JOB NEWS. रेलवे में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ा मौका सामने आया है। South East Central Railway ने नागपुर डिवीजन में अप्रेंटिसशिप के 1079 पदों पर भर्ती निकाली है। भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन 19 मई 2026 से शुरू हो चुके हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 18 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है और उम्मीदवारों को अप्रेंटिसशिप पोर्टल के माध्यम से फॉर्म भरना होगा।

इस भर्ती की खास बात यह है कि अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा। सभी वर्गों के उम्मीदवार निशुल्क आवेदन कर सकेंगे। रेलवे की इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र भी अनिवार्य रखा गया है।

भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आयु की गणना 19 मई 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए सबसे पहले अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद लॉग इन करके आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। आवेदन के लिए आधिकारिक पोर्टल: Apprenticeship India Portal

रेलवे की इस भर्ती में किसी प्रकार की लिखित परीक्षा आयोजित नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक योग्यता के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट से किया जाएगा। मेरिट में जगह बनाने वाले अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल फिटनेस प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति दी जाएगी।

































