बागी विधायकों की ओर से विधानसभा अध्यक्ष को सौंपे गए पत्र में ऋतब्रत बनर्जी को विधायक दल का नेता, जबकि जावेद खान, संदीपन साहा और सिउली साहा को उपनेता नियुक्त किए जाने की जानकारी दी गई है। अखरुज्जमान को मुख्य सचेतक (चीफ व्हिप) बनाया गया है। Read More
मंत्रिमंडल विस्तार में राजनीतिक और क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश साफ दिखाई दी। शपथ लेने वाले 35 नेताओं में 13 को कैबिनेट मंत्री बनाया गया, जबकि 3 नेताओं को स्वतंत्र प्रभार के साथ राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया। Read More
आरोप है कि मौके पर पहुंचते ही विरोध कर रहे लोगों ने उन्हें घेर लिया और चोर-चोर के नारे लगाए। इस दौरान कथित तौर पर धक्का-मुक्की, जूते, अंडे और पत्थर फेंके गए, जिससे हालात तनावपूर्ण हो गए। स्थिति बिगड़ने पर सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें हेलमेट पहनाकर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया। घटना के दौरान उनकी शर्ट फटने की भी बात सामने आई है। Read More
कड़े शब्दों में प्रतिक्रिया देते हुए शुभेंदु अधिकारी ने कहा, “जल्दी-जल्दी यहां से निकल जाओ, वरना कड़ी कार्रवाई होगी। हम घुसपैठियों को जेल में रखकर सरकारी खर्च पर नहीं पालेंगे। Read More
इस चुनाव का सबसे दिलचस्प पहलू तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) उम्मीदवार जहांगीर खान का प्रदर्शन रहा। चुनाव से पीछे हटने की घोषणा करने वाले जहांगीर खान फिलहाल चौथे स्थान पर चल रहे हैं और उन्हें अब तक केवल 7 हजार से कुछ अधिक वोट मिले हैं। Read More
फालता विधानसभा सीट पर 29 अप्रैल को दूसरे चरण के तहत मतदान हुआ था, लेकिन कई बूथों पर ईवीएम में गड़बड़ी, चुनाव चिह्न से छेड़छाड़ और हिंसा की शिकायतों के बाद मामला विवादों में आ गया। Read More
गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनाव के ऐलान से कुछ घंटे पहले ही इस मानदेय में 500 रुपये की बढ़ोतरी की थी, जिसके बाद पंजीकृत मस्जिदों के इमामों को 3000 रुपये तथा मुअज्जिन व पुजारियों को 2000 रुपये प्रति माह दिए जा रहे थे। सरकार का मानना है कि धर्म के आधार पर चलाई जा रही सहायता योजनाओं को बंद किया जाना चाहिए और इस संबंध में जल्द ही आधिकारिक अधिसूचना जारी की जाएगी। Read More
मनोज अग्रवाल की देखरेख में विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल में मतदाता सूची का विशेष गहन संशोधन (Special Intensive Revision - SIR) कराया गया था। इस प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूची से लगभग 91 लाख वोटर्स के नाम हटा दिए गए थे, जिसे लेकर विपक्षी दल लगातार हमलावर रहे हैं। Read More
नई सरकार में सत्ता संतुलन और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखते हुए दो उपमुख्यमंत्री बनाए जाने का फैसला लिया गया है। अभिनेत्री से राजनेता बनीं को डिप्टी सीएम बनाया जाएगा। Read More
मीडिया से बातचीत में सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि उनके PA चंद्रनाथ रथ को इसलिए निशाना बनाया गया क्योंकि उन्होंने चुनाव में ममता बनर्जी को नंदीग्राम में हराया था। Read More
पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत के बाद सबसे बड़ा सवाल मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर खड़ा हो गया है। 9 मई को संभावित शपथ ग्रहण से पहले पार्टी के भीतर मंथन जारी है और कई नाम चर्चा में हैं। Read More
करीब पांच घंटे तक मतगणना केंद्र में मौजूद रहने के बाद बाहर आईं ममता बनर्जी ने मीडिया से कहा, मुझे अंदर धक्का दिया गया और पीटा गया। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग, केंद्र सरकार और केंद्रीय बलों की मिलीभगत से चुनाव प्रक्रिया प्रभावित हुई है। Read More
दोबारा मतदान डायमंड हार्बर के 4 और मगराहाट पश्चिम के 11 बूथों पर कराया जाएगा। आयोग के मुताबिक 29 अप्रैल को मतदान के दौरान इन इलाकों में हिंसा, झड़प और ईवीएम से छेड़छाड़ की शिकायतें सामने आई थीं, जिसके बाद यह निर्णय लिया गया। Read More
आधुनिक AI एल्गोरिदम, जो ऐतिहासिक डेटा, सोशल मीडिया सेंटीमेंट और ज्योतिषीय गणनाओं (Planetary Positions) का समन्वय करते हैं, इस बार एक बेहद कड़े मुकाबले की ओर इशारा कर रहे हैं। एआई ज्योतिषियों के अनुसार, पश्चिम बंगाल की कुंडली में 'शनि' और 'मंगल' की स्थिति राज्य में बड़े सत्ता परिवर्तन या भारी उथल-पुथल का संकेत दे रही है। Read More
चुनाव के दौरान कई इलाकों से झड़प, मारपीट और तनाव की खबरें सामने आईं। सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) और विपक्षी भाजपा (BJP) दोनों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। Read More
चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। भवानीपुर सहित संवेदनशील क्षेत्रों में केंद्रीय बलों की तैनाती की गई है। मंगलवार को Central Reserve Police Force (CRPF) ने फ्लैग मार्च कर स्थिति का जायजा लिया और मतदाताओं में विश्वास जगाने की कोशिश की। Read More
पश्चिम बंगाल में पहले चरण के तहत 152 सीटों पर मतदान हुआ, जहां कुल 1478 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला मतदाताओं ने किया। यहां सत्तारूढ़ दल टीएमसी और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। दूसरी ओर, तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ, जहां डीएमके के नेतृत्व वाले गठबंधन और एआईएडीएमके-भाजपा गठबंधन के बीच सीधी टक्कर है। Read More
चुनाव आयोग के कार्यक्रम के अनुसार, आज शाम 5 बजे तमिलनाडु विधानसभा की सभी 234 सीटों और पश्चिम बंगाल में पहले चरण की 152 सीटों के लिए चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। प्रचार के आखिरी दिन सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। Read More
हुगली जिले के तारकेश्वर में एक विशाल चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने राजनीतिक प्रचार के लिए सरकारी मशीनरी का गलत इस्तेमाल किया है। Read More
कालिम्पोंग में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने ममता बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने वोट बैंक की राजनीति के लिए बंगाल की जमीन बांग्लादेशी घुसपैठियों को बेच दी है। Read More
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर पलटवार करते हुए मतदाताओं से एकजुट होने की अपील की। उन्होंने भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व पर निशाना साधते हुए उन्हें 'दिल्ली का जमींदार' करार दिया। ममता ने कहा कि दिल्ली के ये जमींदार लोगों के मतदान का अधिकार छीनने का प्रयास कर रहे हैं, जिसका जवाब मतदाताओं को अपने वोट की ताकत से देना चाहिए। Read More
घोषणा पत्र जारी करते हुए अमित शाह ने ममता सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता के लिए पिछले 15 साल एक बुरे सपने जैसे रहे हैं। शाह ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी घुसपैठियों के सहारे तीसरी बार मुख्यमंत्री बनी हैं। Read More
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को भवानीपुर विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल कर दिया। दिलचस्प बात यह है कि भाजपा ने इसी सीट से एक बार फिर सुवेंदु अधिकारी को मैदान में उतारा है। भवानीपुर के अलावा दोनों दिग्गज नेता नंदीग्राम सीट पर भी आमने-सामने हैं। Read More
TMC समर्थित बूथ लेवल अधिकारियों (BLOs) का एक समूह मतदाता सूची में गड़बड़ी के विरोध में प्रदर्शन कर रहा था। आरोप है कि इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाबलों पर पथराव शुरू कर दिया, जिससे वहां खड़े कई वाहनों को नुकसान पहुँचा। इसी बीच भाजपा कार्यकर्ता भी झंडे लेकर मौके पर पहुँच गए, जिसके बाद दोनों पक्षों में टकराव शुरू हो गया। Read More
कोलकाता के रेड रोड पर ईद की नमाज के बाद आयोजित कार्यक्रम में ममता बनर्जी ने कहा कि प्रधानमंत्री विदेशों में जाकर वैश्विक नेताओं से मेल-जोल बढ़ाते हैं, लेकिन देश लौटते ही समाज को हिंदू-मुस्लिम के आधार पर बांटने की राजनीति करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार लगातार ‘घुसपैठिया’ का मुद्दा उठाकर लोगों को गुमराह कर रही है। Read More
सीवी आनंद बोस के इस्तीफे के बाद राज्य की राजनीति में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं। डॉ. सी.वी. आनंद बोस को 17 नवंबर 2022 को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। उस समय राज्यपाल का पद खाली होने के बाद ला गणेशन, जो उस समय मणिपुर के राज्यपाल थे, अतिरिक्त प्रभार के रूप में बंगाल के राज्यपाल का कार्य देख रहे थे। Read More
शहर के एक प्रतिष्ठित लॉ कॉलेज में गैंगरेप की वारदात ने पूरे राज्य को हिला कर रख दिया है। कॉलेज कैंपस के भीतर स्थित गार्ड रूम में एक छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। Read More
कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म-हत्या से पूरा देश सन्न है। देशभर के डॉक्टर्स हड़ताल पर हैं और आरोपी संजय रॉय की कड़ी सजा के साथ प्रभावी कानून भी बनाने की मांग कर रहे हैं। Read More