बलरामपुर के करौंधा में पिकअप वाहन पलटने से दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि करीब 18 लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं और छुई मिट्टी लेने जा रहे थे। Read More
अंबिकापुर में मटकी फोड़ प्रतियोगिता के बाद हुए विवाद में नया मोड़ आ गया है। जनपद सदस्य (BDC) प्रिया सिंह ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो पर अभद्र टिप्पणी करने और झूठे आरोपों से उनकी छवि खराब करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। Read More
अंबिकापुर के लखनपुर थाने में उस वक्त लोगों की भीड़ जुट गई, जब पुलिस थाने के अंदर बकरियों के झुंड को हांकती नजर आई। दरअसल, पुलिस ने बकरा-बकरी चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर 7 बकरा-बकरी बरामद की हैं। मामले में एक अन्य आरोपी फरार है। Read More
मूल रूप से एमसीबी जिले के गोदरीपारा (चिरमिरी) निवासी अंतरा अंबिकापुर के पटपरिया में अपने जीजा नीलेश गुप्ता के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी। बताया गया कि 10 सितंबर को कॉलेज से लौटने के बाद उसने रात का खाना खाया और सोने चली गई। Read More
अंबिकापुर के सिद्धार्थ हॉस्पिटल में करीब साढ़े तीन साल के बच्चे को कथित तौर पर एक्सपायरी इंजेक्शन लगाए जाने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जांच की और फार्मेसी में एक्सपायरी दवाएं मिलने की बात सामने आई। प्रशासन ने फार्मेसी को 15 दिनों के लिए सील कर दिया है। Read More
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बिलासपुर से अंबिकापुर की ओर जा रही थीं। रात करीब 12:30 बजे उनका काफिला लहपटरा टोल नाके पर पहुंचा। काफिले में दो वाहन थे। सबसे आगे चल रही इनोवा के टोल बैरियर पार करते ही स्वचालित सिस्टम से बूम नीचे आ गया। इसी दौरान पीछे से आ रही मंत्री की फॉर्च्यूनर के ऊपर बैरियर गिर गया, जिससे वाहन को नुकसान पहुंचा। Read More
जशपुर के डोभा गांव में तंबाकू मांगने को लेकर विवाद में 22 वर्षीय युवक पर लोहे की रॉड से हमला किया गया। गंभीर हालत में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। Read More
सरगुजा के केवरी गांव में ग्रामीणों ने 1 सितंबर से पूर्ण शराबबंदी का फैसला लिया है। शराब बनाने और बेचने पर ₹5 हजार, पीने पर ₹1,500 और विवाद करने पर ₹3 हजार जुर्माना तय किया गया है। Read More
AMBIKAPUR NEWS. छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में कांग्रेस नेता गुरुप्रीत सिंह सिद्धू पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। शनिवार देर रात करीब 15 से 20 हथियारबंद बदमाश उनके घर में घुस गए और उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटना में कांग्रेस नेता गंभीर रूप से घायल हुए हैं। अब इस पूरी घटना का... Read More
छत्तीसगढ़ के मैनपाट में घुनघुट्टा नदी के उफान ने एक युवक की जान ले ली। बाइक से नदी पार करने के दौरान युवक और NIT रायपुर की छात्रा तेज बहाव में बह गए। स्थानीय युवक ने छात्रा को बचा लिया, लेकिन उसका साथी लापता हो गया। रविवार को SDRF ने घटनास्थल से करीब 3 किलोमीटर दूर युवक का शव बरामद किया। Read More
अंबिकापुर में रक्षाबंधन पर घर जाने को लेकर लिव-इन कपल के बीच विवाद हुआ। युवक की गला रेतने से मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। Read More
सरगुजा के लखनपुर में शादी के महज चार दिन बाद दुल्हन के जेवर लेकर चले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने शादी के नाम पर नकद और जेवर की कथित ठगी का आरोप लगाते हुए SP से कार्रवाई की मांग की है। Read More
टीएस सिंहदेव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का कोई तय कार्यकाल नहीं होता और संगठन में किसे कौन-सी जिम्मेदारी मिलेगी, इसका निर्णय केवल पार्टी हाईकमान करता है। उन्होंने कहा कि कई लोग अपनी भावनाएं सार्वजनिक कर देते हैं, लेकिन इस तरह के सोशल मीडिया पोस्ट से बचना चाहिए क्योंकि इससे अनावश्यक भ्रम और स्थिति गड़बड़ होती है। Read More
आरोपी साबीर आलम पर 18 अक्टूबर 2001 को झारखंड के धनबाद स्थित वासेपुर में अपने साथियों के साथ मिलकर चर्चित शख्स फहीम खान की मां और मौसी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने का आरोप था। मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। साथ ही उसे भगोड़ा घोषित करते हुए उसकी संपत्ति कुर्क करने के आदेश भी जारी किए गए थे। Read More
पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी ऋतु यादव आदतन अपराधी है और पहले भी लूट सहित अन्य मामलों में जेल जा चुका है। अन्य आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। Read More
सिलमा निवासी 57 वर्षीय होसराम पैंकरा और पथरई निवासी बजरंग पैंकरा के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों पक्ष विवादित भूमि पर अपना-अपना दावा कर रहे थे। मामला राजस्व न्यायालय में विचाराधीन है और पूर्व में भी इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो चुकी थी। Read More
पीड़िता ने शिकायत में बताया है कि अगस्त 2023 में आरोपी ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि घटना के बाद आरोपी ने उसे बदनामी का भय दिखाकर ब्लैकमेल किया और लगातार दबाव बनाकर शारीरिक संबंध स्थापित करता रहा। Read More
जारी आदेश के मुताबिक तुषार मानिक को तत्काल प्रभाव से जिला कार्यालय में अपनी सेवाएं देने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं राजापुर उप तहसील के प्रशासनिक कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए मैनपाट के तहसीलदार उमेश्वर बाज को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। Read More
कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और विधायक रामकुमार टोप्पो के बीच हुई विस्तृत चर्चा के बाद दोनों समर्थकों ने थाने में सरेंडर किया। वहीं प्रशासनिक स्तर पर नायब तहसीलदार तुषार मानिकपुरी और एसडीएम फगेश सिन्हा को सीतापुर से हटाने को लेकर भी सहमति बनने की जानकारी सामने आई है। Read More
सरगुजा जिले के मैनपाट स्थित राजापुर उप तहसील का है। यहां पदस्थ नायब तहसीलदार तुषार मानिक ने विधायक रामकुमार टोप्पो और उनके समर्थकों पर मारपीट का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर विधायक समेत 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। Read More
बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम पोकसरी का निवासी इंद्रदेव पैकरा (पिता संजय पैकरा) शनिवार को अपने 5 दोस्तों के साथ लिब्रा वाटरफॉल घूमने आया था। वाटरफॉल में नहाने के बाद सभी युवक उससे लगी घुनघुट्टा नदी में नहाने चले गए। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने के कारण इंद्रदेव गहरे पानी में चला गया। Read More
आरोप है कि प्रदीप अगरिया ने अपनी पत्नी हीरा बाई (23) को डंडे और पत्थरों से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के समय उनके तीन मासूम बच्चे भी घर में मौजूद थे। Read More
परिजनों का आरोप है कि अमन ने इस मामले की शिकायत अंबिकापुर कोतवाली पुलिस से भी की थी, लेकिन पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया। अब युवक की हत्या के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। Read More
अभ्यर्थियों का आरोप है कि यह व्यवस्था न केवल असुविधाजनक थी, बल्कि उनकी गरिमा के भी खिलाफ थी। उनका कहना है कि उन्हें महिला अभ्यर्थियों की मौजूदगी में बनियान पहनकर परीक्षा देने के लिए मजबूर किया गया, जिससे वे मानसिक रूप से असहज महसूस कर रहे थे। Read More
जांच में यह सामने आया है कि संदिग्ध आरोपी को अंबिकापुर रेलवे स्टेशन परिसर में घूमते हुए देखा गया था। स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों में उसकी तस्वीर कैद हुई है, जो अब पुलिस के लिए अहम सबूत बन गई है। फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी के मूवमेंट को ट्रैक करने का प्रयास कर रही है। Read More
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि महिला के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान हैं। हमलावरों ने सिर और गर्दन पर घातक वार किए हैं। साथ ही पहचान छिपाने के इरादे से चेहरे को पत्थर से कुचल दिया गया है। घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए मामला सुनियोजित हत्या या आपसी रंजिश का प्रतीत हो रहा है। Read More
यह घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र के भगवानपुर इलाके की है। पुलिस के अनुसार, वारदात 24-25 मार्च की दरमियानी रात की है। मृतक की पहचान बृजलाल अगरिया (35) के रूप में हुई है, जो शराब के नशे में अपने दोस्त मिथलेश कुजूर (37) के घर पहुंचा था। उसने मिथलेश को साथ बैठकर शराब पीने के लिए कहा, लेकिन नवरात्र होने के कारण मिथलेश ने मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। Read More