KOLKATA NEWS. पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर करते हुए भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। शुक्रवार को कोलकाता के कन्वेंशन सेंटर में आयोजित भाजपा विधायक दल की बैठक में को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुन लिया गया। इसके साथ ही उनका मुख्यमंत्री बनना तय हो गया है। बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे।

बैठक की शुरुआत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा सुवेंदु अधिकारी के नाम का प्रस्ताव रखने से हुई। प्रस्ताव रखते ही सभी नवनिर्वाचित विधायकों ने जोरदार समर्थन जताया और सर्वसम्मति से उन्हें अपना नेता चुन लिया। भाजपा की यह जीत राज्य की राजनीति में एक नए अध्याय के रूप में देखी जा रही है।

दो डिप्टी सीएम के जरिए साधा जाएगा क्षेत्रीय संतुलन
नई सरकार में सत्ता संतुलन और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखते हुए दो उपमुख्यमंत्री बनाए जाने का फैसला लिया गया है। अभिनेत्री से राजनेता बनीं को डिप्टी सीएम बनाया जाएगा। दूसरा उपमुख्यमंत्री उत्तर बंगाल से एक वरिष्ठ पुरुष विधायक होंगे, जिनके नाम की घोषणा जल्द की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी अपने पास गृह विभाग भी रखेंगे।

ममता के गढ़ में भाजपा की सेंध
इस चुनाव में सुवेंदु अधिकारी की जीत को भाजपा के लिए सबसे बड़ी राजनीतिक उपलब्धि माना जा रहा है। उन्होंने भवानीपुर सीट पर मुख्यमंत्री को मात दी। इससे पहले 2021 में भी नंदीग्राम में उन्होंने ममता बनर्जी को हराया था। इस बार भाजपा ने राज्य में शानदार प्रदर्शन करते हुए 207 सीटों पर जीत दर्ज की है।

ब्रिगेड परेड ग्राउंड में होगा भव्य शपथ ग्रहण
नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार सुबह 10 बजे में आयोजित किया जाएगा। समारोह में प्रधानमंत्री , अमित शाह समेत एनडीए के कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की संभावना है। बैठक के बाद अमित शाह और सुवेंदु अधिकारी ने पहुंचकर पूजा-अर्चना की और राज्य की खुशहाली की कामना की।



































