छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कुनकुरी में एक लोनर हाथी चर्च और अस्पताल परिसर में घुस गया और बाउंड्रीवॉल को नुकसान पहुंचाया। वहीं, कांकेर के खपरापारा में दो जंगली भालुओं की भिड़ंत का वीडियो वायरल हो रहा है। वन विभाग ने लोगों से वन्यजीवों से दूरी बनाए रखने की अपील की है। Read More
जशपुर के कुनकुरी में पुलिस को बड़ा चकमा देते हुए एक आरोपी जंजीर समेत फरार हो गया। बाइक गिरने के बाद पकड़ने पहुंचे दो पुलिसकर्मियों को आरोपी ने दांत से काटकर घायल कर दिया। पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी है। Read More
जशपुर में निजी फोटो और वीडियो वायरल कर धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से मोबाइल फोन और दो सिम कार्ड जब्त किए हैं। Read More
घटना की जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि कोमडो गांव निवासी अवधेश राम उर्फ गुटका (30) मृतका की बेटी को कथित तौर पर लगातार परेशान करता था। धनमनी बाई ने इसका विरोध करते हुए आरोपी को बेटी को परेशान न करने की हिदायत दी थी। Read More
जशपुर के डोभा गांव में तंबाकू मांगने को लेकर विवाद में 22 वर्षीय युवक पर लोहे की रॉड से हमला किया गया। गंभीर हालत में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। Read More
जशपुर जिला अस्पताल में मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट के बदले कथित रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया है। शिकायत के बाद प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। Read More
मृतका नबिना राठिया घटना के समय अपने घर के आंगन में थी। इसी दौरान उसके ससुर सुखसिंह राठिया (50) ने उसे टोनही बताकर विवाद शुरू कर दिया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी घर के भीतर गया और लकड़ी का मोटा डंडा लेकर लौट आया। इसके बाद उसने महिला के सिर पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। Read More
पुलिस द्वारा चलाए गए इस विशेष अभियान के तहत सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक सभी गांवों में एक साथ चौपाल लगाई गई। इस दौरान ग्रामीणों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट का उपयोग करने और नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने के प्रति जागरूक किया गया। Read More
महिला ने घटना से पहले डायल 112 पर संपर्क कर अपनी स्थिति की जानकारी दी थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे सुरक्षित नीचे लाने और समझाने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति को नियंत्रित नहीं किया जा सका। Read More
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। वहीं सूचना पर पहुंची पत्थलगांव थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। Read More
जनचौपाल के दौरान मुख्यमंत्री ने “लखपति दीदी” सुमिला कोरवा और पुष्पलता चौहान से बातचीत की और उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि महिला स्व-सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि राज्य में अब तक 8 लाख और देशभर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 3 करोड़ से अधिक “लखपति दीदी” बन चुकी हैं। Read More
सूचना मिलते ही प्रशासन तत्काल सक्रिय हुआ। कलेक्टर रोहित व्यास और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया। जांच के दौरान कहीं भी विमान हादसे के कोई साक्ष्य नहीं मिले। Read More
वीडियो में हो रही बातचीत से खुलासा हुआ है कि पीड़ित ने अपने इलाज में लगभग 45 हजार रुपये खर्च किए थे, जिसमें IVF का खर्च भी शामिल था। ड्रेसर वीडियो में यह कहते हुए सुनाई दे रहा है कि "अगर हम बिल को रायपुर भेज देते, तो वहाँ से पास नहीं होता क्योंकि IVF का पैसा नहीं मिलता है।" वह पीड़ित पर दबाव बना रहा था कि वह काम कराने के बदले उसे पैसे दे। Read More
जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां गांव के पास स्थित तालाब में डूबने से दो बच्चों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे खेलते-खेलते तालाब के पास पहुंच गए और हादसे का शिकार हो गए। बच्चों की तलाश के लिए पुलिस और स्थानीय लोगों ने व्यापक स्तर पर खोजबीन शुरू की थी, इसी दौरान तालाब में दोनों के शव बरामद किए गए। Read More
6 मार्च 2026 को गोईदी बाई का शव उसके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। मृतिका के भाई सहलू राम ने सन्ना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने जाँच शुरू की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि महिला की मौत उसके निजी अंगों (प्राइवेट पार्ट) में लकड़ी के डंडे से पहुँचाई गई गंभीर चोटों के कारण हुई है। Read More
भाई को डूबता देख बड़ी बहन योगिता ने उसे बचाने के लिए तुरंत तालाब में छलांग लगा दी। लेकिन तालाब में पानी अधिक गहरा होने के कारण वह भी खुद को संभाल नहीं पाई और दोनों भाई-बहन देखते ही देखते पानी में डूब गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोग और ग्रामीण बच्चों की तलाश में जुट गए, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल पाया। Read More
नाबालिग पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। इसी बात से नाराज होकर सरपंच ने कथित तौर पर पीड़िता और उसके परिवार को समाज से अलग करने का फैसला सुना दिया। Read More
दो बहनें अपने चाचा के घर मेहमान बनकर आई थीं और शाम के वक्त वापस अपने गांव लौट रही थीं। रास्ते में एक चौक पर नशे की हालत में मौजूद 9 युवकों ने उन्हें अकेला देखकर घेर लिया। बड़ी बहन किसी तरह जान बचाकर भागने में सफल रही, लेकिन आरोपियों ने छोटी बहन को पकड़ लिया। Read More
आरोपियों ने दूसरे दिन पहचाने जाने के डर से उसका गला दबाया। उन्होंने उसे मरा समझकर सड़क किनारे फेंक दिया और फरार हो गए। पीड़िता के गले और शरीर पर गंभीर चोटों के निशान हैं। उसे बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर भेजा गया है। Read More
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ पति की शराब पीने की लत और घरेलू हिंसा से तंग आकर पत्नी ने उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी पत्नी ने अपने पति का शव ठिकाने लगाने में अपने पड़ोसी और नाबालिग बेटियों की मदद ली। Read More
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शासकीय स्कूल में पदस्थ शिक्षक ने कक्षा 11वीं और 12वीं की छात्राओं को बाइबिल की किताबें बांट दीं। मामला सामने आते ही हड़कंप मच गया। स्कूल के प्राचार्य ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। Read More
जशपुर जिले के थाना नारायणपुर अंतर्गत ग्राम ढोढीपहरी (कुरुम ढोढा) में एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक युवक ने सब्जी पकाने जैसी मामूली बात पर हुए विवाद के बाद अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। Read More
जशपुर जिले के चौकी दोकड़ा क्षेत्र से नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगाने और हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा ले जाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी जीजा को जशपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में मोटरसाइकिल से कोरबा तक भगाने में सहयोग करने वाला सहआरोपी भी पुलिस के हत्थे चढ़ा है। Read More
जशपुर जिले के थाना नारायणपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केराडीह, रैनीडांड में हुई लाखों की चोरी का जशपुर पुलिस ने खुलासा करते हुए अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नगद, सोने-चांदी के आभूषण, मोबाइल फोन और एक लग्जरी हैरियर कार समेत कुल लगभग 51 लाख 82 हजार 300 रुपये कीमत का माल जब्त किया है। Read More
मैं तुम्हारे बिना नहीं रह सकता... यह वो झूठा वाक्य था जिसे सच मानकर जशपुर की एक 15 साल की लड़की घर की दहलीज लांघ गई। नतीजा यह हुआ कि उसे जशपुर से केरल और फिर झारखंड तक दर-दर भटकना पड़ा और शारीरिक शोषण का शिकार होना पड़ा। जशपुर पुलिस ने इस दुखद सफर का अंत आरोपी अशोक यादव की गिरफ्तारी के साथ किया है। Read More
जशपुर जिले में दो गुमशुदा युवकों की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। थाना तुमला अंतर्गत चौकी कोल्हेनझरिया क्षेत्र के ग्राम सेरमाटोली निवासी विलियम कुजूर (31) और दिलीप राम खड़िया (23) की लाशें पुलिस ने कागजपुड़ा डेम से बरामद की हैं। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि चार अन्य आरोपी फरार हैं। Read More