4 जुलाई की सुबह करीब 6.45 बजे श्याम कश्यप मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। रेलवे अस्पताल के पास पहुंचने पर तीन नकाबपोश युवकों ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि युवकों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और डंडे तथा नुकीली वस्तु से मारपीट की। घटना के बाद शिशिर कश्यप की रिपोर्ट पर तारबाहर थाने में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। Read More



























































