहूर्त और किस राशि पर बरसेगी शिव-पार्वती की कृपा!

31 अगस्त 2026 को भाद्रपद कृष्ण तृतीया सुबह 08:52 तक फिर चतुर्थी, कजली तीज पर्व। जानें आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय समय और 12 राशियों का विस्तृत राशिफल।

13.85 लाख ‘लखपति दीदी’ से 481 महतारी सदन तक, CM साय बोले- नारी शक्ति से बनेगा समृद्ध छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री रविवार को रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय परिसर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागृह में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की ओर से आयोजित ‘नारी शक्ति सम्मान समारोह’ को संबोधित कर रहे थे।

कांग्रेस नेता के घर घुसे 15-20 बदमाश, लाठी-डंडों से किया हमला; मारपीट का वीडियो वायरल

AMBIKAPUR NEWS. छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में कांग्रेस नेता गुरुप्रीत सिंह सिद्धू पर जानलेवा हमले का…

पुल में कार-बाइक की जोरदार टक्कर, दोनों वाहन नदी में गिरे, एक की मौत, एक लापता, तीन का किया गया रेस्क्यू

महासमुंद में जोक नदी के पुराने पुल पर कार और बाइक की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। दोनों वाहन पुल से नीचे जा गिरे। हादसे में कार सवार राज कुमार निषाद की मौत हो गई, जबकि बाइक चालक भागीरथी साहू नदी में बहकर लापता हो गया। रेस्क्यू टीम उसकी तलाश में जुटी है।

रक्षाबंधन पर बहन के घर आया था भाई, बांध में मिली लाश

मृतक की पहचान बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के रामपुर कॉलोनी निवासी राकेश गुप्ता के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, राकेश रक्षाबंधन के अवसर पर अपनी बहन के घर आया था। बताया जा रहा है कि वह लगातार शराब का सेवन कर रहा था। इसी दौरान वह दोस्तों के साथ गेज बांध पहुंचा, जहां नहाने के दौरान उसके पानी में डूबने की आशंका जताई जा रही है।

मां को हुआ बहू पर शक, खुली सुपारी किलिंग की पोल… पत्नी-प्रेमी की साजिश से हुई पति की मौत

बलरामपुर-रामानुजगंज निवासी श्रीकांत रवि की शादी करीब 13 वर्ष पहले झारखंड के देवीगंज निवासी मनीषा से हुई थी। दंपती के तीन बच्चे हैं। बताया गया कि रामानुजगंज में मोबाइल दुकान चलाने वाला मोहम्मद हसन श्रीकांत के घर में किराए पर रहता था। इसी दौरान मनीषा और मोहम्मद हसन के बीच कथित तौर पर प्रेम संबंध बन गए।

मैनपाट घूमने गए युवक-युवती घुनघुट्टा नदी में बहे, 3 किमी दूर झाड़ियों में मिला युवक का शव, रायपुर से गए थे घूमने

छत्तीसगढ़ के मैनपाट में घुनघुट्टा नदी के उफान ने एक युवक की जान ले ली। बाइक से नदी पार करने के दौरान युवक और NIT रायपुर की छात्रा तेज बहाव में बह गए। स्थानीय युवक ने छात्रा को बचा लिया, लेकिन उसका साथी लापता हो गया। रविवार को SDRF ने घटनास्थल से करीब 3 किलोमीटर दूर युवक का शव बरामद किया।

नेपाल में मौत सामने थी, चाय की चुस्की ने बचाई जान! जानिए रायपुर के 5 दोस्तों की खौफनाक कहानी

बाढ़ के बीच दो दिन तक ऊंची जगह पर रहने के बाद हालात कुछ सामान्य हुए। पांचों दोस्त 28 अगस्त को नेपाल से रवाना हुए और शनिवार को सुरक्षित रायपुर लौट आए।

VIDEO वायरल होते ही बढ़ी कार्रवाई: महामाया मंदिर विवाद में भाजपा ने हटाई महामंत्री, 4 दुकानें भी निशाने पर

22 अगस्त को महामाया मंदिर परिसर में रेहाना बेगम और एक अन्य व्यक्ति के बीच विवाद हुआ था। मामले में शिकायत के आधार पर रतनपुर थाने में रेहाना बेगम के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कीचड़ में फिसली स्कूटी और फिर ट्रक आया… रायगढ़ में दो हादसों ने ले लीं दो जानें

सड़क पर जमा पानी और कीचड़ के कारण अचानक स्कूटी अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में नंदकुमारी सड़क पर गिर पड़ीं और इसी दौरान वहां से गुजर रहे ट्रक की चपेट में आ गईं। ट्रक के पहियों के नीचे आने से उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

रात की शिफ्ट में मौत तो क्या बीमा कंपनी देगी मुआवजा? हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बीमा दावे को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा कि अगर बीमा पॉलिसी में कर्मचारी के जोखिम को किसी खास समय या शिफ्ट तक सीमित नहीं किया गया है, तो रात की ड्यूटी के दौरान हुई मौत के आधार पर बीमा कंपनी मुआवजे से इनकार नहीं कर सकती।

‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ की बेटी का जिक्र, महिमा राजपूत की अंतरिक्ष उड़ान पर CM साय ने जताया गर्व

नशामुक्त युवा, हर घर तिरंगा, महिलाओं की आत्मनिर्भरता और स्वच्छता पर भी PM मोदी के संदेश को CM साय ने बताया अहम

YouTube पर एक ही वीडियो बार-बार देखने से कितना डेटा उड़ता है? 5 बार चलाया तो इतना खर्च होगा इंटरनेट

वीडियो की क्वालिटी, बिटरेट और Auto Quality तय करते हैं डेटा की खपत, 1080p और 60fps में तेजी से खत्म हो सकता है मोबाइल डेटा

न्यूयॉर्क में मोहन भागवत ने समझाया ‘वननेस’ का मतलब, बोले- अलग दिखते हैं लोग, फिर भी भीतर से जुड़े हैं …भारतीयों से भी कही बड़ी बात

मैडिसन स्क्वायर गार्डन में 5 हजार से ज्यादा भारतीय मूल के लोगों को संबोधित किया, धर्म, पैसा, करियर और अमेरिका में भारतीयों की जिम्मेदारी पर भी बात 

मेडल से पहले झेला संघर्ष, अब किताब में अमर हुई छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों की कहानी…तस्वीरों में दिखा सफर

राष्ट्रीय खेल दिवस पर रायपुर में लगी खास फोटो प्रदर्शनी, ‘हमारे खिलाड़ी’ में प्रदेश की खेल प्रतिभाओं की उपलब्धियों और संघर्ष को किया गया दर्ज, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनेगी प्रदर्शनी

30 अगस्त 2026: भाद्रपद द्वितीया पर पंचक और पृथ्वी लोक भद्रा का डबल साया, रविवार को न करें ये 5 काम!

30 अगस्त 2026 पंचांग: भाद्रपद कृष्ण द्वितीया सुबह 9:38 तक, उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र, पंचक, पृथ्वी लोक भद्रा, राहुकाल और राशिफल की पूरी जानकारी।

भिलाई स्टील प्लांट में लोहा चोरी को लेकर विधायक के गंभीर आरोप, बोले- 4 IPS, 3 IAS और 12 नेताओं तक पहुंचता है अवैध कमाई का हिस्सा

विधायक ने सोशल मीडिया पोस्ट के साथ-साथ पुलिस अधिकारियों को लिखे पत्र में मामले की जांच की मांग की है। उन्होंने दावा किया कि भिलाई स्टील प्लांट से कथित तौर पर चोरी होने वाले लोहे से होने वाली अवैध कमाई का हिस्सा 4 IPS अधिकारियों, 3 IAS अधिकारियों और 12 नेताओं तक पहुंचता है।

भिलाई निगम चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, आरक्षण को लेकर 25 पार्षदों ने जताया विरोध

भिलाई नगर निगम में कुल 70 वार्ड हैं। प्रस्तावित आरक्षण व्यवस्था के अनुसार OBC के लिए 23 सीटें निर्धारित की जा सकती हैं। इनमें 5 सीटों की बढ़ोतरी होगी। वहीं, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 9 और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 3 सीटें प्रस्तावित हैं। अनारक्षित वर्ग में 35 सीटें होंगी, जिनमें 24 सामान्य और 11 महिला सीटें शामिल रहेंगी।

रायपुर में 30 स्पा सेंटरों पर एक साथ पुलिस की रेड, 2 जगह मिला आपत्तिजनक सामान; संचालकों से पूछताछ

रायपुर में स्पा सेंटरों के खिलाफ पुलिस ने एक साथ बड़ी कार्रवाई की है। कमिश्नरेट के तीनों जोन में स्थित 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस की टीमों ने दबिश दी। कार्रवाई के दौरान 2 सेंटरों से आपत्तिजनक सामान बरामद होने की बात सामने आई है। पुलिस संचालकों से पूछताछ कर रही है।

108 एंबुलेंस का 1 घंटे इंतजार, नहीं आई तो लोडिंग टैक्सी में मरीज को लिटाकर ले गए अस्पताल

ललितपुर में 108 एंबुलेंस का इंतजार कर रहे परिजनों को जब एक घंटे से ज्यादा समय तक मदद नहीं मिली तो मजबूरी में लोडिंग टैक्सी का सहारा लेना पड़ा। गद्दा बिछाकर महिला को टैक्सी में लिटाया गया और रात करीब 2 बजे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। घटना का वीडियो सामने आया है।

पिता चलाते थे ऑटो, बेटा बना करोड़ों का मालिक! 403 करोड़ के साइबर गैंग का मास्टरमाइंड बेनकाब

पुलिस के मुताबिक, गिरोह साइबर ठगी से मिली रकम को USDT में बदलकर विदेशी हैंडलर्स तक पहुंचाता था

24 साल पुराने केस में आरोपी की हो चुकी थी मौत… फिर भी हाईकोर्ट ने सुनाया ऐसा फैसला

हाईकोर्ट की जस्टिस एन.के. व्यास की सिंगल बेंच ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि रिश्वत की मांग और रकम स्वीकार करने के संबंध में अभियोजन पक्ष द्वारा प्रस्तुत साक्ष्य विश्वसनीय और पर्याप्त हैं। आरोपी के पास से बरामद दागी नोटों को लेकर कोई संतोषजनक स्पष्टीकरण भी प्रस्तुत नहीं किया जा सका।

उफनते नाले में बही स्कॉर्पियो, तीन युवकों को भारी पड़ी लापरवाही, लाइव वीडियो आया सामने

स्कॉर्पियो में तीन युवक सवार थे। स्थानीय लोगों ने तेज बहाव को देखते हुए उन्हें नाला पार नहीं करने की सलाह दी, लेकिन वाहन सवार युवकों ने जोखिम उठाते हुए नाला पार करने की कोशिश की। जैसे ही स्कॉर्पियो तेज बहाव वाले हिस्से में पहुंची, पानी के दबाव से वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह पानी में बहने लगी।

पहले घर में हुआ विवाद, फिर युवक ने उठाया ऐसा कदम… 150 फीट ऊपर देखकर लोगों के उड़ गए होश

डोंगरीपारा निवासी संतोष कोर्राम (32) मजदूरी करता है। करीब दो वर्ष पहले उसकी पहली पत्नी का निधन हो गया था, जिसके बाद उसने अपनी साली से दूसरी शादी कर ली थी। शनिवार को घर में पत्नी और चाचा के साथ किसी बात को लेकर उसका विवाद हो गया।

पुलिसकर्मी नाइट ड्यूटी पर गया, पीछे से घर में घुस गए चोर! लौटकर देखा तो उड़ गए होश

रायपुर में चोरों ने पुलिसकर्मी के घर को ही निशाना बना दिया। महिला थाना में पदस्थ आरक्षक दीपक पटेल नाइट गश्त के लिए थाने गए थे। वापस लौटे तो घर के ताले टूटे मिले। अलमारियों से नगदी और जेवर गायब थे। पुलिस की कई टीमें जांच में जुटी हैं।

गोवा का वेस्टिन होटल कुर्क रहेगा: ED के सबूतों को पर्याप्त मानते हुए हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों को प्रथम दृष्टया पर्याप्त मानते हुए कहा कि आयकर विभाग द्वारा किसी राशि को कर निर्धारण के उद्देश्य से स्वीकार कर लिया जाना, उसे धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत जांच से स्वतः मुक्त नहीं करता। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि आयकर कानून और PMLA का उद्देश्य और कानूनी दायरा अलग-अलग है।

तखतपुर में मौत का तांडव: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार 3 युवकों को रौंदा, मौके पर मौत, चालक फरार

तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। जूनापारा चौकी के समीप सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद ट्रक बाइक को करीब 30 फीट तक घसीटता हुआ ले गया। हादसे में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

You may have missed