प्रदेश के सभी निजी स्कूलों में 18 मई से आरटीई के तहत प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जाएगी। लंबे समय से दाखिले को लेकर असमंजस में फंसे अभिभावकों और विद्यार्थियों के लिए यह खबर राहतभरी मानी जा रही है। Read More
स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बताया कि अप्रैल माह में ही बढ़ते तापमान और भीषण लू की स्थिति को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है, ताकि विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर किसी भी प्रकार का प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। उन्होंने यह भी बताया कि इस संबंध में शासन द्वारा सभी संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। Read More
ग्राम सुरदा के प्राथमिक विद्यालय में वर्तमान में केवल एक ही शिक्षक पदस्थ है, जो सभी कक्षाओं और विषयों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। ऐसे में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की कल्पना करना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि यह बच्चों के भविष्य के साथ सीधा खिलवाड़ है। Read More
इस मामले को लेकर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने गंभीर आपत्ति दर्ज कराई है। संघ का कहना है कि जब प्रत्येक जिले में अलग-अलग प्रश्नपत्र निर्माण समितियां गठित की गई थीं, तो प्रश्नपत्र एक जैसे कैसे हो सकते हैं। एसोसिएशन ने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों पर उचित कार्रवाई की मांग की है। Read More
मामले की सूचना मिलते ही सूरजपुर जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) अजय मिश्रा ने एक जांच टीम मौके पर भेजी। टीम के पहुंचने पर भी स्कूल में ताला लटका मिला। दोपहर करीब 12 बजे एक शिक्षिका प्रीति टोप्पो स्कूल पहुंचीं, जिसके बाद स्कूल खुल सका। डीईओ की रिपोर्ट के आधार पर संयुक्त संचालक संजय गुप्ता ने यह कड़ा कदम उठाया। Read More
कवर्धा जिले के शिक्षा विभाग में सामने आए कथित बड़े वित्तीय अनियमितता मामले में प्रारंभिक कार्रवाई करते हुए दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। मीडिया ने प्रमुखता से वित्तीय अनियमितता की खबर दिखाया था, जिसके शिक्षा विभाग नें बड़ा एक्शन लेते हुए विभाग में तत्कालीन वक्त में कार्यालय में पदस्थ माया कसार और योगेंद्र कश्यप, जो वर्ग–2 कर्मचारी हैं, दोनों को निलंबन करने के आदेश जारी किया गया है। Read More
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला शासकीय प्राथमिक शाला टिटहीपाली, संकुल केंद्र कटंगपाली (ब) में पदस्थ सहायक शिक्षक (एल.बी.) बिजली मानिकपुरी पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगे हैं। छात्रों के परिजनों के द्वारा उन्हें विद्यालय से हटाने की मांग जोर पकड़ रही है। इस मामले में ग्राम पंचायत के सरपंच साधाराम पटेल द्वारा विकासखंड शिक्षा अधिकारी को लिखित शिकायत भेजी गई है। Read More
सूरजपुर में निजी स्कूलों पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। लंबे समय से मिल रही शिकायतों और अभिभावकों की लगातार मांग के बाद कलेक्टर ने सख्त निर्देश दिए हैं। जांच के बाद 32 निजी स्कूलों की मान्यता खत्म कर दी गई है। प्रशासन के इस कदम से जिले भर में हड़कंप मच गया है। Read More
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने नए साल से पहले ही 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की समय सारणी जारी कर दी है। छात्रों के लिए यह एक महत्वपूर्ण सूचना है क्योंकि अब वे अपनी आगामी परीक्षाओं की तैयारी को और बेहतर तरीके से नियोजित कर सकते हैं। Read More
छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में संचालित सभी प्ले स्कूलों के संचालकों को लेकर दिशा निर्देश जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि 3 महीने के भीतर सभी प्ले स्कूल का रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। साथ ही रजिस्ट्रेशन में सभी को प्ले स्कूल लिखवाना अनिवार्य होगा। वहीं प्ले स्कूल में 3 साल से कम बच्चों को एडमिशन नहीं दिया जा सकेगा। Read More
माता-पिता अपने बच्चों को इस उम्मीद से स्कूल भेजते हैं कि वे पढ़-लिखकर तरक्की करेंग, लेकिन सोचिए, जब उन्हीं बच्चों के भविष्य निर्माता, यानी शिक्षक, खुद गलत पढ़ाने लगें, तो उन नन्हे सपनों का क्या होगा? वाड्रफनगर से आई ये तस्वीरें प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करती हैं। Read More
जिले के मस्तूरी ब्लॉक के बेलटुकरी गांव के एक सरकारी प्राथमिक स्कूल से शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। यहाँ के दो शिक्षक—दिलीप तिग्गा और सुभद्रा साहू—पढ़ाने की बजाय मोबाइल चलाते और नेटवर्क मार्केटिंग में व्यस्त नजर आए। क्लास में बच्चों की मौजूदगी के बावजूद दोनों टीचर कभी मोबाइल देखते, तो कभी कुर्सी पर झपकी लेते दिखे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। Read More
जिले के बलौदा विकासखंड के लेवई गांव स्थित प्राथमिक शाला में हैरान करने वाला मामला सामने आया। यहां की महिला हेडमास्टर हीरा पोर्ते शराब के नशे में स्कूल पहुँचीं और टेबल पर पैर रखकर सो गईं। यह देखकर बच्चे छुट्टी समझकर घर लौट गए। Read More
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेशभर में बिना मान्यता के चल रहे नर्सरी और प्ले स्कूलों पर कड़ा रुख अपनाया है। अदालत ने शिक्षा विभाग की लापरवाही पर गंभीर नाराजगी जताते हुए कहा कि बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। Read More
छत्तीसगढ़ के सरकारी शिक्षकों को लेकर बड़ी खबर सामने आयी है। प्रदेश के शराबी शिक्षकों को अब सीधा बर्खास्त किया जाएगा। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि 'दारुबाज और मटरगस्ती करने वाले शिक्षक बर्दास्त नहीं' 'FIR कराएंगे, जांच कराकर बर्खास्त भी किए जाएंगे। शिक्षा मंत्री ने कहा कि अगर सरकार 'एक ओर शिक्षकों के वेतन और सुविधा बढ़ा रही है' 'तो दूसरी ओर शिक्षकों में अनुशासन होना भी जरुरी है'। Read More
बेटियों को शिक्षा मिलने से हमारी पीढ़ियाँ शिक्षित होती हैं। प्रदेश सरकार बेटियों की उच्च शिक्षा के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप योजना के शुभारंभ अवसर पर यह बात कही। Read More
छत्तीसगढ़ में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी युक्तियुक्तकरण निर्देशों के प्रावधानों के तहत राज्य में व्यापक युक्तियुक्तकरण की कार्यवाही की गई है। इस बड़े कदम के फलस्वरूप 16,165 शिक्षकों एवं प्राचार्यों का समायोजन किया गया है। अब प्रदेश का कोई भी विद्यालय शिक्षक-विहीन नहीं है। Read More
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने शुक्रवार को एक ऐतिहासिक निर्णय सुनाते हुए छत्तीसगढ़ फीस रेगुलेशन एक्ट 2020 को पूरी तरह संवैधानिक ठहराया है। इसके साथ ही कोर्ट ने निजी स्कूल संगठनों द्वारा दाखिल याचिका को खारिज करते हुए यह स्पष्ट कर दिया कि राज्य सरकार को निजी स्कूलों की फीस नियत करने का पूरा अधिकार है। Read More
ग्राम पंचायत मुड़वारी में आज कौशल्या ह्यूमैनिटी फाउंडेशन (KHF) द्वारा शिक्षा जागरूकता अभियान रैली का आयोजन किया गया। इस रैली ने न सिर्फ गाँव के माहौल को जागरूकता से सराबोर किया बल्कि पन्ना को शिक्षित जिलों में शामिल करने की दिशा में एक ठोस कदम भी सिद्ध हुआ। Read More
प्रदेश में प्राचार्यों की पदोन्नति का रास्ता साफ हो गया है। हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने प्रमोशन आदेश जारी होने के बाद पोस्टिंग पर लगी रोक हटा दी है। हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने राज्य शासन की प्रमोशन नीति को वैध माना है। Read More
छत्तीसगढ़ के निजी स्कूलों को मुफ्त पाठ्यपुस्तक वितरण करने का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।पाठ्यपुस्तक निगम ने विकास प्रखंड वार सूची जारी की है। 1 जुलाई से 10 जुलाई के बीच निजी स्कूलों को पाठ्य पुस्तक का वितरण होगा। Read More
प्रदेश के 16 जिलों के अतिशेष 4456 सहायक शिक्षकों, प्रधान पाठकों और व्याख़्याताओं की काउंसिलिंग की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। अब तक 4456 से अधिक शिक्षकों को नवीन पदस्थापना जारी कर दी गयी है। काउंसिलिंग प्रक्रिया में शिक्षकों द्वारा रिक्त स्थानों में से अपने पसंद के विद्यालयों का चयन किया। Read More
राज्य शासन के दिशा निर्देशानुसार कलेक्टर अजीत वसंत की उपस्थिति में आज कोरबा जिले के अतिशेष प्रधान पाठकों और सहायक शिक्षकों की पदस्थापना के लिए काउंसिलिंग की प्रक्रिया राजीव गांधी आडिटोरियम टांसपोर्ट नगर में चल रही है। Read More
युक्तिकरण (युक्तियुक्तकरण) का विरोध करते हुए छत्तीसगढ़ में हजारों की संख्या में शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस आंदोलन के तहत उन्होंने मंत्रालय का घेराव करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया और उनकी कोशिश नाकाम कर दी। Read More
सरकारी स्कूलों में युक्तियुक्तकरण करने के सरकार के फैसले के खिलाफ आज प्रदेशभर के शिक्षकों ने राजधानी रायपुर में विरोध प्रदर्शन किया। युक्तियुक्तकरण पर रोक लगाने की मांग करते हुए हजारों की संख्या में ये शिक्षक प्रदेश के अलग अलग हिस्सों से नवा रायपुर पहुंचे थे। Read More
छत्तीसगढ़ सरकार ने स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के उद्देश्य से एक बड़ा फैसला लेते हुए राज्य में कुल 10,463 शालाओं के युक्तियुक्तकरण का आदेश जारी किया है। इसमें ई-संवर्ग की 5849 और टी-संवर्ग की 4614 शालाएं शामिल हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। Read More
छत्तीसगढ़ में शिक्षकों और स्कूलों के युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस बीच स्कूल शिक्षा विभाग ने प्राइमरी और मिडिल स्कूलों की संख्या, शिक्षकों की संख्या, शिक्षक विहीन स्कूलों की संख्या, एकल शिक्षक स्कूलों की संख्या और अतिशेष शिक्षकों की संख्या बताया है। Read More
राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने आज महासमुंद जिले में पदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी का स्थानांतरण करते हुए यह स्पष्ट कर दिया है कि शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही, निष्क्रियता और खराब प्रदर्शन अब किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं है। Read More
छत्तीसगढ़ सरकार ने भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलो में समय से पहले ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया है। पूरे प्रदेश में अब 25 अप्रैल से 15 जून तक गर्मी की छुट्टियां रहेंगी। Read More