Year: 2026

iPhone का ऐसा चढ़ा जुनून! दादा के घर चोरी से लेकर गांजा तस्करी तक, दो राज्यों की हैरान करने वाली कहानी..

एक मामले में नया iPhone खरीदने की चाहत में नाबालिग ने कथित तौर पर अपने दोस्तों के साथ मिलकर दादा के घर चोरी की, जबकि दूसरे मामले में प्रेमिका को जन्मदिन पर iPhone गिफ्ट करने के लिए युवक पर गांजा तस्करी में शामिल होने का आरोप लगा है।

वन विभाग में नौकरी का दिया भरोसा, 4 साल तक करता रहा उत्पीड़न, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार..

राजनांदगांव के छुरिया थाना क्षेत्र में वन रक्षक की नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से कथित शोषण और पैसे लेने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद पुलिस ने 48 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है।

शिक्षक दिवस पर टीईटी उत्तीर्ण शिक्षक करेंगे ‘न्याय सत्याग्रह’, पदोन्नति की मांग को लेकर तुता मैदान में जुटेंगे हजारों शिक्षक

टीईटी उत्तीर्ण शिक्षक कल्याण संघ के राकेश मिश्रा ने कहा कि प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में विषय-विशेषज्ञ एवं पात्रता प्राप्त शिक्षकों की नियुक्ति शिक्षा की गुणवत्ता के लिए आवश्यक है। उनका कहना है कि छत्तीसगढ़ शासन के राजपत्र और उच्चतम न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप टीईटी को अनिवार्य मानते हुए पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी की जानी चाहिए।

छत्तीसगढ़ में इस राजनीतिक दल को बड़ा झटका, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, संगठन की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

अपने इस्तीफा पत्र में जायसवाल ने कहा कि उन्होंने लंबे समय तक पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ पार्टी के लिए काम किया, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों और संगठन की कार्यप्रणाली को देखते हुए अब उन्हें अपने उद्देश्य की पूर्ति होती नजर नहीं आ रही है।

छत्तीसगढ़ में सहकारी बैंकों और समितियों में बंपर भर्ती, 1,360 पदों पर नियुक्ति होगी

स्वीकृत पदों में जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों के विभिन्न संवर्गों के 198 पद शामिल हैं। वहीं, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों में समिति प्रबंधक के 1,162 पद भरे जाएंगे। इनमें 596 पदों पर सीधी भर्ती होगी, जबकि 566 पद सीमित चयन प्रक्रिया के जरिए भरे जाएंगे।

पिस्टल के लिए पहुंच गए रीवा, बुर्के में की लूट… 6 आरोपियों की खतरनाक प्लानिंग का खुलासा

दोनों घटनाओं की साजिश राकेश जयसवाल ने अपने साथियों के साथ मिलकर रची थी। आरोपी राकेश ने कथित तौर पर अपने दोस्तों के साथ मिलकर वारदात की योजना बनाई और पिस्टल की व्यवस्था के लिए सनी सिंह से संपर्क किया। पुलिस के मुताबिक सनी सभी को रीवा ले गया, जहां अपने भाई के माध्यम से पिस्टल उपलब्ध कराई।

पत्नी का शव लेकर पार्किंग में बैठा रहा गरीब पति, 8 साल की बेटी रोती रही; फिर सिपाही ने जो किया, जानकर भर आएंगी आंखें..

झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में इंसानियत को झकझोर देने वाली तस्वीर सामने आई। पत्नी की मौत के बाद शव घर ले जाने के लिए पैसे नहीं होने पर पति घंटों स्ट्रेचर के साथ पार्किंग में बैठा रहा। पास ही 8 साल की बेटी अपनी मां के शव को देखकर रोती रही।

G20 में मोदी से मिलने को बेताब ट्रम्प! भारत-अमेरिका की दोस्ती देख ‘जलते’ हैं कई देश-अमेरिकी राजदूत

नई दिल्ली में ACMA के 66वें वार्षिक सत्र को संबोधित करते हुए और एक मीडिया इंटरव्यू में सर्जियो गोर ने भारत-अमेरिका संबंधों को बेहद मजबूत बताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ट्रम्प जिन प्रमुख वैश्विक नेताओं से मुलाकात करना चाहते हैं, उनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम प्राथमिकता में है।

मां या पत्नी? पति के सामने रखी शर्त, इनकार किया तो शुरू हुआ विवाद… हाईकोर्ट ने दे दिया तलाक

जस्टिस एन.के. चंद्रवंशी की एकलपीठ ने सुनवाई के दौरान महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए कहा कि विवाह से एक नया परिवार बनता है, लेकिन इससे कोई व्यक्ति अपने बुजुर्ग और बीमार माता-पिता के प्रति नैतिक और कानूनी जिम्मेदारियों से मुक्त नहीं हो जाता।

कोर्ट रूम से स्क्रीन तक भावुक विदाई: CJI रमेश सिन्हा के Farewell Ovation में उमड़ा न्यायिक परिवार

मुख्य न्यायाधिपति के कोर्ट रूम में आयोजित समारोह में उनके न्यायिक कार्यकाल, नेतृत्व और न्यायिक व्यवस्था में दिए गए योगदान को याद किया गया। इस दौरान सबसे खास बात यह रही कि विदाई समारोह केवल हाईकोर्ट परिसर और कोर्ट रूम तक सीमित नहीं रहा।

यहां हर साल मिलेंगे 3 मुफ्त LPG गैस सिलेंडर, 9 सितंबर से बैंक खाते में ट्रांसफर होंगे ₹3000, जानिए कैसे करें अप्लाई..

अब सरकार ने इस वादे को पूरा करने के लिए सीधे आर्थिक सहायता देने का फैसला किया है। सालाना ₹3,000 की राशि से पात्र परिवार तीन LPG सिलेंडर की लागत को कवर कर सकेंगे।

मटकी बांधते वक्त मौत ने छुआ! हाईटेंशन तार की चपेट में आया युवक, बुरी तरह झुलसा…जानिए पूरा मामला

जन्माष्टमी की तैयारी के बीच बिलासपुर में हादसा, राजीव गांधी चौक पर मटकी बांध रहा था रेहान खान; सिम्स में चल रहा इलाज

प्रेमी को बुलाने के लिए 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ी 3 बच्चों की मां, 5 घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा

पटना के मसौढ़ी में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब तीन बच्चों की मां अपने प्रेमी से मिलने की जिद में करीब 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। महिला ने प्रेमी पर रुपये की ठगी, यौन शोषण और मारपीट के आरोप लगाए। करीब पांच घंटे बाद पुलिस की समझाइश पर वह सुरक्षित नीचे उतरी।

यात्री आराम से बैठे थे और खंभे से भिड़ गया IndiGo प्लेन, एयरपोर्ट पर होते होते रह गया बड़ा हादसा…

श्रीनगर एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नवी मुंबई से पहुंचा यात्रियों से भरा IndiGo विमान पार्किंग के दौरान VDGS खंभे से टकरा गया। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी यात्री या क्रू सदस्य को चोट नहीं आई।

जलती चिता के पास तलवार लेकर पहुंची ‘लेडी अघोरी’, फिर जो किया उसे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

उज्जैन में खुद को अघोरी बताने वाली महिला काली नंद गिरी विवादों में घिर गई है। पुलिस के मुताबिक, सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में उसे जलती चिता के पास कथित तौर पर मानव मांस खाते हुए देखा गया। शिकायत के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पत्नी का जन्मदिन मनाया, फिर भेजा ‘माफ करना… अलविदा’ मैसेज; घर पहुंची तो उड़ गए होश

हैदराबाद में पत्नी का जन्मदिन मनाने के कुछ घंटे बाद 40 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। घटना से पहले उसने पत्नी को WhatsApp पर ‘माफ करना… अलविदा’ का मैसेज भेजा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

36 हजार फीट पर अचानक ‘कंट्रोल’ से बाहर हुआ विमान! AI-2379 की जांच में हाइड्रॉलिक फेलियर से लेकर पायलट टेस्ट तक बड़े खुलासे

फुकेत-दिल्ली फ्लाइट में एक के बाद एक तीनों हाइड्रॉलिक सिस्टम ने दिया जवाब, करीब 300 फीट बदली ऊंचाई; लैंडिंग के बाद कमांडर का साइको-एक्टिव टेस्ट ‘नॉन-नेगेटिव’

रोहिणी नक्षत्र का अद्भुत संयोग! 4 सितंबर को मध्यरात्रि 12:20 पर होगा कान्हा का जन्म, पंचांग और राशिफल

4 सितंबर 2026 जन्माष्टमी पंचांग: अष्टमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र, निशिता पूजा मुहूर्त 11:57 PM, पारण समय और मेष से मीन तक विशेष जन्माष्टमी राशिफल।

निजी विश्वविद्यालयों को राज्यपाल रमेन डेका की दो टूक: गुणवत्ता और रोजगारपरक शिक्षा पर दें जोर, शोध में पारदर्शिता जरूरी

राज्यपाल ने कहा कि विश्वविद्यालयों में विद्यार्थियों और शिक्षकों का अनुपात संतुलित होना चाहिए। साथ ही विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के प्रयास किए जाएं और प्रत्येक विश्वविद्यालय में कम से कम 1000 विद्यार्थियों की संख्या सुनिश्चित करने की दिशा में काम किया जाए।

टोल बैरियर गिरने से कैबिनेट मंत्री की गाड़ी क्षतिग्रस्त, PA पर टोलकर्मी से मारपीट का आरोप; थाने पहुंचा मामला

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बिलासपुर से अंबिकापुर की ओर जा रही थीं। रात करीब 12:30 बजे उनका काफिला लहपटरा टोल नाके पर पहुंचा। काफिले में दो वाहन थे। सबसे आगे चल रही इनोवा के टोल बैरियर पार करते ही स्वचालित सिस्टम से बूम नीचे आ गया। इसी दौरान पीछे से आ रही मंत्री की फॉर्च्यूनर के ऊपर बैरियर गिर गया, जिससे वाहन को नुकसान पहुंचा।

CGPSC 2025 पर फिर उठे सवाल: 265 पदों के लिए सिर्फ 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू में शॉर्टलिस्ट, 187 उम्मीदवारों को लेकर विवाद

CGPSC 2025 में कुल 265 पद विज्ञापित किए गए हैं। अभ्यर्थियों का दावा है कि नियम के अनुसार विज्ञापित पदों की संख्या के मुकाबले कम से कम तीन गुना उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाना चाहिए। इस हिसाब से 795 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाना चाहिए था।

39 दिन से लापता बेटी, थाने के चक्कर काटता रहा पिता… कार्रवाई नहीं हुई तो SSP से लगाई गुहार

पीड़ित पिता ने पुलिस अधिकारियों को आवेदन सौंपकर बेटी को जल्द तलाशने, मामले की निष्पक्ष जांच कराने और कार्रवाई में कथित लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ उचित कदम उठाने की मांग की है।

नेपाल-तिब्बत सीमा पर फिर प्रकृति का कहर! 5 तीव्रता के भूकंप से हिली धरती

भूकंप की पुष्टि के बाद सीमावर्ती हिमालयी क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है। हालांकि शुरुआती तौर पर किसी बड़े जान-माल के नुकसान की सूचना सामने नहीं आई है। NCS के आंकड़ों के मुताबिक उसी क्षेत्र में बाद में 3.4 तीव्रता का एक और झटका भी दर्ज किया गया।

CCTV ने खोला मर्डर का राज! हथौड़ा लेकर पहुंचा संदिग्ध, रेलवे ठेकेदार के सुपरवाइजर की हत्या

पुलिस की जांच में घटनास्थल के पास लगे CCTV कैमरों की फुटेज से महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। फुटेज में करीब 25 से 30 वर्ष का एक संदिग्ध युवक हाथ में हथौड़ा लेकर घटनास्थल की ओर जाता दिखाई दे रहा है। हालांकि हत्या का दृश्य कैमरे में कैद नहीं हुआ है, लेकिन वारदात के दौरान पीड़ित की चीखें CCTV फुटेज में रिकॉर्ड हुई हैं।

12 साल पुरानी भर्ती पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: महिला आरक्षित पदों पर पुरुषों की नियुक्ति गैरकानूनी

रायपुर नगर निगम ने वर्ष 2013-14 में सहायक शिक्षक (शिक्षाकर्मी वर्ग-3, विज्ञान) के कुल 204 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था। भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद ओबीसी महिला वर्ग के लिए आरक्षित 12 पदों पर नियम विरुद्ध तरीके से पुरुष उम्मीदवारों की नियुक्ति कर दी गई।

खुशखबरी: रूपजीवन अस्पताल के 20 साल पूरे, 20 जरूरतमंदों की मुफ्त होगी कान की सर्जरी – जल्द कराएं रजिस्ट्रेशन

रूपजीवन हॉस्पिटल रायपुर के 20 साल पूरे। 20 जरूरतमंद मरीजों के लिए निःशुल्क कान सर्जरी कैंप। जानें कब जरूरत पड़ती है सर्जरी की और कैसे कराएं रजिस्ट्रेशन। अंतिम तिथि 6 सितंबर तक ही।

छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, रायपुर में रुक-रुककर बरस रहे बादल; इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय है। रायपुर समेत कई जिलों में बारिश का दौर जारी है। प्रदेश में अब तक 925 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है। मौसम विभाग ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और कोरिया में ऑरेंज अलर्ट, जबकि 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

बैग एयरलाइन के भरोसे छोड़े, सामान हुआ ‘गायब’… 10 साल बाद इंडिगो को भरना पड़ा इतने लाख का हर्जाना

एयरलाइन ने कहा- जिम्मेदारी नहीं, आयोग ने कहा- यात्री की गलती नहीं थी; तीन बैग के बदले मिलेगा ₹1.50 लाख, मानसिक क्षतिपूर्ति और मुकदमे का खर्च भी

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगेगी आग? कच्चा तेल 97 डॉलर पार, OMCs ने बताया कब बढ़ेंगे रेट

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने पेट्रोल-डीजल और LPG के दाम को लेकर चिंता बढ़ा दी है। ब्रेंट क्रूड 97 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच चुका है। हालांकि फिलहाल पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने की योजना नहीं है, लेकिन क्रूड लंबे समय तक 95-100 डॉलर के ऊपर रहा तो तेल कंपनियां कीमतों की समीक्षा कर सकती हैं।

You may have missed