मृतक नामदेव साहू का 17 वर्षीय बेटा वेदप्रकाश करीब तीन महीने पहले मोबाइल देख रहा था, तभी अचानक उसे हार्ट अटैक आया और उसकी मौत हो गई। जवान बेटे की इस असामयिक मृत्यु ने पिता को गहरे मानसिक सदमे में डाल दिया था। Read More
परिजनों के अनुसार, करीब 6 महीने पहले दोनों की सगाई हो गई थी और दोनों के परिवार इस रिश्ते से खुश थे। हालांकि, हाल के दिनों में शादी की बात आगे नहीं बढ़ पा रही थी। बताया जा रहा है कि रामकुमार ने नई बाइक खरीदने के लिए अपने घर से 20 हजार रुपये लिए थे, जिसमें से 16 हजार रुपये उसने खर्च कर दिए थे। Read More
शनिवार तड़के करीब 3 बजे वह पढ़ाई के लिए अपने कमरे में गई थी। सुबह करीब 6 बजे जब दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने उसे तोड़कर अंदर प्रवेश किया। अंदर वीणा दुपट्टे के सहारे पंखे से लटकी मिली। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने अपने माता-पिता और परिवार से माफी मांगते हुए लिखा कि सॉरी मम्मी-पापा, अब कभी परेशान नहीं करूंगी। Read More
मृतकों की पहचान प्रमोद कंवर (27 वर्ष) और अमित माथुर (28 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों ही मृतक इसी गांव के निवासी थे और शादीशुदा थे। बताया जा रहा है कि दोनों बालको पावर प्लांट में ठेका श्रमिक के रूप में कार्यरत थे। Read More
पिंकी गुप्ता के पति सुरेश गुप्ता फेरी लगाकर बर्तन बेचने का काम करते हैं और मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के रहने वाले हैं। गुरुवार रात जब परिजन कमरे में पहुंचे, तो पिंकी का शव पंखे से चुनरी के सहारे लटका हुआ मिला। घबराए परिजन तुरंत उसे नीचे उतारकर अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। Read More
बुधवार सुबह परिजनों को जानकारी मिली कि घर के पास स्थित एक आम के पेड़ के नीचे अरविन्द अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है। पास जाकर देखने पर वह फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही परिजन स्तब्ध रह गए और तुरंत आसपास के लोगों व पुलिस को सूचना दी गई। Read More
घटना की सूचना मिलते ही गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके से होटल के कमरे की चाबी भी बरामद हुई है, जिससे उसकी पहचान और ठहरने की पुष्टि हुई है। Read More
शाम करीब 7 बजे जब उसकी बहू किसी काम से पूजा कमरे की तरफ गई, तो वहां का नजारा देख उसकी चीख निकल गई। चंदन खून से लथपथ फर्श पर पड़ा था। चीख सुनकर बेटा सुल्तान और अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे और उसे तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। Read More
मंगलवार सुबह जब ग्रामीणों की नजर पेड़ पर लटके शवों पर पड़ी तो इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुसौर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। घटनास्थल से पुलिस ने शराब की एक बोतल भी बरामद की है। Read More
युवती लगातार शादी के लिए दबाव बना रही थी, लेकिन आरोपी ने शादी से साफ इनकार कर दिया। इसी बात से आहत होकर युवती ने आरोपी के घर के कमरे में रोशनदान पर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। Read More
पूर्णिमा अपने ससुर दिलहरण यादव से अलग रहना चाहती थी, जिसे लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। रविवार रात भी इसी बात पर दोनों के बीच तीखी बहस हुई। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों अलग रहने के लिए राजी हो गए और अपना सामान भी पैक कर लिया। Read More
घटना से कुछ समय पहले विक्की ने अपने परिजनों को फोन किया था। उसने घर वालों से कहा था कि उसे अपना मोबाइल गिरवी से छुड़वाने के लिए पैसों की सख्त जरूरत है। इसके कुछ ही समय बाद, रविवार शाम को उसका शव कमरे में फांसी के फंदे पर झूलता हुआ पाया गया। Read More
दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र स्थित घासीदास नगर में 17 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह दुखद घटना छत्तीसगढ़ बोर्ड की 10वीं की परीक्षाएं शुरू होने से ठीक पहले सामने आई है, जिससे इलाके में शोक का माहौल है। Read More
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां इकलौते बेटे की मौत के सदमे से उबर नहीं पा रहे पति-पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के धरदेई गांव की है। Read More
सक्ती जिले में बुधवार को दो अलग-अलग घटनाओं ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी। एक ओर एक युवक ने रेलवे ट्रैक पर आत्मघाती कदम उठाया, जबकि दूसरी घटना में अतिक्रमण विवाद से परेशान एक बुजुर्ग ने कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया। Read More
छत्तीसगढ़ के पेंड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत पनकोटा गांव से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। वैलेंटाइन वीक के दौरान लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे एक युवक और युवती ने अलग-अलग स्थानों पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जांच में शादी में हो रही देरी और सामाजिक बदनामी का भय इस दुखद कदम की मुख्य वजह मानी जा रही है। Read More
दिल्ली में प्रेमी की आत्महत्या की खबर मिलने के महज एक दिन बाद बिलासपुर में उसकी नाबालिग प्रेमिका ने भी आत्मघाती कदम उठा लिया। यह हृदयविदारक घटना तोरवा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। दोनों की मौत से परिवारों में मातम पसरा हुआ है। Read More
छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ 11वीं के एक छात्र ने पांच पन्नों का सुसाइड नोट लिखकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र ने सुसाइड नोट में स्कूल के प्रिंसिपल और एक शिक्षक पर प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है। Read More
एक मामूली सी बात...और उजड़ गया पूरा घर। धमतरी जिले से एक दिल झकझोर देने वाली खबर सामने आई है, जहाँ बाइक न मिलने की नाराज़गी ने एक युवक की जान ले ली। जिस उम्र में सपने बुने जाते हैं, उसी उम्र में ज़िंदगी से हार मान ली गई। Read More
सक्ती जिले के जैजैपुर शराब दुकान में काम करने वाले प्लेसमेंट सेल्समैन कर्मचारी ने आत्मदाह करने का प्रयास किया। जैजैपुर शराब दुकान के सामने पेट्रोल छिड़काव कर आग लगाते देख वहाँ शराब दुकान में मौजूद अन्य कर्मचारियों ने दौड़कर उसकी जान बचाई है। जिसके बाद उसे तत्काल इलाज के लिए जैजैपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज किया गया, साथ ही घटना की सूचना पुलिस को दी गई, पुलिस जांच जुट गई है। Read More
पति को था अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह उसने स्टांप पर पत्नी को अलग रहने की बात कह कर दस्तखत करने कहा, पर पत्नी ने जब दस्तखत करने से इनकार किया तो पति ने पत्नी के सामने ही जहर सेवन कर लिया। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। Read More
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से दिलदहला देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां एक पति ने अपनी पत्नी की हत्याकर खुद ट्रेन के सामने कूदकर खुदकुशी कर ली। मृतक के जेब में मिले सुसाइडल नोट से पूरे मामले का खुलासा हुआ है। Read More
बिलासपुर के उस्लापुर रेलवे ट्रैक पर डेढ़ महीने पहले युवक गौरव सवन्नी की आत्महत्या ने कई सवाल खड़े कर दिए थे। परिवार और पुलिस दोनों यह समझ नहीं पा रहे थे कि आखिर एक युवा अचानक ऐसा कदम क्यों उठा लेगा? अब सिविल लाइन पुलिस की गहन जांच में इस रहस्य से परदा उठ गया है। Read More
युवक की गर्लफ्रेंड से अनबन क्या हुई भिलाई के शांतिनगर के एक युवक ने अपनी जान दे दी। आज शांतिनगर में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर लोगों ने एक युवक को फांसी के फंदे पर लटके देखा। वही सामने ही उसका मोबाइल भी रखा था। इधर लोगों ने पुलिस को इसकी खबर दी। जिसके बाद वैशालीनगर पुलिस वहां पहुंची और शव को नीचे उतारा। Read More
प्रेम संबंधों में आए मोड़ ने हाईकोर्ट के एक युवा वकील की जिंदगी लील ली। बिलासपुर में गुरुवार देर रात हाईकोर्ट के वकील राहुल अग्रवाल (30 वर्ष) ने अरपा नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार वह अपनी प्रेमिका से शादी करना चाहता था, लेकिन उसकी सगाई किसी और से हो गई थी। इसी तनाव में उन्होंने यह घातक कदम उठाया। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। Read More
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार की रात एक दर्दनाक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया। राजकिशोर नगर की 14 वर्षीय बालिका ने नदी में कूदकर अपनी जान दे दी। वजह — बहन ने उसे मोबाइल चलाने से मना कर दिया था। छोटी-सी बात ने पूरे परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। Read More
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मंगलवार को एक नर्सिंग कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन वहां से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। Read More
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में रविवार की रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के चंद्रा पार्क में रहने वाले डॉक्टर दंपती के इकलौते बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रूप से बीमार था और काफी समय से इलाज चल रहा था। Read More
दीपावली के दिन बिलासपुर में शराब के नशे में एक युवक ने खुद पर चाकू से वार कर लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। खून से लथपथ हालत में उसे तुरंत सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के सरजू बगीचा इलाके की है। Read More
शहर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 36 वर्षीय युवक रोहित जलताड़े ने मंगलवार (14 अक्टूबर) को अपने ही घर की छत पर आत्महत्या कर ली। युवक ने पहले हाथ की नस काटी और फिर धारदार हथियार से गला रेतकर अपनी जान दे दी। पूरे कमरे की दीवारों पर खून के छींटे थे। Read More