सरकार की ओर से जारी इस राशि का उपयोग निकायों में कर्मचारियों के वेतन, पेंशनभोगियों के सेवानिवृत्ति लाभों के भुगतान के साथ-साथ शहरों में मरम्मत, रखरखाव और अतिवृष्टि जैसी आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए किया जाएगा। Read More
मामला फरवरी 2024 का है। नाबालिग के पिता ने छुरिया थाने में बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से नाबालिग को रायगढ़ से बरामद किया। जांच में सामने आया कि नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाया गया था। Read More
ED की टीम ने दुर्ग की जैन गली स्थित कारोबारी सजल जैन के निवास समेत अन्य ठिकानों पर दबिश दी। इसके अलावा रियल एस्टेट कारोबारी विश्वास गुप्ता से जुड़े परिसरों पर भी जांच की गई। अधिकारियों ने घर और कार्यालयों में मौजूद जमीन-जायदाद से जुड़े दस्तावेज, वित्तीय लेनदेन के रिकॉर्ड और अन्य कारोबारी कागजात खंगाले। Read More
भाजपा की ओर से जारी कार्टून पोस्टर में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं को दर्शाया गया है। पोस्ट के जरिए भाजपा ने कांग्रेस संगठन में अध्यक्ष पद को लेकर चल रही कथित खींचतान पर निशाना साधा। भाजपा ने पोस्ट के साथ लिखा- “अउ नहीं सहिबो, बदल के रहीबो”और इसे ‘कुर्सी दंगल’से जोड़ते हुए कांग्रेस पर तंज कसा। Read More
देखते ही देखते सांप ने उसे कई जगह डंस लिया और उसकी हालत बिगड़ गई। ग्रामीणों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन यहां भी कहानी ने ऐसा मोड़ लिया कि इलाज शुरू होने से पहले ही वह अस्पताल के गेट से फरार हो गया। अब परिजन उसकी तलाश में भटक रहे हैं। Read More
यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है जब इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के बाहर सुरक्षा बैरिकेड्स और पार्किंग पोल हटाए जाने की घटना को दो दिन ही हुए हैं। इसके बाद दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर हुई कार्रवाई को लेकर चर्चा तेज हो गई है। Read More
सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया गया कि जून में ही 124 करोड़ रुपये के फायर उपकरणों और दमकल वाहनों की खरीदी के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी। सबसे कम दर वाली कंपनी यानी एल-1 के साथ एग्रीमेंट किया जाना था, लेकिन निर्धारित समय सीमा बीत जाने के बावजूद अब तक अनुबंध नहीं हो सका है। Read More
सेंट्रल GST विभाग संबंधित फर्म के कारोबारी लेनदेन की निगरानी कर रहा था। इसी सिलसिले में टीम अचानक जोरापाली स्थित प्लांट पहुंची और दस्तावेजों की जांच शुरू की। अधिकारियों ने कंपनी के कर्मचारियों से भी कारोबार और रिकॉर्ड से संबंधित जानकारी ली। Read More
32 वर्षीय हीरा नागेश ने अपने पड़ोसी 38 वर्षीय खोलबहरा नागेश पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से खोलबहरा की मौके पर ही मौत हो गई। इससे पहले आरोपी ने 25 वर्षीय नरेंद्र पर भी जानलेवा हमला किया था। नरेंद्र किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकला। घायल नरेंद्र का उपचार मैनपुर अस्पताल में चल रहा है। Read More
घटना की जानकारी मिलने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी स्कूल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। स्कूल के प्रधान पाठक के अनुसार, छात्राओं ने भोजन में डामर जैसी गंध आने की शिकायत की थी। इसके बाद उन्हें भोजन करने से रोक दिया गया। Read More
सरकारी क्वार्टर निवासी शंकर साहू ड्राइवर हैं। मंगलवार को वह ड्यूटी पर गए थे, जबकि उनकी पत्नी सविता साहू घर में अकेली थीं। शाम करीब 4 बजे एक अज्ञात महिला चंदा मांगने के बहाने उनके घर पहुंची। सविता ने महिला से बातचीत की और रुपये लेने के लिए जैसे ही घर के अंदर गईं, आरोपी भी उनके पीछे-पीछे कमरे में दाखिल हो गई। Read More
कार्यशाला की खास बात यह रही कि POSH Act को केवल महिलाओं से संबंधित विषय तक सीमित नहीं रखा गया। महिला कर्मचारियों के लिए आयोजित प्रथम चरण के बाद इस विशेष सत्र में पुरुष अधिकारियों और कर्मचारियों को भी सक्रिय रूप से शामिल किया गया। इस दौरान स्पष्ट किया गया कि लैंगिक समानता और सुरक्षित कार्यस्थल किसी एक वर्ग की नहीं, बल्कि पूरे संस्थान की साझा जिम्मेदारी है। Read More
राजभवन मार्च के दौरान डाकबंगला चौराहे पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की थी। प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग पार कर आगे बढ़ने लगे। इसके बाद पुलिस ने इनकम टैक्स चौराहे पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। Read More
18 अगस्त को सूचना मिली थी कि पिकअप क्रमांक RJ-27-GE-6757 में ओडिशा के मलकानगिरी क्षेत्र से गांजे की बड़ी खेप भरकर कोंटा के रास्ते राजस्थान ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही कोंटा थाना पुलिस ने कोंटा-मोटू मुख्य मार्ग स्थित कृष्ण मंदिर चौक, वार्ड क्रमांक 5 डोंडरा के पास नाकाबंदी कर दी। Read More
आरोपी बच्चियों को चॉकलेट और अन्य खाने की चीजें देने के बहाने अपने पास बुलाता था। आरोप है कि इसी दौरान उसने तीनों बच्चियों के साथ गलत हरकत की। तीनों बच्चियों की उम्र करीब 8 से 9 वर्ष बताई जा रही है। Read More
शुभम अघरिया पर एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का आरोप था। रायगढ़ पुलिस ने उसे 14 अगस्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। बाल न्यायालय के आदेश के बाद 15 अगस्त को उसे रायगढ़ से बिलासपुर के संप्रेक्षण गृह में शिफ्ट किया गया था। Read More
पाकिस्तानी मूल के 73 वर्षीय शाबिर अहमद को ब्रिटेन की अदालत ने बच्चों के यौन शोषण के मामले में 22 साल की जेल की सजा सुनाई थी। वह करीब 14 साल जेल में रहने के बाद रिहा हुआ है। इसके बाद ब्रिटिश सरकार ने उसकी नागरिकता समाप्त कर उसे पाकिस्तान भेजने की प्रक्रिया शुरू की। Read More
33 प्रतिभागियों के बीच हुए इस प्रतिष्ठित मंच पर गरिमा की उपलब्धि यहीं नहीं थमी। उनके आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और मंचीय प्रस्तुति के लिए उन्हें ‘मिसेज करिश्माई’ का प्रतिष्ठित उप-खिताब भी मिला। वहीं चांदी रंग के गाउन दौर में ‘सर्वश्रेष्ठ परिधान’ का ताज जीतकर उन्होंने अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रभाव छोड़ा। Read More
डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (DCP) सचिन शर्मा की ओर से दाखिल हलफनामे में कहा गया है कि प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा के लिए लगाए गए बैरिकेड तोड़ दिए और पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की। पुलिस के अनुसार, हालात बिगड़ने के बाद प्रदर्शन शांतिपूर्ण नहीं रहा और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा। Read More
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए प्रभावित ट्रेनों की सूची जारी की है। इसमें कई ट्रेनों को अलग-अलग तिथियों पर रद्द किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा और एक ट्रेन निर्धारित समय से देरी से रवाना होगी। Read More
स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके अपने पैतृक गांव संतुक पिंपरी पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने गांव के जिला परिषद स्कूल का निरीक्षण किया। स्कूल की जर्जर हालत, टूटी खिड़कियों और बुनियादी सुविधाओं की कमी को देखकर उन्होंने इसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया के माध्यम से स्कूल की बदहाली को सामने रखा। Read More
अलमारी की जांच करने पर उसमें रखी करीब 1.50 लाख रुपये की नकदी, सोने की माला, लॉकेट, चांदी की पायल, बिछिया और चूड़ा समेत अन्य जेवरात गायब मिले। Read More
सीतापुर हाईस्कूल के पास काशी विश्वनाथ ज्वेलर्स का संचालन करने वाले कारोबारी अरुणदेव सोनी 26 जुलाई को करीब 11:30 बजे स्कूटी से अपनी दुकान पहुंचे थे। उनके पास सोने-चांदी के जेवरात से भरा बैग था। उन्होंने स्कूटी में बैग रखा और दुकान का शटर खोलने लगे। इसी दौरान बदमाश स्कूटी से बैग लेकर फरार हो गए। Read More
घटना 15 अगस्त की बताई जा रही है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्कूल में आयोजित कार्यक्रम खत्म होने के बाद कुछ शिक्षिकाएं खाना खाने के लिए मंदिर हसौद इलाके के एक रेस्टोरेंट पहुंची थीं। बताया जा रहा है कि उन्होंने वहां शाकाहारी भोजन का ऑर्डर दिया। Read More
दीपक बैज ने महासमुंद सांसद रूप कुमारी चौधरी और सीजीएमएससी अध्यक्ष दीपक म्हस्के को भाजपा की राष्ट्रीय टीम में जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। हालांकि, उन्होंने कहा कि भाजपा के मुख्य संगठन में छत्तीसगढ़ के किसी वरिष्ठ नेता को बड़ी और प्रमुख जिम्मेदारी नहीं दी गई है। Read More
BILASPUR NEWS. वेतन निर्धारण में विभागीय गलती से हुए अतिरिक्त भुगतान की पांच साल बाद वसूली को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अवैध करार दिया है। जस्टिस बीडी गुरु की एकलपीठ ने पुलिस और राजस्व विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ जारी रिकवरी आदेशों को निरस्त करते हुए अब तक वसूली गई राशि कर्मचारियों को वापस लौटाने के... Read More
सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों को लेकर महत्वपूर्ण टिप्पणी की। पीठ ने कहा कि यदि कोई अदालत निर्देश जारी करती है तो उसे दोनों पक्षों को सुनने के बाद ही ऐसा करना चाहिए। शीर्ष अदालत ने प्रथम दृष्टया कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि हाईकोर्ट ने राहुल गांधी का पक्ष सुने बिना ही कुछ निर्देश जारी किए थे। Read More
इसके साथ ही दीपक म्हस्के को सोशल मीडिया संजोजक की कमान सौंपी गई है। ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं। इस नई टीम में छत्तीसगढ़ से इस बार कम नेताओं को अममियत दी गई है। पिछली बार की कार्यकारिणी में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, सरोज पांडेय, लता उसेंडी समेत कई नेताओं को महत्व दिया गया था, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ है। Read More
नई टीम में उत्तर प्रदेश को खास तवज्जो मिली है। 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए प्रदेश से छह नेताओं को अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं। इसके अलावा राजस्थान से तीन, दिल्ली से छह, महाराष्ट्र से चार तथा ओडिशा, आंध्र प्रदेश, पंजाब, पश्चिम बंगाल, केरल और बिहार से भी नेताओं को संगठन में जगह दी गई है। Read More