MAHOBA NEWS : उत्तरप्रदेश के महोबा जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड का एक वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन की व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े हो गए हैं। वीडियो में इमरजेंसी वार्ड में भर्ती एक युवक और उससे मिलने पहुंची युवती एक-दूसरे से गले मिलकर रोते हुए नजर आ रहे हैं। यह पूरा घटनाक्रम वार्ड में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुआ है।
#महोबा – अस्पताल में भर्ती प्रेमी ने प्रेमिका के साथ किया चुम्बन कांड ,जहरीला पदार्थ खाकर अस्पताल में भर्ती प्रेमी से मिलने पहुँची थी प्रेमिका ,अश्लीलता अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद ,जिला मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड का मामला।@UPGovt@brajeshpathakup pic.twitter.com/PtuOmvoEWm
— Pankaj Kumar Gupta (@samacharpankaj) July 28, 2026

जानकारी के मुताबिक, कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र के सेला गांव निवासी 18 वर्षीय नवल किशोर ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। इसके बाद उसे इलाज के लिए महोबा जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था।

इलाज के दौरान उससे मिलने एक युवती अस्पताल पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों के बीच वार्ड में ऐसा व्यवहार हुआ, जिसे लेकर वहां मौजूद मरीजों और उनके परिजनों ने आपत्ति जताई। लोगों का कहना है कि इमरजेंसी वार्ड जैसे संवेदनशील स्थान पर इस तरह की स्थिति से अन्य मरीज और तीमारदार असहज हुए।

वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और इमरजेंसी वार्ड में निगरानी को लेकर सवाल उठने लगे हैं। लोगों ने अस्पताल परिसर में अनुशासन बनाए रखने और व्यवस्था को बेहतर करने की मांग की है।

फिलहाल, अस्पताल प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की जांच के बाद तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।






































