उत्तर प्रदेश के चंदौली में प्रेम विवाह से नाराज पिता ने पितृपक्ष के दौरान अपनी जीवित बेटी के नाम से पिंडदान कराया। घटना जगदीश सराय गांव की बताई जा रही है। Read More
झांसी में नवरात्रि की तैयारियों के बीच मुस्लिम शिल्पकार अब्दुल खलील मां दुर्गा की प्रतिमाओं को अंतिम रूप दे रहे हैं। 13 साल की उम्र में पिता से यह हुनर सीखने वाले खलील करीब 26 वर्षों से इस परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। Read More
उत्तर प्रदेश में होटल, रेस्टोरेंट और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने जरूरी मानक जारी किए हैं। बड़े कारोबारियों को मेन्यू में इस्तेमाल होने वाले तेल, शाकाहारी-मांसाहारी भोजन, कृत्रिम रंग, मिठास और एलर्जी पैदा करने वाली सामग्री की जानकारी देनी होगी। Read More
कुशीनगर में महिला टीचर से कथित आपत्तिजनक व्यवहार का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने निजी स्कूल मैनेजर दिनेश राय को गिरफ्तार किया है। मामले में BNS की विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज कर जांच की जा रही है। Read More
ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती स्लीपर बस में अचानक भीषण आग लग गई। हादसे में 9 यात्रियों की मौत हो गई है। बस में करीब 40 से 50 लोग सवार बताए जा रहे हैं। पुलिस और फायर विभाग की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। Read More
जालौन के राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में नर्सिंग छात्रों और एमबीबीएस इंटर्न के बीच विवाद के बाद जमकर मारपीट हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। दोनों पक्षों ने शिकायत देकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। Read More
गोरखपुर के कैंपियरगंज क्षेत्र में एक कंप्यूटर सेंटर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में शिक्षक छात्रा के साथ कथित अशोभनीय हरकत करता दिखाई दे रहा है। छात्रा के भाई ने शिक्षक को सेंटर में ही थप्पड़ मारे। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। Read More
यूपी के बुलंदशहर में एक महिला के कथित तौर पर अपने भांजे के साथ घर से चले जाने का मामला सामने आया है। पति का आरोप है कि घर से नकदी और जेवरात भी गायब हैं। उसने SSP कार्यालय पहुंचकर पत्नी और बेटे को तलाशने की मांग की है। Read More
झांसी के पहूज बांध में सोशल मीडिया रील के लिए स्टंट करना 32 वर्षीय युवक को भारी पड़ गया। करीब 30 फीट की ऊंचाई से पानी में छलांग लगाने के दौरान उसके दोनों पैर चट्टान से टकरा गए। हादसे में दोनों पैरों में फ्रैक्चर हुआ है। Read More
कानपुर के भीकम सिंह पार्क में जलभराव और बदहाली से नाराज पार्षद मेराज गंदे पानी में लेटकर विरोध करने लगे। पार्षद ने आरोप लगाया कि शिकायतों के बावजूद पार्क की समस्या दूर नहीं हुई। Read More
अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट ने अपने पहले CEO के नाम का ऐलान कर दिया है। रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। 5585 आवेदनों की लंबी चयन प्रक्रिया के बाद तीन नामों का पैनल तैयार हुआ था, जिसमें से जितेंद्र मिश्रा के नाम पर अंतिम मुहर लगी।
Read More
गोरखपुर में मां की डांट से नाराज 9वीं की छात्रा 100 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गई। करीब तीन घंटे बाद महिला दारोगा ने बातचीत कर उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन छात्रा ने छलांग लगा दी। दारोगा ने उसे हवा में ही पकड़ लिया और बड़ा हादसा टल गया। Read More
यूपी में बुजुर्गों को बड़ी राहत मिली है। अब देखभाल नहीं करने या दुर्व्यवहार करने वाली संतान और आश्रित रिश्तेदार के खिलाफ संपत्ति से बेदखली की कार्रवाई हो सकेगी। Read More
ललितपुर में 21 साल की आरती जमीन पर बैठकर मोबाइल चला रही थी, तभी अचानक गिर पड़ी। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने हार्ट अटैक की आशंका जताई है। Read More
झांसी में 2 बीघा जमीन के विवाद ने पिता के अंतिम संस्कार को करीब 35 घंटे तक रोक दिया। रजिस्ट्री में पहले ओटीपी और फिर सर्वर की समस्या के बाद आखिरकार पुलिस की समझाइश से अंतिम संस्कार कराया गया। Read More
जालौन के कालपी क्षेत्र में एक महिला का प्रेमी कथित तौर पर घर के कमरे में रखे लोहे के संदूक के अंदर छिपा मिला। बताया जा रहा है कि वह दिनभर संदूक में छिपा रहता था और रात में बाहर निकलता था। आहट सुनकर संदूक खोला गया तो मामला सामने आया और गांव में हंगामा मच गया। Read More
प्रतापगढ़ में भारी बारिश के कारण 100 साल पुराना मकान गिरने से एक ही परिवार के छह लोगों की जान चली गई। हादसे में दो मासूम बच्चों समेत परिवार के छह सदस्य मलबे में दब गए। Read More
जानकारी के मुताबिक, कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र के सेला गांव निवासी 18 वर्षीय नवल किशोर ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। इसके बाद उसे इलाज के लिए महोबा जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। Read More