कच्चे माइंस में परिवहन को लेकर भानुप्रतापपुर और कच्चे परिवहन संघ का विवाद गहराता जा रहा है। भानुप्रतापपुर परिवहन संघ के सदस्य श्याम शुक्ला ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया है। Read More
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने रेत माफियाओं द्वारा किए गए गोली कांड के मामले में शासन-प्रशासन पर मुख्य सरगना को बचाने का आरोप लगाया है। वहीं उन्होंने इस मामले में प्रदेश के गृह मंत्री को भी घेरा है। Read More
ली बत्ती वाली गाड़ी के बोनट पर बैठकर नियमों को ताक पर रखकर डीएसपी की पत्नी के जन्म दिन मनाने का मामला सामने आया था। इस मामले में अपनी किरकिरी होता देख आखिरकार पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात कार चालक के खिलाफ एमवी के तहत अपराध दर्ज किया है। Read More
भिलाई के सुपेला थाना पुलिस ने एक बड़े धोखाधड़ी मामले का पर्दाफाश किया है। जिसमें आरोपी ने हॉस्पिटल प्रोजेक्ट में डायरेक्टर का पद देने का झांसा देकर 60,00,000 रुपये की ठगी की है। पुलिस ने आरोपी सिद्धार्थ गौडा (27) को हैदराबाद से गिरफ्तार किया है। Read More
छत्तीसगढ़ में हमेशा से रेत माफिया, शराब माफिया और खनिज माफिया सक्रिय रहे हैं । सरकार के संरक्षण में इनके हौसले इतने बुलंद हो जाते हैं कि ये सरकारी अफसरों और पुलिस वालों पर भी हमला करने से नहीं चूकते । Read More
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय स्थित महानदी भवन में छत्तीसगढ़ कैम्पा (CAMPA) की गवर्निंग बॉडी की तृतीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि कैम्पा मद (प्रतिकरात्मक वनरोपण निधि) का उपयोग नियमों के तहत प्राथमिकता के आधार पर समुचित रूप से किया जाए। Read More
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी (CSPDCL) द्वारा उपभोक्ता सुविधा में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। इसी क्रम में कंपनी की टेलीफोन शिकायत प्रणाली 1912 सेवा का सिस्टम अपग्रेडेशन कार्य आगामी 17 जून को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा। इस कारण कॉल सेंटर की सेवाएं चार घंटे के लिए आंशिक रूप से बाधित रहेंगी। Read More
भारतीय युवा कांग्रेस ने युवाओं पर भरोसा जताते हुए रितिक रंजन नायक को छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य पद की अहम जिम्मेदारी सौंपी है। यह नियुक्ति प्रदेश की युवा राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम के रूप में देखी जा रही है, क्योंकि इतने कम समय में किसी युवा ने इतनी बड़ी जिम्मेदारी हासिल की है। Read More
बलरामपुर जिले में नाबालिक लड़कियों की तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है ऐसे ही एक मामले में पुलिस की टीम ने एक आरोपी को झारखंड से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने नाबालिक को शादी में नाचने का काम दिलाने का झांसा देकर उसका अपहरण कर लिया था और लगातार उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दे रहा था। Read More
एक ओर जहां पुलिस प्रशासन नशे के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई के दावे करता है वहीं दूसरी ओर लोरमी से सामने आई एक शर्मनाक घटना ने पुलिस व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में पुलिस वर्दी पहने एक आरक्षक शराब के नशे में पूरी तरह चूर नजर आ रहा है। Read More
भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव रविवार को सेक्टर-5 स्थित अपने कार्यालय में जनसम्पर्क एवं भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों से मिले। इस दौरान खुर्सीपार, छावनी, सुभाष नगर, हुडको और टाउनशिप क्षेत्रों के लोगों ने अपनी समस्याओं को विस्तार से बताया। Read More
राजधानी रायपुर में स्टेशन पार्किंग मैनेजर को चाकू मारने वाला हिस्ट्रीशीटर निगरानी गुंडा बदमाश शेख हुसैन समेत 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। इन्होंने शनिवार को पार्किंग मैनेजर रवि आहूजा को चाकू मारकर करीब 10 से 15 हजार नगदी लूटकर तीनों आरोपी फरार हो गए थे। Read More
जांजगीर-चाम्पा के मुलमुला थाना क्षेत्र के नरियरा गांव में शराब की बोतल से युवक पर हमला करने का मामला सामने आया है। लहूलुहान हालत में घायल युवक का वीडियो वायरल हुआ है। घायल युवक का इलाज सिम्स बिलासपुर में चल रहा है। इधर, घायल युवक की मां की रिपोर्ट पर मुलमुला पुलिस ने 2 युवकों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है। Read More
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी द्वारा 307.96 करोड़ रुपए की लागत से पेव्ड शोल्डर मानक के साथ 4 लेन में केशकाल बाईपास निर्माण की स्वीकृति प्रदान करने पर प्रदेशवासियों विशेषकर बस्तर अंचल की जनता की ओर से हार्दिक आभार प्रकट किया है। Read More
बलौदा बाजार जिले के गिधौरी थाने से लगे खपरिडीह गांव में गाँव के कुछ दबंगो ने गाँव के ही एक युवक को मुखबिरी की शक में तालिबानी सजा दे डाली। युवक को पहले रास्ते पर रोका और फिर मारते हुए गाँव के बीच चौराहे पर बने रंगमंच के बीम से रस्सी से बाँध दिया। फिर उसके बाद जमकर बेल्ट और डंडे से युवक की पिटाई की। Read More
पाकिस्तानी आतंकियों के खिलाफ भारत द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर को यादगार बनाने और देश की सेना के शौर्य को सम्मान देने के लिए आज भिलाई में प्रदेश के पहले सिंदूर उद्यान का उद्घाटन किया गया। Read More
कवर्धा में शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। महिला थाना में शिकायत के बाद पुलिस ने शारीरिक शोषण करने वाले नेशनल बॉडी बिल्डर व जिम ट्रेनर सूरज सिंह ठाकुर को गिरफ्तार किया है। Read More
बलरामपुर जिले के पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर रमनलाल ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करने के नाम पर अवैध वसूली करने के मामले में 6 पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। Read More
छत्तीसगढ़ राज्य ने शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक नया आयाम स्थापित किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व और दूरदर्शी नीति के चलते आज प्रदेश का प्राथमिक से लेकर हायर सेकण्डरी तक कोई भी स्कूल शिक्षक विहीन नहीं रह गया है। राज्य की एकल शिक्षकीय शालाओं की संख्या में 80 प्रतिशत की कमी आई है। Read More
छत्तीसगढ़ में फिर चरण पादुका योजना शुरू होगी। इस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा बहुत जल्द मोदी की एक और गारंटी पूरी होगी। तेंदूपत्ता संग्राहकों को चरण पादुका देंगे। कांग्रेस सरकार ने चरण पादुका को बंद कर दी थी। हमें अपने आदिवासी भाइयों का ख्याल है। Read More
छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग की लिखित कार्यवाही में एक बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा। अब पुलिस कार्यों से उर्दू-फारसी शब्दों को हटा दिया गया है। उर्दू-फारसी के 109 शब्दों का हिंदी में परिवर्तन करके लिखा पढ़ी में उपयोग किया जाएगा। Read More
रायगढ़ में बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर कालिख पोतने के मामले में आखिरकार पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों युवक मजदूर वर्ग के हैं और रायगढ़ के ही रहने वाले हैं। Read More
जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोनी थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। घुटकू से सीपत की ओर प्रतिबंधित नशीली दवाएं ले जा रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में कैप्सूल, मोबाइल और बाइक जब्त की गई है। Read More
छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय यानि ईडी की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई सामने आयी है। शराब घोटाले में सुकमा कांग्रेस कार्यालय भवन अटैच कर दिया गया है। शराब घोटाले में पूर्व मंत्री कवासी लखमा की संपत्ति अटैच की गई है। लखमा के बेटे हरीश की 6 करोड़ से ज्यादा की प्रॉपर्टी अटैच कर दी गई है। Read More
छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण पर सियासत लगातार गरमाते जा रही है। पिछले दिनों पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम और भारतीय जनता पार्टी के कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप ने दीपक बैज पर ईसाई धर्म अपने का आरोप लगाया था। Read More
बलरामपुर जिले के राजपुर में धर्मांतरण के चल रहे मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। भाजपा के मंडल अध्यक्ष व आरएसएस संघ के नेताओं ने सरकारी अधिकारियों पर इसे शह देने का आरोप लगाया है। Read More
शहर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे "चेतना विरुद्ध नशा अभियान" के तहत पुलिस ने एक बड़े नशा तस्कर का पर्दाफाश किया है। यह आरोपी ढाबे की आड़ में नशे का अवैध कारोबार चला रहा था और खुद को एक सफेदपोश व्यापारी के रूप में पेश कर रहा था। Read More
रूढ़िवादी सोच से ऊपर उठकर खैरागढ़ में बेटियों से सदियों पुरानी परंपरा तोड़ी है। बेटियों ने अपने पिता की मौत के खुद अपने हाथों से मुखाग्नि दी है। इस नजारे को जिसने भी देखा उनकी आंखे नम हो गई। Read More
गुजरात के अहमदाबाद विमान हादसे में 100 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है। मृतकों को आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है। इस बात की पुष्टि करते हुए एयर इंडिया के अध्यक्ष एन. चंद्रशेखरन ने कहा है कि बहुत दुख के साथ मैं पुष्टि करता हूं कि अहमदाबाद लंदन गैटविक उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट 171 आज दुर्घटनाग्रस्त हो गई। Read More
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां अतिक्रमण हटाने पहुंचे वन कर्मियों पर ग्रामीणों ने जान लेवा हमला किया है। इतना ही नहीं ग्रामीणों ने वन कर्मियों को घंटो तक बंधक बनाए रखा। Read More