कोतवाली क्षेत्र के असैनी मोड़ के पास शुक्रवार दोपहर सनसनीखेज वारदात में अधिवक्ता सुयेब उर्फ बॉबी की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है। Read More
शहर के चिखली पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत शंकरपुर के पास पुलिस ने अवैध हथियार रखने और लोगों को डराने-धमकाने के आरोप में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से दो पिस्टल, दो कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। सभी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। Read More
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के मोरगा चौकी क्षेत्र अंतर्गत केंदई नेशनल हाईवे पर गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। झरने के पास दो कारों की आमने-सामने हुई जबरदस्त टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। Read More
माईलस्टोन जूनियर विंग में आज ‘वार्षिक खेलकूद समारोह’ का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की डायरेक्टर डॉ. ममता शुक्ला द्वारा मुख्य अतिथियों एवं अभिभावकों के स्वागत से हुई। Read More
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बलौदाबाजार जिले का रहने वाला एक 17 वर्षीय नाबालिग अपनी प्रेमिका से मिलने गया था, जिसके बाद वह अचानक लापता हो गया। 15 दिनों बाद उसका शव प्रेमिका के घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर जंगल में मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। Read More
चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी, योग्य अभ्यर्थियों को आवेदन के आधार पर शॉर्टलिस्ट कर एसएसबी इंटरव्यू और मेडिकल के जरिए फाइनल मेरिट में जगह मिलेगी
Read More
ग्रामीणों के आक्रोश के चलते रातभर प्लांट को चारों ओर से घेराव में रखा गया और बाहरी लोगों की आवाजाही रोक दी गई, हालात इतने बिगड़े कि कुछ समय के लिए पुलिस को भी पीछे हटना पड़ा
Read More
नागपुर मंडल में अधोसंरचना विकास कार्य करने के लिए समपार फाटक क्रमांक 481 (किमी 948/19-21) बोरतलाव–दरेकसा खंड पर बॉक्स पुशिंग कार्य के लिए आरएच-गर्डर (RH-Girder) लॉन्चिंग एवं डी-लॉन्चिंग का कार्य किया जाना प्रस्तावित
Read More
बांग्लादेश में 2024 में शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद पहली बार चुनाव हो रहे हैं, इसमें लंदन से आए तारिक रहमान प्रधानमंत्री बनने के और ज्यादा करीब पहुंच गए
Read More
छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में लौरमी तहसील में पदस्थ तहसीलदार शेखर पटेल के खिलाफ राजस्व पटवारी संघ लौरमी ने मोर्चा खोल दिया है। पटवारियों ने तहसीलदार पर मानसिक प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाते हुए जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। Read More
सक्ती जिले में बुधवार को दो अलग-अलग घटनाओं ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी। एक ओर एक युवक ने रेलवे ट्रैक पर आत्मघाती कदम उठाया, जबकि दूसरी घटना में अतिक्रमण विवाद से परेशान एक बुजुर्ग ने कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया। Read More
एसईसीएल चरचा क्षेत्र में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अनुकंपा नियुक्ति लेने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने रिकॉर्ड में हेरफेर कर जीवित व्यक्ति को मृत दर्शाया और वर्ष 1998 में नौकरी हासिल कर ली। करीब 28 साल बाद मामला उजागर होने पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Read More
छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैनपाट में 13 से 15 फरवरी तक आयोजित होने वाले मैनपाट महोत्सव को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कानून व्यवस्था एवं लोक शांति बनाए रखने के उद्देश्य से कलेक्टर अजीत वसंत ने तीन दिनों के लिए क्षेत्र की शराब दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। Read More
अब सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग (MSME) से जुड़े उद्यमी भी अपने नवाचारों को कानूनी सुरक्षा देकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहचान बना सकेंगे। सरकार की ओर से पेटेंट और ट्रेडमार्क पंजीयन पर आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई जा रही है। यह जानकारी गुरुवार को रुंगटा इंटरनेशनल स्किल्स यूनिवर्सिटी में स्थापित एमएसएमई फैसिलिटेशन सेंटर द्वारा आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में दी गई। Read More
छत्तीसगढ़ के पेंड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत पनकोटा गांव से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। वैलेंटाइन वीक के दौरान लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे एक युवक और युवती ने अलग-अलग स्थानों पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जांच में शादी में हो रही देरी और सामाजिक बदनामी का भय इस दुखद कदम की मुख्य वजह मानी जा रही है। Read More
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) देश के करीब 8 करोड़ सदस्यों के लिए बड़ा डिजिटल बदलाव लाने की तैयारी में है। संगठन अप्रैल 2026 तक अपना नया मोबाइल ऐप लॉन्च कर सकता है, जो EPFO 3.0 अपग्रेड का हिस्सा होगा। इस नई व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य पीएफ निकासी की प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल, तेज और पारदर्शी बनाना है। इसके जरिए सैलरीड कर्मचारियों को अपने ईपीएफ खाते से पैसा निकालने के लिए लंबी प्रक्रिया या हफ्तों इंतजार नहीं करना पड़ेगा। Read More
छत्तीसगढ़ में कोयला कारोबार से जुड़े बड़े व्यापारियों पर आयकर विभाग ने शिकंजा कस दिया है। गुरुवार सुबह आयकर विभाग की टीमों ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिले में एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी की। अचानक हुई इस कार्रवाई से प्रदेश के कारोबारी जगत में हड़कंप मच गया है। Read More
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवादों में डिजिटल साक्ष्यों को लेकर एक अहम और दूरगामी फैसला सुनाया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि निजता (प्राइवेसी) का अधिकार निष्पक्ष सुनवाई (फेयर ट्रायल) से ऊपर नहीं है। हाईकोर्ट ने कहा कि फैमिली कोर्ट को यह अधिकार है कि वह विवाद के निपटारे के लिए आवश्यक किसी भी डिजिटल सामग्री को साक्ष्य के रूप में स्वीकार कर सकती है। Read More
नक्सलवाद और झीरम घाटी कांड को लेकर कांग्रेस नेताओं के बयानों पर कश्यप ने कहा कि नक्सल समस्या के खिलाफ सरकार की कार्रवाई से विपक्ष असहज है। बस्तर क्षेत्र में हाल के वर्षों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है और नक्सल प्रभावित इलाकों में प्रशासन की बढ़ी है पहुंच
Read More
बिहार स्टूडेंट यूनियन ने 16 फरवरी को पटना कॉलेज से विधानसभा तक मार्च निकालने की घोषणा भी की थी। राज्यव्यापी आंदोलन की आशंका के बीच बीपीएससी की ओर से नोटिस जारी होने से अभ्यर्थियों में राहत मिली Read More
पिकअप वाहन अत्यधिक तेज गति में था और चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे सड़क किनारे पैदल चल रहे लोगों को चपेट में ले लिया, टक्कर इतनी भीषण थी कि आसपास के लोग दहल उठे
Read More
योजना के तहत अंत्योदय कार्डधारी परिवार, गरीबी रेखा के नीचे आने वाले गुलाबी व लाल राशन कार्ड धारक पात्र हैं, 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग, राज्य के कुछ कर्मचारी वर्ग और अन्य पात्र राशन कार्ड धारक भी अपनी पात्रता ऑनलाइन जांच कर बनवा सकते हैं कार्ड Read More
बीजापुर जिले में आदिवासी बच्चों की शिक्षा के नाम पर खर्च किए जा रहे करोड़ों रुपये में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितता सामने आई है। पोटाकेबिन आवासीय विद्यालयों में राशन और छात्रवृत्ति राशि के कथित गबन के मामले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए चार प्रभारी अधीक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। Read More
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ पति की शराब पीने की लत और घरेलू हिंसा से तंग आकर पत्नी ने उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी पत्नी ने अपने पति का शव ठिकाने लगाने में अपने पड़ोसी और नाबालिग बेटियों की मदद ली। Read More
राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस विभाग से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। टिकरापारा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आमानाका थाना में पदस्थ आरक्षक हिमांशु बर्मन को हेरोइन तस्करी के आरोप में रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब डेढ़ ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। Read More
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शासकीय स्कूल में पदस्थ शिक्षक ने कक्षा 11वीं और 12वीं की छात्राओं को बाइबिल की किताबें बांट दीं। मामला सामने आते ही हड़कंप मच गया। स्कूल के प्राचार्य ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। Read More
छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज द्वारा समान कानून को लेकर दिए गए बयान पर प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। उनके बयान का समर्थन करते हुए प्रदेश के डिप्टी सीएम व गृहमंत्री विजय शर्मा ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू किए जाने की वकालत की है। Read More
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक बड़े एंटी-नक्सल ऑपरेशन के बाद पुलिस जवानों को मिलने वाले आउट-ऑफ-टर्न प्रमोशन में भेदभाव का मामला सामने आया है। इस संबंध में दायर एक याचिका पर सुनवाई करते हुए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पुलिस महानिदेशक को कड़ा निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा है कि याचिकाकर्ताओं के मामले का दो महीने के भीतर निराकरण किया जाए। Read More