छत्तीसगढ़ में आए दिन सरकारी अस्पतालों में लापरवाही के कारण प्रसुताओं और नवजात बच्चों की मौत के मामले सामने आते रहता हैं। इस बार राजधानी रायपुर के बीरगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य कर्मियों की बड़ी लापरवाही सामने आई। Read More
छत्तीसगढ़ में हाल ही में इंस्पेक्टर से पदोन्नत होकर डीएसपी (DSP) बने 21 अधिकारियों की पहली पोस्टिंग नक्सल प्रभावित क्षेत्र बस्तर में की गई है। पुलिस विभाग ने इन सभी अधिकारियों को प्रशिक्षण के तहत एक माह के लिए बस्तर भेजने का फैसला लिया है। Read More
प्रदेश में जिस तरह से बीजेपी की सरकार बनी है और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक दावा किया है कि माओवाद को पूरी तरह से समाप्त कर देंगे। इसके लिए मंत्री शाह ने एक डेडलाइन भी तय कर दी है कि 31 मार्च 2026 तक माओवाद पूरी तरह से जड़ से समाप्त कर दिया जाएगा। Read More
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संपत्ति के मामले में एक अहम फैसला सुनाया है। हाईकोर्ट में अविवाहित दत्तक पुत्री की मृत्यु के बाद उसके संपत्ति के लिए उत्तराधिकार प्रमाण पत्र हासिल करने के लिए पिता के आवेदन को पहले ही न्यायालय ने खारिज कर दिया था। वहीं यह मामला हाईकोर्ट में सुनवाई के लिए पहुंचा। Read More
जिले के के नगरी मे पति ने अपने ही पत्नी की धार धार हथियार से गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दिया। दिल दहला देने वाली घटना नगर पंचायत नगरी के वार्ड 15 की है। जहां चरित्र शंका को लेकर पति ने नवविवाहिता पत्नी की धार धार हथियार से गला रेत कर निर्माण हत्या कर दिया। Read More
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। यहां एक साथ कई IAS अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। जिन आईएएस अफसरों को यह जिम्मेदारी दी गई है, उनमें डॉ. रोहित यादव, अविनाश चंपावत, अंकित आनंद, हिमशिखर गुप्ता, चंदन कुमार का नाम शामिल है। Read More
पत्नी की गला दबाकर हत्या करने वाले आरोपी पति को तोरवा पुलिस ने महज कुछ घंटों में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अंकित लास्कर (25 वर्ष), निवासी लालखदान महमंद, थाना तोरवा। आरोपी अक्सर शराब के नशे में अपनी पत्नी से मारपीट किया करता था। Read More
खुर्सीपार बापूनगर की घटना को लेकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव सोमवार को कलेक्टोरेट पहुंचे। उन्होंने परिवार के साथ मिलकर पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की और आरोप लगाया कि घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। Read More
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती के लिए शिक्षित बेरोजगार लगातार अपनी आवाज बुलंद कर रहे है। वे हर मंच पर राज्य सरकार को शिक्षक भर्ती के उनके वादों को याद दिला रहे है। प्रदेश में इस वक़्त युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया जारी है, ऐसे में युवा अपनी मांग को लेकर और भी अधिक मुखर हो गये है। Read More
पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय प्रदेश की सबसे पुरानी विश्वविद्यालय है। इसे शिक्षा के लिए जाना जाता है खास बात ये भी है कि यहां पर आज से पहले तक कभी भी भ्रष्टाचार या फिर किसी तरह की गड़बड़ी की खबर सामने नहीं आयी लेकिन मंगलवार को सामान्य प्रशासन विभाग के एक बाबू को एसीबी ने 30 हजार रुपये नगद रिश्वत लेते पकड़ा है। Read More
छत्तीसगढ़ के दुर्ग पुलिस में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। यहां एक साथ 119 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है। इसमें एक एसआई, 26 एएसआई, 12 प्रधान आरक्षक और 80 आरक्षकों के नाम शामिल हैं। Read More
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने अपने 9 महीने के बच्चे की हत्या कर दी है। इतना ही नहीं आरोपी ने अपनी पत्नी पर भी जानलेवा हमला किया है। Read More
छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में कलेक्ट्रेट में बीती रात फर्जी डिप्टी कलेक्टर पकड़ा गया है। बता दें कि, दुर्ग निवासी शम्मी सिंह ठाकुर फर्जी अधिकारी बनकर अपने साथ एक ड्राइवर और एक स्टेनो के साथ निरीक्षण करने पहुंचा था। यहीं से इसको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रहे हैं। Read More
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर सरकारी कर्मचारी काम के दौरान शराब के नशे में पाया गया। दरअसल, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में एक सरकारी कर्मचारी की शर्मनाक हरकत सामने आई है। मरवाही जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत टिकठी में कृषि विभाग के शिविर में पंचायत सचिव रमेश पुरी शराब के नशे में पहुंच गए। Read More
भारतीय प्रबंध संस्थान (IIM) रायपुर में चिंतन शिविर 2.0 के पहले दिन की शाम आईआईएम परिसर में सुशासन वाटिका का शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ सुशासन वाटिका में मौलश्री के पौधे का रोपण किया। Read More
भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव रविवार को आम जनता से रूबरू हुए। क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उन्होंने उनकी समस्याएं सुनी और शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। इस मौके पर बीईसी कंपनी के पूर्व कर्मचारियों ने विधायक यादव का सम्मान किया और उनके सहयोग के लिए आभार जताया। Read More
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों का दो दिवसीय चिंतन शिविर 2.0 आज आईआईएम रायपुर में शुरू हो गया है। छत्तीसगढ़ शासन के सुशासन एवं अभिसरण विभाग द्वारा भारतीय प्रबंधन संस्थान, रायपुर (आईआईएम) के सहयोग से दो दिवसीय चिंतन शिविर 2.0 का आयोजन किया गया है। Read More
सेक्टर-6 स्थित पॉवर जिम में 5 जून को वेटलिफ्टिंग के अभ्यास के लिए एक नई और महत्वपूर्ण शुरुआत हुई। विक्रम एवं वीर हनुमान सिंह खेल अवार्ड से सम्मानित अंतरराष्ट्रीय पॉवरलिफ्टर और बॉडीबिल्डर कृष्णा साहू द्वारा जिम में अपने खर्च पर नया वेटलिफ्टिंग सेट खरीदा गया, जिसका उद्घाटन कार्यक्रम बड़ी गरिमा के साथ संपन्न हुआ। Read More
बिलासपुर के अरपा चेक डेम में दो युवक डूब गए हैं। इनमें से एक डूबे युवक की लाश मिल गई है। मृतक युवक की पहचान ऋषभ कश्यप के रूप में हुई है। ये युवक टिकरापारा का रहने वाला था। वहीं इस घटना में डूबे दूसरे युवक की तलाश जारी है। तोरवा थाना क्षेत्र के दोमुहानी चेकडेम की घटना है। Read More
गौरेला पेंड्रा मरवाही में पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की प्रतिमा विवाद का मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है । आज इस संबंध में अजीत जोगी के पुत्र और जनता कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस ली । Read More
राजधानी रायपुर के पंडरी क्षेत्र में राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा किया गया एक बड़ा ज़मीन घोटाला सामने आया है। संभागायुक्त द्वारा गठित जांच कमेटी की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि तत्कालीन तहसीलदार मनीष देव साहू और पटवारी वीरेंद्र झा ने मिलीभगत कर करोड़ों की सरकारी ज़मीन भूमाफियों के नाम कर दी। Read More
केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में नक्सलवाद विरोधी अभियानों में अहम भूमिका निभाने वाले अधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने एंटी नक्सल ऑपरेशन की सफलता पर उन्हें बधाई दी। शाह ने कहा कि मोदी सरकार नक्सलवाद से भारत को मुक्त करने के लिए संकल्पित है। Read More
पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व कांग्रेस नेता अरविंद नेताम नागपुर स्थित आरएसएस मुख्यालय के प्रशिक्षण शिविर के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। आज रायपुर लौटने के बाद उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा की आदिवासी समाज को RSS से बहुत उम्मीद है। Read More
बहुउद्देशीय बोधघाट बांध परियोजना और इंद्रावती-महानदी इंटरलिंकिंग परियोजना के राष्ट्रीय परियोजना के रूप में निर्माण के संबंध में नई दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम विष्णुदेव साय के बीच विस्तार से चर्चा हुई। Read More
दुर्ग जेल में पदस्थ 20 से अधिक प्रहरियों के खिलाफ जांच शुरू हो गई है। सभी पर जेल में बंद कैदियों को सुख सुविधा मुहैया कराने के एवज में पैसे लेने का गंभीर आरोप लगा है। Read More
सारंगढ़ नगर पालिका परिषद में बड़े पैमाने पर आर्थिक अनियमितता का मामला उजागर हुआ है। इस मामले में नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 41 के तहत कड़ी कार्रवाई करते हुए उपाध्यक्ष रामनाथ सिदार सहित 7 पार्षदों को उनके पद से हटा दिया गया है। Read More
राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कॉर्पोरेशन के नव नियुक्त अध्यक्ष श्रीनिवास मद्दी के पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मद्दी को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। Read More
दुर्ग जिले के रिसाली में फुटबॉल मैच के दौरान एक कोच की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इस घटना के बाद खेल प्रेमियों में शोक की लहर है। बता दें कि दुर्ग जिले में रिसाली फुटबॉल मैदान पर विगत कई दिनों से ग्रास रूट की जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित हो रही थी। इसमें जिले भर के कई टीमें हिस्सा ले रही थी। Read More
प्रदेशभर में लगभग 10463 स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी है । शासकीय स्कूलों में अतिशेष शिक्षकों के काउंसलिंग के बाद नवीन पदस्थापना की जाएगी। वहीं अब कम दर्ज संख्या वाले स्कूलों को बंद किए जाने के संशय के बीच प्रदेशभर के स्कूल सफाई कर्मचारियों को अपनी नौकरी जाने का भय सता रहा है। Read More
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से नई दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश में माओवादी विरोधी अभियानों की अब तक की सफलताओं और बस्तर अंचल में चल रहे विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। Read More